WAPCOS के पूर्व सीएमडी आरके अग्रवाल पर CBI जांच का शिकंजा, राजस्थान से जुड़े भ्रष्टाचार के तार
Jageshwar prasad | May 05, 2026, 13:31 IST
Photograph: (the sootr)
जल शक्ति मंत्रालय से जुड़े वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी के पूर्व सीएमडी आरके अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंत्रालय ने अग्रवाल के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने को कहा है। भ्रष्टाचार की जड़े राजस्थान से भी जुड़ी हैं।
News In Short
- वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी के पूर्व सीएमडी आरके अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं।
- अग्रवाल के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने को कहा।
- अग्रवाल पद का दुरुपयोग करते हुए बीएमडब्ल्यू कार का इस्तेमाल कर रहे थे।
- पूर्व सीएमडी अग्रवाल के भ्रष्टाचार की जड़ें राजस्थान के झुंझुनूं जिले से जुड़ीं।
- राजस्थान के गुढ़ा थाने में दर्ज हैं अग्रवाल के खिलाफ दो मामले। इनमें कई आरोप।
News In Detail
हालांकि यह मामला दिल्ली के गलियारों से शुरू होता है, लेकिन दस्तावेजों के विश्लेषण से इसके तार सीधे तौर पर राजस्थान के झुंझुनूं जिले से जुड़ते नजर आ रहे हैं।
राजस्थान कनेक्शन: पुलिस थानों में दर्ज मुकदमे
इन मामलों में अग्रवाल के साथ-साथ सुमीर चावला (अतिरिक्त मुख्य प्रबंधक), संजय बोहिदार (मुख्य अभियंता) और अवतार सिंह (सहायक प्रबंधक) जैसे अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। राजस्थान हाई कोर्ट में भी इनसे जुड़ी आपराधिक याचिकाएं विचाराधीन हैं। ये याचिका दर्शाती हैं कि भ्रष्टाचार के इस खेल की जड़ें राजस्थान तक फैली हुई हैं।
लग्जरी कारें और विदेशी फंड
ठेकेदारों से रिश्वत का नेटवर्क
सबसे गंभीर आरोपों में से एक यह है कि अग्रवाल के पुत्र मनन अग्रवाल की वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) की फीस (2018-2022) और दिल्ली से चेन्नई के बीच की हवाई यात्राओं का भुगतान प्रोजेक्ट मैनेजरों और अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।
मनी ट्रेल की आगामी कार्रवाई
सीबीआई को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाता संख्या 55115012226 के क्रेडिट विवरणों की जांच करने को कहा गया है। ऐसे सभी पेमेंट गेटवे और खातों की पहचान करने का भी आग्रह किया गया है, जिनसे अग्रवाल के परिवार के निजी खर्चों का भुगतान किया गया।
सीबीआई से राजस्थान में दर्ज मुकदमों और वहां के ठेकेदारों के साथ अग्रवाल के व्यावसायिक संबंधों की कड़ियों का भी पता लगाने का अनुरोध किया गया है।
ये भी पढ़ें:-
सीबीएसई की नई मूल्यांकन प्रणाली, अब रटने की जगह सीखने का होगा आंकलन
सरकारी कर्मचारियों के भत्तों के भुगतान में बड़ी गड़बड़ी उजागर, एजी ने सरकार को किया अलर्ट
रिनोवेशन की आड़ में अवाप्त जमीन पर खड़ी कर दी बिल्डिंग; 44 साल पुराना आवास बताकर कोर्ट को किया गुमराह
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari