महिलाएं इसी तरह तरक्की करेंगी तो हमारा क्या होगा - राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

The Sootr | Jun 21, 2025, 18:21 IST
Share
rajasthan-governor-haribahu-bagade
Photograph: (The Sootr)

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने महिलाओं की तरक्की पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऑफिसों में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। इसके बाद मुस्कराते हुए उन्होंने पूछा, "तो हमारा क्या होगा?"

JAIPUR. देश-दुनिया में महिलाएं हर क्षेत्र में परचम पहरा रही हैं और वे रोजाना नए कीर्तिमान स्थापित रही हैं। महिलाओं की इसी तरक्की पर राजस्थान राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को यह बोलना पड़ा कि जिस तरह से छात्राएं और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, आने वाले समय में सभी ऑफिसों में महिलाओं की संख्या अधिक हो जाएगी। फिर वे मुस्कराते हुए बोले- तो हमारा क्या होगा?

दरअसल, राज्यपाल का कोटा के कृषि विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में संबोधन था। विश्वविद्यालय में कुल 343 डिग्रीधारकों में से 140 छात्राएं हैं और 14 स्वर्ण पदकों में से 9 पर बेटियों ने कब्जा जमाया है। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह साबित करता है कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

सुनाया दिलचस्प किस्सा

इस मौके पर राज्यपाल ने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा, एक बार मैं एक प्राथमिक स्कूल में गया। वह स्कूल 5वीं तक था और वहां सभी स्टाफ महिलाएं थीं। सिर्फ एक पुरुष कर्मचारी था, जो सफाई का काम करता था। एक दिन वहां सांप निकल आया। स्कूल में हड़कंप मच गया। सभी महिलाएं चिल्लाने लगीं- पुरुष को बुलाओ, पुरुष को बुलाओ। लेकिन मजेदार बात यह रही कि वह एकमात्र पुरुष कर्मचारी भी यही चिल्ला रहा था- पुरुष को बुलाओ, पुरुष को बुलाओ। इस घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं विनती करता हूं कि ऐसी स्थिति फिर कभी न आए।

महिला सशक्तिकरण सकारात्मक बदलाव

राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण की यात्रा को सकारात्मक बदलाव बताते हुए कहा कि यह देश और समाज के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इसी तरह आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ती रहें।

कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को कृषि, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें...

राजस्थान में बड़ा एक्शन, एसएचओ की वर्दी फाड़ने पर छात्र नेता निर्मल चौधरी गिरफ्तार

राजस्थान में हर गली-मोहल्ले तक पहुंचेगा योग, 65 हजार स्टूडेंट्स को योग एंबेसडर बनाएगा शिक्षा विभाग

राजस्थान में अफसरों से पंगा लेने वाले नेताओं के बुरे दिन: क्या नहीं सीख रहे हैं नेता?

राजस्थान में मानसून का असर : बारिश का दौर, येलो अलर्ट जारी, कोटा बैराज के गेट खोले गए

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान
  • कोटा
  • कृषि विश्वविद्यालय
  • राज्यपाल
  • दीक्षांत समारोह
  • हरिभाऊ बागड़े
  • राजस्थान राज्यपाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा