NIA ने भगोड़े के घर के आगे ढोल-बजवाया, पाकिस्तान से मंगवाता था हथियार-ड्रग्स
Ashish Bhardwaj | Updated:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में NIA ने लॉरेंस गैंग के भगोड़े गुर्गे विशाल पचार के घर ढोल बजवाकर उसकी फरारी के पोस्टर लगाए। पाकिस्तान से हथियार-ड्रग्स मंगवाने का आरोप। इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी, 25 हजार का इनाम।
समझें क्या है पूरा मामला
- श्रीगंगानगर में NIA ने लॉरेंस गैंग से जुड़े विशाल पचार को सार्वजनिक किया भगोड़ा घोषित।
- उसके घर के बाहर ढोल बजवाकर और पोस्टर चिपकाकर कार्रवाई की गई।
- विशाल पर पाकिस्तान से हथियार और ड्रग्स तस्करी के गंभीर आरोप हैं।
- 2024 में नेपाल के रास्ते भारत छोड़ने और फरार होने की पुष्टि हुई है।
- आरोपी पर इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस और 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
घर के आगे ढोल, गली में पोस्टर
पोस्टर में लिखा था कि न यह मिल रहा है और न ही कोर्ट में पेश हो रहा है। इसके बाद टीम बस स्टैंड, नगर परिषद और लीला चौक पर भी गई। इन सार्वजनिक जगहों पर भी पोस्टर लगाए गए। कार्रवाई देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।
कोर्ट ने बताया भगोड़ा
कोर्ट ने माना कि वह या तो छिपा हुआ है या देश छोड़कर भाग गया है। NIA के अनुसार 2024 में विशाल रोहित गोदारा के संपर्क से नेपाल के रास्ते भारत से फरार हो गया।
पाकिस्तान से आते थे हथियार और ड्रग्स
सुनसान खेतों में पाकिस्तान की तरफ से पैकेट गिरवाए जाते थे। विशाल वहां से इन्हें उठवाता था। बाद में पंजाब के बॉर्डर इलाकों में भी नेटवर्क फैला दिया। शूटरों को बड़ी वारदात से पहले हथियार पहुंचाने का काम यही गैंग करती थी।
13 साल में शुरू हुआ अपराध का सफर
2013 में पहली बार गंगानगर पुलिस ने उसे जुआ खेलते पकड़ा। तब वह नाबालिग था इसलिए कोर्ट ने केवल 100 रुपए जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। उसके बाद एक-एक कर 11 वारदातों में उसका नाम आता गया।
कई नाम, कई चेहरे
विशाल ने 11 मार्च 2020 को जयपुर से पासपोर्ट बनवाया था। 2022 के आसपास वह लॉरेंस गैंग से पूरी तरह जुड़ गया। NIA की चार्जशीट में उसका नाम पहली बार हाल ही में आया था।
अब इंटरपोल की मदद
उसके बचपन के दोस्त देवेंद्र भांभू, जो फायरमैन है, को भी गैंग में शामिल किया गया था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
ये खबर भी पढे़:-
विधायक जी का फरमान: ट्रांसफर के लिए नो-फोन, नो-व्हाट्सएप
खींवसर बोले - क्रिटिकल केस आते हैं सरकारी हॉस्पिटल में, सर्वाइवल रेट कम होती है
खजाने के चक्कर में 1100 साल पुरानी मूर्ति खंडित, पुलिस ने किया गिरफ्तार
JEE मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों की बढ़ी टेंशन, शेड्यूल बदलने की मांग
By Umeshwari Baghel
लोकायुक्त ने जिला प्रशासन से लिए पुलिस ड्राइवर फिरोज से लिंक 90 करोड़ की जमीन के रिकॉर्ड
By Sanjay Gupta
पैरोल आवेदनों पर अब 2021 के नियम लागू, दोषसिद्धि पुरानी होने से नहीं मिलेगी छूट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगा हिसाब, CM भजनलाल ने बुलाई समीक्षा बैठक
By Ashish Bhardwaj
रात हो गई फोन मत चलाओ... नींद टूटने से भड़का पति, नहीं मानी पत्नी तो कर दी हत्या, फिर घरवालों को फोन कर कहा अचानक...
By Arohi Raj
राजस्थान पंचायत चुनाव में पलटी सियासी बाजी, कांग्रेस भाजपा से करीब 14 लाख वोट आगे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से चल रही हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी बात, अब काम पर लौटेंगे
By Umeshwari Baghel