लाल आतंक पर वार: 5 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, डेडलाइन के 48 घंटे शेष

Aishwarya Dwivedi | Mar 29, 2026, 19:37 IST
Share
CG strike red terror naxal killed deadline 48hrs
CG strike red terror naxal killed deadline 48hrs

सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की। वहीं कांकेर में तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

NEWS IN SHORT

  • जंगल में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर
  • सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली का शव और हथियार बरामद
  • मूचाकी कैलाश प्लाटून नंबर 31 का सेक्शन कमांडर
  • कांकेर में तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

NEWS IN DETAIL

छत्तीसगढ़ के सुकमा और कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगलों में नक्सली मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी नक्सली PPCM मूचाकी कैलाश को ढेर कर दिया। डीआरजी जवानों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह कार्रवाई हुई, जिसमें मौके से हथियार भी बरामद किए गए।

मूचाकी कैलाश प्लाटून नंबर 31 का सेक्शन कमांडर था और उस पर ग्रामीणों की हत्या, सुरक्षा बलों पर हमले और IED ब्लास्ट की साजिश जैसे गंभीर आरोप थे। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं।

पुलिस ने कराया भोजन

इधर, कांकेर जिले में आत्मसमर्पण की एक सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई। परतापुर एरिया कमेटी के तीन नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। बताया गया कि सरेंडर से पहले वे जंगल में भूखे-प्यासे घूम रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उनके लिए भोजन की व्यवस्था की। इसके बाद तीनों नक्सलियों ने दो SLR और एक भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया। इनमें राधिका कुंजाम, संदीप कड़ियाम और रैनु पद्मा शामिल हैं।

मुख्यधारा में लौटने की अपील

बस्तर रेंज आईजी ने नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि आत्मसमर्पण और पुनर्वास के लिए अब बहुत कम समय बचा है। उन्होंने माओवादी कैडरों से इस अवसर का लाभ उठाने और शांतिपूर्ण जीवन अपनाने की अपील की है।

निष्कर्ष

सुकमा मुठभेड़ में इनामी नक्सली के मारे जाने से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। लगातार अभियानों से नक्सल नेटवर्क पर दबाव बढ़ रहा है और उनकी गतिविधियां कमजोर हो रही हैं। कांकेर में नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का संकेत है कि वे मुख्यधारा की ओर लौट रहे हैं। नक्सलियों के लिए आत्मसमर्पण और पुनर्वास का रास्ता अब सबसे बेहतर विकल्प बनता जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मोहला में 40 सालों का लाल आतंक खत्म; उइकाटोला जंगलों से आत्मसमर्पण करने निकले 5 हथियारबंद नक्सली

बस्तर के जंगल में बचे सिर्फ 35 नक्सली, 3 हज़ार सरेंडर,500 का इनकाउंटर

छत्तीसगढ़ से नक्सली खात्मे की उलटी गिनती शुरु, डेडलाइन को बस एक सप्ताह बाकी

कौन है कुख्यात नक्सली कमांडर पापाराव? छोटी उम्र में ही हिड़मा के साथ जॉइन किया था संगठन

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • नक्सली मुठभेड़
  • नक्सल विरोधी अभियान
  • इनामी नक्सली
  • सुकमा मुठभेड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा