राजस्थान मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज कई जिलों में बारिश के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना
Amit Baijnath Garg | Nov 27, 2025, 09:20 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम बदला। आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट और तापमान में गिरावट। जोधपुर-अजमेर-उदयपुर में बारिश की संभावना। मौसम विभाग की सर्दी बढ़ने की चेतावनी।
Jaipur. राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से राज्य में बारिश और ठंड दोनों बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने जोधपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य में बुधवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन आज से हालात बदलने लगेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
राजस्थान में हवाई मार्ग से पहली इंटर स्टेट टाइगर शिफ्टिंग, मध्य प्रदेश से लाई जा रही है बाघिन
बुधवार को कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन का एक बड़ा रिकॉर्ड है। दूसरी ओर बाड़मेर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा, जिससे पश्चिमी राजस्थान में दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस की गई। वातावरण में औसत आर्द्रता 30 से 60 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।
सरकार BPL परिवारों की बेटियों को देगी 2500 रुपए सालाना, राजस्थान आपकी बेटी योजना में ऐसे करें अप्लाई
राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। कुछ प्रमुख आंकड़े इस तरह हैं। अजमेर में 11.8°C, अलवर में 6.5°C, जयपुर में 11.6°C, सीकर में 4.0°C, चूरू में 5.6°C, नागौर में 5.2°C, झुंझुनूं में 7.2°C, फतेहपुर (सीकर) में 2.9°C और करौली में तापमान 7.1°C रहा। इससे साफ है कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है।
सरकारी नौकरी: राजस्थान के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में निकली भर्ती, आवेदन शुरू
26/11 हमले के नायक सुनील जोधा : अलवर के जांबाज सैनिक को राजस्थान सरकार से नहीं मिला सम्मान
मौसम विभाग ने बताया कि 28 नवंबर को भी यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय रहेगा। इसका असर जयपुर संभाग और आसपास के जिलों में दिखेगा। बारिश और बादलों के कारण दिन का तापमान और गिरेगा। सुबह के समय कोहरा बढ़ेगा। दृश्यता प्रभावित होगी। यात्रियों को खासतौर पर सुबह-सुबह सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राजस्थान में 3 तरह के बदलाव दिखाई देंगे। पहला तापमान में गिरावट होगी यानी कि दिन और रात दोनों का तापमान घटेगा। वहीं हल्की बारिश होगी, खासकर अरावली क्षेत्र में बारिश के आसार। कोहरे में बढ़ोतरी होगी, सुबह दृश्यता कम होने की संभावना। यह बदलाव राज्य में सर्दी के दूसरे दौर की शुरुआत माने जा रहे हैं।
राजस्थान कांग्रेस की नई टीम: 45 जिलों में अध्यक्षों की लिस्ट जारी, यहां देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
राजस्थान में हवाई मार्ग से पहली इंटर स्टेट टाइगर शिफ्टिंग, मध्य प्रदेश से लाई जा रही है बाघिन
सीकर सबसे ठंडा, तापमान में गिरावट
सरकार BPL परिवारों की बेटियों को देगी 2500 रुपए सालाना, राजस्थान आपकी बेटी योजना में ऐसे करें अप्लाई
प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
सरकारी नौकरी: राजस्थान के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में निकली भर्ती, आवेदन शुरू
गुरुवार को बारिश का अलर्ट मौसम केंद्र जयपुर के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 27 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने पर इन जिलों में बारिश की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, जोधपुर संभाग, अजमेर संभाग और उदयपुर संभाग की कई तहसीलों में बारिश की संभावना है। बारिश से दिन का तापमान गिर जाएगा और रातें और अधिक ठंडी होंगी।
28 नवंबर को भी असर, बढ़ेगा कोहरा
सिस्टम से कैसे बदलेगा मौसम?
राजस्थान कांग्रेस की नई टीम: 45 जिलों में अध्यक्षों की लिस्ट जारी, यहां देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस क्या है?
- यह एक मौसम प्रणाली है, जो भूमध्य सागर से उत्पन्न होती है।
- हिमालय से टकराकर भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश लाती है।
- इससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ जाती है।
- राजस्थान में सर्दियों की बारिश का मुख्य कारण यही सिस्टम है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman