सीएम भजन लाल ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा-भ्रष्टाचार ने मनरेगा को किया कमजोर
Ashish Bhardwaj | Jan 07, 2026, 19:28 IST
Photograph: (The Sootr)
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रेस ब्रीफिंग में वीबी-जी राम जी अधिनियम के गिनाएं फायदे। साथ ही मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार को भी उजागर किया।
Jaipur: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि 'वीबी-जी राम जी' अधिनियम से राजस्थान को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने यहां प्रेस ब्रीफिंग में आरोप लगाया कि मनरेगा को शुरू करते समय ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी देने का उद्देश्य था, लेकिन कांग्रेस सरकार के कमजोर प्रशासन और भ्रष्टाचार के कारण यह योजना पूरी तरह लागू नहीं हो पाई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक : घेरा तोड़कर नजदीक पहुंचा युवक, पुलिस ने स्थिति को संभाला
भजनलाल ने वीबी-जी राम जी काे ग्रामीण रोजगार और आजीविका सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। साथ ही ये भी कहां कि कानून के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी और गुणवत्तापूर्ण संपत्तियों का निर्माण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार का दूसरा रूप बन गई थी। इसलिए इस योजना को मजबूती देना जरूरी था।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पत्नी-बेटे ने की गोवर्धन की सप्तकोसीय दंडवत परिक्रमा, सीएम भी 31 को आएंगे
मुख्यमंत्री ने मनरेगा की कमियों को भी उजागर किया। उन्होंने कहां कि फर्जी जॉब कार्ड, नकली लाभार्थी, और अनियमित मजदूरी भुगतान, ये सभी मनरेगा की बड़ी कमियां थी। इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे इस योजना का संचालन पूर्ण रूप से नहीं हो पाया था। वहीं, 'वीबी-जी राम जी' अधिनियम में इन सभी कमियों को दूर किया गया है।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती: 1100 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 'वीबी-जी राम जी' को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी विकास कार्य नहीं किए हैं और सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाया। सीएम ने कांग्रेस के सभी आरोपों को झूठा बताया। साथ ही कहां कि कांग्रेस अपने पुराने आचरण के अनुसार झूठ फैला रही हैं।
विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से, 11 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश होने की संभावना
5 नहीं, 7 प्रतिशत पानी भी देंगे; राजस्थान डिजिफेस्ट में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
इस अधिनियम के तहत अब मजदूरों को भुगतान हर सप्ताह करना होगा। अगर भुगतान में दो सप्ताह से अधिक की देरी होती है, तो मुआवजा दिया जायेगा। साथ ही प्रशासनिक व्यय की सीमा को बढ़ाकर 9 प्रतिशत किया गया है, ताकि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके।
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अखबार पढ़ना अनिवार्य, जानें क्यों
वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के अंतर्गत निर्धारित बजट के अनुसार राज्यों को 17 हजार करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त आवंटन मिलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
weather update: एमपी, सीजी और राजस्थान में घना कोहरा और ठिठुरन भरी रहेगी रात
मुख्यमंत्री की अहम् बातें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक : घेरा तोड़कर नजदीक पहुंचा युवक, पुलिस ने स्थिति को संभाला
मनरेगा भ्रष्टाचार का दूसरा रूप
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पत्नी-बेटे ने की गोवर्धन की सप्तकोसीय दंडवत परिक्रमा, सीएम भी 31 को आएंगे
मनरेगा की कमजोरियां
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती: 1100 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
कांग्रेस फैला रही हैं भ्रम
विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से, 11 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश होने की संभावना
5 नहीं, 7 प्रतिशत पानी भी देंगे; राजस्थान डिजिफेस्ट में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
भुगतान में हुआ सुधार
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अखबार पढ़ना अनिवार्य, जानें क्यों
'वीबी-जी राम जी' का भविष्य
weather update: एमपी, सीजी और राजस्थान में घना कोहरा और ठिठुरन भरी रहेगी रात
मुख्यमंत्री की अहम् बातें
- भजन लाल शर्मा ने वीबी-जी राम जी योजना का किया गुणगान।
- मुख्यमंत्री ने किया कांग्रेस पर हमला कहा कि भ्रष्टाचार ने मनरेगा को किया कमजोर
- उन्होंने मनरेगा की कमियों को किया उजागर
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava