सास के साथ संबंध बनाना चाहती है बहू, पति से लेना चाहती है तलाक

Ravi Singh | Apr 28, 2024, 16:38 IST
Share
ीुु
ीुु

सास के साथ बहू संबंध बनाना चाहती है। शादी के बाद से ही बहू ने सास के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी थीं। सास के साथ रहने के लिए अब वह पति से तलाक लेना चाहती है।

बुलंदशहर- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वैसे तो सास बहू के रिश्ते में हमेशा तकरार होती रहती है और जब भी कोई मामला सामने आता है तो लड़ाई या फिर दहेज का होता है, लेकिन यह मामला सास से प्यार का है। यहां पर एक बहू को अपनी सास से प्यार हो गया और अब वह अपनी सास को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही है। साथ ही महिला अब अपने पति को तलाक देने जा रही है। साथ ही वह अपने सास और ससुर को भी साथ नहीं रहने देती। अब सास ने पुसिल से गुहार लगाई है कि उसे उसकी बहू से बचा लिया जाए। बहू से पूरा परिवार परेशान है। सास की तहरीर पर एएसपी ने पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

जानें क्या है पूरा मामला


मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्याना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां सास ने बताया कि 2 साल पहले हमने अपने इकलौते बेटे की शादी करवाई थी। शादी होते ही बहू ने यह कहना शुरू कर दिया कि मैं आपसे प्यार करती हूं। मेरी शादी सास के साथ होनी चाहिए थी। सास के मुताबिक बहू कहती है कि जब पहली बार उसने मुझे देखा, तभी से वो अपना दिल मुझे दे बैठी। उसी दिन से उसने मेरे साथ रहने का फैसला कर लिया था। साथ ही सास का कहना था कि उसके बेटे से शादी तो एक बहाना था। हकीकत में तो उसको मेरे साथ ही जिंदगी बितानी थी।

ये खबर भी पढ़ें...

भोजशाला में तीन दीवारों की लेयर ,सनातनी अवशेष और मूर्तियों के साथ कई शिलालेख मिलने का दावा, अब HC में पेश होगी रिपोर्ट

पति के साथ नहीं रहने देती बहू


सास ने कहा कि बहू मुझे मेरे पति के साथ भी नहीं रहने देती। बहू कहती है कि तुम सिर्फ मेरी हो और तुम्हें मेरे साथ ही रहना होगा। मेरे साथ पूरी जिंदगी रहो। वहीं सास ने आरोप लगाया है कि बहू ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करती रहती है। वह बार-बार धमकी देती है कि मैं तुम्हें बेहोशी की दवा देकर कुछ कर दूंगी कि तुम कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगी। इसलिए मैं जैसा कहती हुं वैसा करो।

ये खबर भी पढ़ें...

अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 29 जून से दर्शन देंगे बाबा और आप जा रहे हैं तो जानें क्या-क्या करें तैयारी

पत्नी मेरी मां के साथ रहना चहती है


वहीं पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती है, वह मुझसे तलाक मांग रही है। वह उसकी मां के साथ रहना चाहती है। वह कहती है कि मुझमें कोई दिलचस्पी नहीं है। उसे बस मेरी मां के साथ ही रहना है। अगर हम बाप-बेटे उन्हें घर में नहीं रहने देंगे, तो कहीं और जाकर सास के साथ रहेगी। साथ ही जब मेरी मां ने उसकी पत्नी से कहा कि मेरी जिंदगी बहुत कम दिनों की बची है, तो मेरे मरने के बाद तुम किसके साथ रहोगी। इस पर मेरी पत्नी ने मां से कहा कि मैं तुम्हारे साथ मर जाऊंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

इमरती का वीडियो वायरल, पूर्व मंत्री 'द सूत्र' से बोलीं- आप बताओ किसकी रिपोर्ट करूं

लड़की के घरवाले मांग रहे पैसे


सास का कहना है कि जब मैंने बहू से कहा कि हमारा रिश्ता सास-बहू का है। मैं भी तुम्हे अपनी बहू मानती हूं। मैं भी तुझे बहू जैसा प्यार करती हूं, लेकिन मेरी बहू यह सब मानने को तैयार ही नहीं है। जब मैं उससे बोलती हूं कि यह सब गलत है, तो वह कई लड़कियों का उदाहरण देती है जो आपस में शादी करके साथ रहती हैं। सास ने कहा कि बहू धमकी देती है कि अगर तुम ऐसा नहीं करोगी, तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। हमारा पूरा घर इस लड़की से परेशान हो चुका है। हम इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन लड़की और उसके घरवाले उल्टा हमसे ही 20 लाख रुपए मांग रहे हैं। हम इसके साथ नहीं रहना चाहते हैं हमें इसांफ चाहिए।

Tags:
  • उत्तर प्रदेश
  • शारीरिक संबंध
  • बुलंदशहर
  • सास बहू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं