राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष बने वासुदेव देवनानी, निर्विरोध चुने गए, बोले- निष्पक्ष रहूंगा

Rahul Garhwal | Published:
Share
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष बने वासुदेव देवनानी, निर्विरोध चुने गए, बोले- निष्पक्ष रहूंगा
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष बने वासुदेव देवनानी, निर्विरोध चुने गए, बोले- निष्पक्ष रहूंगा

वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष बन गए हैं। वे निर्विरोध चुने गए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष रहूंगा।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान विधानसभा को आज नया अध्यक्ष मिल गया। विधानसभा में चुनकर आए सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अजमेर उत्तर से विधायक बने वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष पद पर चुन लिया। शाम 4:31 बजे विधानसभा की कार्यवाही 19 जनवरी तक स्थगित कर दी गई।

सीएम भजनलाल शर्मा ने रखा प्रस्ताव

सबसे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने वासुदेव देवनानी को विधानसभा स्पीकर चुने जाने का प्रस्ताव रखा था। इसका सचिन पायलट ने समर्थन किया था। इसके बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने प्रस्ताव रखा था। इसका बीएपी विधायक राजकुमार रोत ने समर्थन किया था। चौथा प्रस्ताव डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने रखा था। इसका चित्तौड़गढ़ से निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने समर्थन किया था। पांचवां प्रस्ताव आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल ने रखा, जिसका आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग ने समर्थन किया।

देवनानी बोले- निष्पक्ष रहूंगा

विधानसभा अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वासुदेव देवनानी ने कहा कि मैं एक शिक्षक रहा हूं। शिक्षक जब कॉपी जांचता है तो ये नहीं देखता कि किस विद्यार्थी की कॉपी है। उसमें क्या लिखा है, उसके आधार पर मार्किंग करता है। निष्पक्षता का भाव टीचर के स्वभाव में रहता है। चाहे किसी दल के विधायक हो। पद की गरिमा बनाए रखने का आश्वासन देता हूं।

सीएम भजनलाल क्या बोले ?

सीएम भजनलाल ने कहा कि विधानसभा की गौरवशाली परंपरा रही है। अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। मुझे उम्मीद है कि वासुदेव देवनानी के अध्यक्ष बनने से विधानसभा के गरिमामयी इतिहास को चार चांद लगेंगे।

सचिन पायलट क्या बोले ?

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि हमेशा सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव करने की परंपरा रही है। इस बार जिस गर्म माहौल में विधानसभा चुनाव हुए थे, उससे लग रहा था कि स्पीकर का भी चुनाव होगा, लेकिन अच्छा है कि सदन की परंपरा बनी रही। पायलट ने देवनानी को संबोधित करते हुए कहा कि सदन में आप अब दलगत राजनीति से ऊपर उठ चुके हैं। इस बड़े पद पर बैठकर आप इसे और गौरवशाली बनाएंगे।

Tags:
  • Rajasthan Assembly
  • राजस्थान विधानसभा
  • Vasudev Devnani
  • वासुदेव देवनानी
  • Rajasthan Assembly Speaker
  • Vasudev Devnani Assembly Speaker
  • राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष
  • वासुदेव देवनानी विधानसभा स्पीकर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर