छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : करंट से हाथियों और वन्यजीवों की मौत; कोर्ट सख्त, सरकार को देना होगा जवाब

Rajesh Lahoti | Published:
Share
cg-high-court-wildlife-death-electricity-current-government-reply-order
cg-high-court-wildlife-death-electricity-current-government-reply-order

छत्तीसगढ़ में बिजली करंट से वन्यजीवों की मौत पर हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने वन विभाग के अपर मुख्य सचिव से शपथ पत्र मांगा और घटनाओं की जांच की जानकारी मांगी है। अगली सुनवाई 5 मई को होगी, जब सरकार को कार्रवाई पर रिपोर्ट पेश करनी होगी।

NEWS IN SHORT

  • बिजली करंट से वन्यजीवों की मौत पर कोर्ट ने सवाल उठाया हैं
  • छत्तीसगढ़ में हाथियों और भालुओं की मौत पर कोर्ट ने मांगा शपथ पत्र
  • वन्यजीवों की सुरक्षा पर सरकार को कोर्ट ने नोटिस भेजा
  • अदालत ने छत्तीसगढ़ सरकार से इस घटना पर कार्रवाई का विवरण मांगा हैं
  • कोर्ट ने 5 मई को फिर से सुनवाई की तारीख तय की हैं

NEWS IN DETAIL

Raipur : छत्तीसगढ़ में बिजली करंट से वन्यजीवों की लगातार मौतों के मामले में हाई कोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया है और वन विभाग के अपर मुख्य सचिव से शपथ पत्र मांगा है।

बिजली करंट से बढ़ रही मौतों की संख्या

जनहित याचिका के तहत रायपुर के नितिन सिंघवी ने कोर्ट में बताया कि 12 मार्च को रायगढ़ जिले में दो हाथी शावकों की करंट लगने से मौत हो गई थी।

इसके बाद 14 मार्च को सूरजपुर जिले में एक हाथी की करंट के कारण मौत हुई थी। मार्च महीने में ही सारंगढ़ भिलाईगढ़ में जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए गए करंट के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी।

वन्यजीवों और मानव जीवन पर बढ़ता संकट

इसी तरह 26 मार्च को मैनपाट में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट तार से एक युवक और लोमड़ी की मौत हो गई। इसके अलावा, कोरबा के सकोदा जंगल में 11 केवी करंट के तार की चपेट में आने से दो शावक और एक मादा भालू की भी मौत हो गई थी।



कोर्ट ने वन विभाग से कार्रवाई की जानकारी मांगी

इन घटनाओं पर सुनवाई करते हुए, हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार से शपथ पत्र मांगते हुए यह पूछा कि इन घटनाओं के दौरान क्या परिस्थितियां थीं और अधिकारियों ने क्या कदम उठाए हैं। ।

सरकार को चेतावनी वन्यजीवों की सुरक्षा पर ध्यान दें

कोर्ट ने राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की उम्मीद जताई है ताकि आने वाले समय में वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सरकार को वन्यजीवों के शिकार और बिजली करंट के खतरों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

नए आदेश और आगामी सुनवाई

अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 5 मई की तारीख तय की है। इस दौरान सरकार को शपथ पत्र देकर अपनी सफाई पेश करनी होगी। लगातार बढ़ते दबाव के बीच अब सरकार को वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

मुख्य बिंदु

छत्तीसगढ़ में बिजली करंट से हाथियों, भालुओं और अन्य वन्यजीवों की मौत हो रही है।

कोर्ट ने वन विभाग से शपथ पत्र की मांग की है।

नितिन सिंघवी ने याचिका में घटनाओं की जानकारी दी।

सरकार को जवाब देने के लिए 5 मई तक का समय दिया गया हैं।

वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सरकार से सख्त कदम उठाने की उम्मीद की जा रही हैं।

यह खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : 5000 स्कूलों में नहीं हैं छात्राओं के लिए शौचालय, कोर्ट ने कहा- यह बेहद शर्मनाक

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का राज्य सरकार को जोर का झटका; 350 दिन की सुस्ती पड़ी भारी, खारिज कर दी अपील

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 41 साल पुराने फर्जी वेतन आहरण मामले में 10 आरोपियों को किया दोषमुक्त

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट आदेश : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला; निजी आवास में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं

Tags:
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • राज्य सरकार
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट आदेश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर