छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री हुई सस्ती, अचल संपत्ति पर 0.60 फीसदी सेस खत्म
Arun Tiwari | Mar 20, 2026, 20:26 IST
cg-assembly-passes-bill-to-scrap-property-registration-cess
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60% उपकर (सेस) समाप्त कर दिया है, जिससे जमीन, मकान और दुकानों की रजिस्ट्री सस्ती हो गई है। साथ ही पारिवारिक रजिस्ट्री शुल्क घटाकर 500 रुपए कर दिया गया है।
Raipur. छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में जमीन, मकान और दुकानों की रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60 फीसदी उपकर (सेस) पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।
इस फैसले से खासतौर पर मध्यम वर्ग और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, अब 1 करोड़ रुपए की संपत्ति की रजिस्ट्री (property registration) पर करीब 60 हजार रुपए की बचत होगी। सरकार का मानना है कि इससे रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और घर खरीदना आसान होगा।
वाणिज्यिक कर मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन को सरल बनाना है। उन्होंने बताया कि पहले यह उपकर कुछ योजनाओं के लिए लगाया गया था, जो अब प्रासंगिक नहीं रह गया है।
हालांकि इस निर्णय से राज्य सरकार को लगभग 150 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा, लेकिन इसका सीधा फायदा जनता को मिलेगा।
ऑटो नामांतरण: मई 2025 से अब तक 1.5 लाख दस्तावेजों का स्वतः नामांतरण किया जा चुका है।
गाइडलाइन दर पर शुल्क: अब रजिस्ट्री शुल्क गाइडलाइन वैल्यू पर लिया जा रहा है, जिससे लोगों को लगभग 170 करोड़ रुपए की राहत मिली है।
पारिवारिक रजिस्ट्री सस्ती: परिवार के भीतर दान या बंटवारे पर शुल्क घटाकर सिर्फ 500 रुपए कर दिया गया है।
स्मार्ट ऑफिस: 10 पंजीयन कार्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के मूल्यांकन के लिए अब हेक्टेयर दर लागू की गई है, जिससे 300-400 करोड़ रुपए का लाभ होने का अनुमान है। शहरों में फ्लैट का मूल्यांकन अब सुपर बिल्ट-अप के बजाय केवल बिल्ट-अप एरिया पर होगा, जिससे खरीदारों का खर्च कम होगा।
1 करोड़ रुपए की पारिवारिक संपत्ति के दान पर अब 80 हजार की जगह सिर्फ 500 रुपए शुल्क लगेगा। बाउंड्री वॉल और प्लिंथ जैसे अतिरिक्त मूल्यांकन खत्म कर दिए गए हैं। विधेयक लागू होने के बाद पंजीयन कार्यालयों में सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा, जिसके बाद नई दरों पर रजिस्ट्रियां शुरू होंगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे रजिस्ट्री की संख्या बढ़ेगी और राज्य की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में संपत्ति की नई गाइडलाइन दरें लागू; आज से बदल गए नियम
छत्तीसगढ़ संपत्ति रजिस्ट्री: नई गाइडलाइन दरों से बदली रियल एस्टेट की तस्वीर, कारोबार में लौटा भरोसा
50 हजार की जगह देने होंगे पांच लाख, जमीन रजिस्ट्री की नई गाइडलाइन से मचा हड़कंप, नागरिकों ने उठाई आवाज
शनिवार, रविवार समेत 31 मार्च तक खुले रहेंगे रजिस्ट्री दफ्तर, मिलेगी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
आम आदमी को राहत:
रजिस्ट्री प्रक्रिया हुई आसान और सस्ती:
हालांकि इस निर्णय से राज्य सरकार को लगभग 150 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा, लेकिन इसका सीधा फायदा जनता को मिलेगा।
पंजीयन विभाग में बड़े बदलाव:
गाइडलाइन दर पर शुल्क: अब रजिस्ट्री शुल्क गाइडलाइन वैल्यू पर लिया जा रहा है, जिससे लोगों को लगभग 170 करोड़ रुपए की राहत मिली है।
पारिवारिक रजिस्ट्री सस्ती: परिवार के भीतर दान या बंटवारे पर शुल्क घटाकर सिर्फ 500 रुपए कर दिया गया है।
स्मार्ट ऑफिस: 10 पंजीयन कार्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
किसानों और शहरी खरीदारों को फायदा:
अतिरिक्त राहत:
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ संपत्ति रजिस्ट्री: नई गाइडलाइन दरों से बदली रियल एस्टेट की तस्वीर, कारोबार में लौटा भरोसा
50 हजार की जगह देने होंगे पांच लाख, जमीन रजिस्ट्री की नई गाइडलाइन से मचा हड़कंप, नागरिकों ने उठाई आवाज
शनिवार, रविवार समेत 31 मार्च तक खुले रहेंगे रजिस्ट्री दफ्तर, मिलेगी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel