पश्चिमी विक्षोभ का असर : जल्द अधिक ठंड पड़ने की संभावना, जानिए कैसा रहेगा आगामी मौसम

Amit Baijnath Garg | Dec 09, 2025, 17:58 IST
Share
cold
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में 12 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण मौसम में हल्का बदलाव होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में अधिक ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

Jaipur. राजस्थान में कड़ाके की ठंड का इंतजार कर रहे लोगों को मौसम विभाग से अपडेट मिला है। प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान फिलहाल 6-7 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य के करीब है। वहीं अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

जयपुर में कल होगा प्रवासी राजस्थान दिवस, विकास और निवेश पर होगी चर्चा, जानिए पूरा कार्यक्रम

आगामी 48 घंटों में हल्की गिरावट

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, आगामी 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। अनुमान के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

जयपुर में कल होगा प्रवासी राजस्थान दिवस, विकास और निवेश पर होगी चर्चा, जानिए पूरा कार्यक्रम

12 दिसंबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने बताया कि 12 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही का कारण बनेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।

राजस्थान हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड की ढाई घंटे की मशक्कत से मिली राहत

शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का असर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शेखावाटी क्षेत्र में ठंड का असर अधिक दिखाई दे रहा है। सोमवार रात को फतेहपुर शेखावाटी में प्रदेश का सबसे कम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में 6.02 डिग्री, चूरू में 6.3 डिग्री, झुंझुनूं में 7.5 डिग्री और पिलानी में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
जनगणना को लेकर राजस्थान सरकार की सख्त चेतावनी, काम से मना करने पर लगेगा 1 हजार का जुर्माना

जयपुर में तापमान सामान्य के आसपास

जयपुर में इस बार दिसंबर महीने में सर्दी का प्रभाव कम दिखा है। 9 दिसंबर के बाद भी राजधानी में कड़ाके की ठंड का अहसास नहीं हुआ। केवल सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी महसूस हो रही है। मंगलवार सुबह जयपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। हालांकि बादलों की आवाजाही और हल्की धुंध का अहसास हो सकता है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली मंत्रियों की क्लास, जनता के बीच रहने का दिया कड़ा संदेश

अन्य जिलों में तापमान की स्थिति

प्रदेश के अन्य हिस्सों जैसे नागौर, लूणकरणसर, दौसा और करौली में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। नागौर में तापमान 4.3 डिग्री और लूणकरणसर में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Tags:
  • राजस्थान
  • मौसम विभाग
  • जयपुर
  • पश्चिमी विक्षोभ
  • शेखावाटी
  • कड़ाके की ठंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज