UP का कपल सिक्किम में लापता, पिता ने सीएम योगी से लगाई गुहार, कहा- बेटे, बहू को ढूंढ़े बिना नहीं लौटूंगा

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 09, 2025, 16:09 IST
Share
UP couple missing in Sikkim
UP couple missing in Sikkim

उत्तर प्रदेश के कौशलेंद्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी अंकिता सिंह सिक्किम में तीस्ता नदी में हादसे के बाद से लापता हैं। कौशलेंद्र प्रताप सिंह के पिता शेर बहादुर सिंह खुद बेटे और बहू की तलाश में सिक्किम पहुंचे हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश के रहने वाले कौशलेंद्र प्रताप सिंह पत्नी अंकिता सिंह के साथ 24 मई को हनीमून के लिए सिक्किम रवाना हुए थे। लेकिन, अभी तक दोनों वापस नहीं लौट पाए हैं। कौशलेंद्र प्रताप और अंकिता की शादी5 मई को हुई थी।

लाचेन-लाचुंग मार्ग पर हादसा, कार 1000 फीट नीचे बहती तीस्ता नदी में गिरी

घटना मंगन जिले के लाचेन-लाचुंग मार्ग की है, जहां भूस्खलन-प्रभावित क्षेत्र में इनकी कार नियंत्रण खो बैठी और लगभग 1,000 फीट नीचे बहती तीस्ता नदी में जा गिरी। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें एक की मौत हो चुकी है, दो गंभीर रूप से घायल हैं और आठ लोग लापता हैं।

पिता की अपील: 'मेरे बेटे-बहू को ढूंढा जाए'

कौशलेंद्र प्रताप सिंह के पिता शेर बहादुर सिंह खुद बेटे और बहू की तलाश में सिक्किम पहुंचे हैं। उन्होंने वीडियो संदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वे सिक्किम सरकार से खोज और बचाव अभिया को तेज करने का आग्रह करें। उन्होंने कहा- जब तक मैं अपने बेटे-बहू को नहीं ढूंढ लेता, मैं घर नहीं लौटूंगा।

खराब मौसम से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा

लापता पर्यटकों की तलाश में NDRF, फायर सर्विस, पुलिस, वन विभाग, पर्यटन विभाग और टीएएएस (Travel Agents Association of Sikkim) की टीमें लगी हैं। लेकिन लगातार खराब मौसम और नदी के उफान के चलते अभियान में बाधाएं आ रही हैं। तीस्ता नदी के निचले हिस्सों में गहन खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

लापता लोगों की सूची

उत्तर प्रदेश: कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अंकिता सिंह
ओडिशा: अजीत कुमार नायक, सुनीता नायक, साहिल जेना, इतिश्री जेना
त्रिपुरा: देबज्योति जॉय देव, स्वप्ननील देब

बचाए गए यात्री

स्वयं सुप्रतिम नायक (ओडिशा)
साईराज जेना (ओडिशा)

हादसे में मारे गए और घायल

दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो चुकी है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक और घायलों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। कार चला रहे चालक की पहचान उत्तरी सिक्किम के सिंघिक निवासी पासांग डेनु शेरपा के रूप में हुई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • UP News
  • योगी आदित्यनाथ
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • हादसा
  • दुर्घटना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती