कौन बनेगा राजस्थान का वजीर-ए-आला? दावेदार...या कोई गुमनाम? आज हट जाएगा सस्पेंस से पर्दा
Chandresh Sharma | Dec 12, 2023, 24:00 IST
कौन बनेगा राजस्थान का वजीर-ए-आला? दावेदार...या कोई गुमनाम? आज हट जाएगा सस्पेंस से पर्दा
बीते दो दिन में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चले घटनाक्रम में मोदी-शाह की झांकी तो सबने देख ली, मगर राजस्थान की पिक्चर अभी बाकी है। आज शाम तक राजस्थान को उसका नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।
JAIPUR. बीते दो दिन में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चले घटनाक्रम में मोदी-शाह की झांकी तो सबने देख ली, मगर राजस्थान की पिक्चर अभी बाकी है। आज शाम तक राजस्थान को उसका नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। शाम 4 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है। मध्यप्रदेश में हुए घटनाक्रम को देखते हुए कहा यही जा रहा है कि कयास लगाना बेकार है। फिर भी एक कयास यही तैर रहा है कि दोनों राज्यों की तरह राजस्थान में भी बीजेपी एक मुख्यमंत्री की साथ दो उपमुख्यमंत्री बना सकती है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे ऐलान
राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर जयपुर पहुंचने वाले हैं। विधायकों को 11 बजे से 1 बजे तक पार्टी दफ्तर पहुंचने कहा गया है। 1 बजे से विधायकों का पंजीयन शुरु हो जाएगा और फिर लंच के बाद बैठक शुरु होने की बात कही गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी भी मौजूद होंगे।
विधायक दल में से ही होगा मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के फैसलों को देखते हुए कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री विधायक दल में से ही एक होगा। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि एक पद किसी महिला को दिया जाए। साथ ही जातिगत संतुलन बनाने का भी पूरा प्रयास किया जा सकता है। महिला को पद दिए जाने के पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में किसी महिला को सीएम या डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया।
बड़े नेताओं से राजनाथ करेंगे मुलाकात
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे के करीब जयपुर पहुंचेंगे, यहां वे जवाहर सर्कल स्थित एक होटल में पहुंचेंगे। यहां करीब साढ़े 3 बजे तक रुकने के बाद वे पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि विधायक दल की बैठक के पूर्व राजनाथ सिंह राजस्थान के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे साथ ही बीजेपी दफ्तर में वे कोर कमेटी की बैठक भी कर सकते हैं।

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel