WAPCOS के पूर्व सीएमडी आरके अग्रवाल पर CBI जांच का शिकंजा, राजस्थान से जुड़े भ्रष्टाचार के तार

Jageshwar prasad | May 05, 2026, 13:31 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-05T131908.275
Photograph: (the sootr)

जल शक्ति मंत्रालय से जुड़े वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी के पूर्व सीएमडी आरके अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंत्रालय ने अग्रवाल के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने को कहा है। भ्रष्टाचार की जड़े राजस्थान से भी जुड़ी हैं।

News In Short

  • वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी के पूर्व सीएमडी आरके अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं।
  • अग्रवाल के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने को कहा।
  • अग्रवाल पद का दुरुपयोग करते हुए बीएमडब्ल्यू कार का इस्तेमाल कर रहे थे।
  • पूर्व सीएमडी अग्रवाल के भ्रष्टाचार की जड़ें राजस्थान के झुंझुनूं जिले से जुड़ीं।
  • राजस्थान के गुढ़ा थाने में दर्ज हैं अग्रवाल के खिलाफ दो मामले। इनमें कई आरोप।

News In Detail

Jaipur: केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने बड़े कदम के तहत वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी (WAPCOS) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आरके अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। मंत्रालय ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 17A के तहत इस जांच की मंजूरी दी है।

​हालांकि यह मामला दिल्ली के गलियारों से शुरू होता है, लेकिन दस्तावेजों के विश्लेषण से इसके तार सीधे तौर पर राजस्थान के झुंझुनूं जिले से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

​राजस्थान कनेक्शन: पुलिस थानों में दर्ज मुकदमे

दस्तावेजों के अनुसार WAPCOS के पूर्व अध्यक्ष आरके अग्रवाल का विवादों से नाता केवल मंत्रालय की फाइलों तक सीमित नहीं है। उनके खिलाफ राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गुढ़ा पुलिस स्टेशन में पहले से ही गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं। फरवरी 2023 में दर्ज एफआईआर में अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। इससे पहले 2022 में दर्ज हुए मामले में भी उन पर गंभीर आरोप थे।

​इन मामलों में अग्रवाल के साथ-साथ सुमीर चावला (अतिरिक्त मुख्य प्रबंधक), संजय बोहिदार (मुख्य अभियंता) और अवतार सिंह (सहायक प्रबंधक) जैसे अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। राजस्थान हाई कोर्ट में भी इनसे जुड़ी आपराधिक याचिकाएं विचाराधीन हैं। ये याचिका दर्शाती हैं कि भ्रष्टाचार के इस खेल की जड़ें राजस्थान तक फैली हुई हैं।

लग्जरी कारें और विदेशी फंड

​सीवीसी पोर्टल पर दर्ज शिकायत और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालयकी शुरुआती जांच में अग्रवाल पर कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि अग्रवाल अपने पद का दुरुपयोग करते हुए WAPCOS के खाते से एक महंगी बीएमडब्ल्यू कार का इस्तेमाल कर रहे थे, जबकि उनके पद के अनुसार उन्हें जो वाहन आवंटित था, वह उसका भी उपयोग कर रहे थे। इस लग्जरी कार का खर्च कंपनी के कोष से अवैध रूप से भरा जा रहा था।

​ठेकेदारों से रिश्वत का नेटवर्क

जांच रिपोर्ट के अनुसार अग्रवाल ने अपनी पत्नी दीप्ति अग्रवाल के नाम पर एक बैंक खाता खोल रखा था। आरोप है कि इस खाते में WAPCOS और NPCC के विभिन्न ठेकेदारों से सीधे तौर पर रिश्वत की राशि जमा की जाती थी।
​
सबसे गंभीर आरोपों में से एक यह है कि अग्रवाल के पुत्र मनन अग्रवाल की वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) की फीस (2018-2022) और दिल्ली से चेन्नई के बीच की हवाई यात्राओं का भुगतान प्रोजेक्ट मैनेजरों और अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।

​मनी ट्रेल की आगामी कार्रवाई

​मंत्रालय की जांच में यह पुष्टि हुई है कि मनन अग्रवाल की फीस के लगभग ₹2.50 लाख का भुगतान हरि चंद अरोड़ा द्वारा किया गया, जो चंडीगढ़ में कार्यरत थे। इसके अलावा हवाई टिकटों की बुकिंग प्रोजेक्ट मैनेजर सुमित मित्तल के क्रेडिट कार्ड से की गई थी।
​
सीबीआई को ​भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाता संख्या 55115012226 के क्रेडिट विवरणों की जांच करने को कहा गया है। ऐसे सभी पेमेंट गेटवे और खातों की पहचान करने का भी आग्रह किया गया है, जिनसे अग्रवाल के परिवार के निजी खर्चों का भुगतान किया गया।

सीबीआई से ​राजस्थान में दर्ज मुकदमों और वहां के ठेकेदारों के साथ अग्रवाल के व्यावसायिक संबंधों की कड़ियों का भी पता लगाने का अनुरोध किया गया है।

ये भी पढ़ें:-

बंगाल में मारवाड़ियों का बजा डंका, भाजपा के टिकट पर पांच प्रवासी राजस्थानी जीते

सीबीएसई की नई मूल्यांकन प्रणाली, अब रटने की जगह सीखने का होगा आंकलन

सरकारी कर्मचारियों के भत्तों के भुगतान में बड़ी गड़बड़ी उजागर, एजी ने सरकार को किया अलर्ट

रिनोवेशन की आड़ में अवाप्त जमीन पर खड़ी कर दी बिल्डिंग; 44 साल पुराना आवास बताकर कोर्ट को किया गुमराह

Tags:
  • सीबीआई
  • केंद्र सरकार
  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम
  • VIT
  • WAPCOS
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय
  • वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • WAPCOS के पूर्व अध्यक्ष आरके अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा