विधानसभा सत्र के पहले दिन ही क्यों भड़क गए शांति धारीवाल, क्यों हटाना पड़ी डोटासरा की आपत्ति

BP Shrivastava | Dec 20, 2023, 24:00 IST
Share
विधानसभा सत्र के पहले दिन ही क्यों भड़क गए शांति धारीवाल, क्यों हटाना पड़ी डोटासरा की आपत्ति
विधानसभा सत्र के पहले दिन ही क्यों भड़क गए शांति धारीवाल, क्यों हटाना पड़ी डोटासरा की आपत्ति

राजस्थान विधानसभा सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस के कद्दावर नेता और विधायक शांति धारीवाल ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया और कहा- यह भजन मंडली नहीं है...। वहीं गोविंद डोटासरा के आपत्तिजनक शब्दों को कार्यवाही से हटाया।

JAIPUR. राजस्थान में 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के कद्दावर नेता और वरिष्ठ विधायक शांति धारीवाल ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया और कहा- यह भजन मंडली नहीं है कि मेरे घर आ जाओ। धारीवाल ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरूआत होती है। इसके बाद कांग्रेस विधायक गोविंद डोटासरा ने शपथ लेने के साथ ही संसद के घटनाक्रम की निंदा कर दी। हालांकि, इस पर प्रोटेम स्पीकर ने आपत्ति लेने हुए कार्यवाही से निकलवा दिया।

कांग्रेस विधायक काली पट्टी बांधकर पहुंचे

धारीवाल के सवाल के जवाब में प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ ने कहा कि पहले शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। शांति धारीवाल ने अचानक सत्र बुलाने पर आपत्ति जताई। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित सभी कांग्रेस विधायक काली पट्‌टी बांधकर सदन में पहुंचे। कांग्रेस विधायक संसद में हुए हमले का विरोध कर रहे हैं।

गोविंद डोटासरा ने क्या कहा?

कांग्रेस विधायक गोविंद डोटासरा ने शपथ लेने के बाद लगातार ही विरोध जताना शुरू कर दिया। डोटासरा ने संसद के घटनाक्रम पर बोलते हुए कहा कि जो देश में प्रजातंत्र की हत्या हो रही है उसकी हम निंदा करते हैं। उसका पूर जोर विरोध करते हैं। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर सराफ ने कहा कि शपथ के अलावा जो शब्द इन्होंने (डोटासरा) कहे उन्हें निकाला जाए।

सबसे पहले सीएम भजनलाल ने की शपथ

सबसे पहले सीएम भजनलाल शर्मा और उसके बाद डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शपथ ली। 199 नए विधायकों को शपथ दिलाने के लिए दो दिन के लिए यह विशेष सत्र बुलाया गया है।

कल होगा स्पीकर का चुनाव

सत्र के पहले दिन नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने का काम पूरा होने की संभावना है। गुरुवार को बचे हुए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद स्पीकर का चुनाव होगा। अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार पहले दिन ज्यादातर विधायक शपथ ले लेते हैं।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Rajasthan Assembly session
  • MLA Shanti Dhariwal
  • Govind Dotasara
  • Congress expressed protest in the House
  • राजस्थान विधानसभा सत्र
  • विधायक शांति धारीवाल
  • गोविंद डोटासरा
  • सदन में कांग्रेस ने जताया विरोध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा