छत्तीसगढ़ कृषि विभाग का बड़ा निर्णय; एग्रीस्टैक पंजीयन और दलहन-तिलहन को बढ़ावा

Aishwarya Dwivedi | Apr 08, 2026, 11:01 IST
Share
chhattisgarh-agriculture-agristsack-pulses-oilseeds
chhattisgarh-agriculture-agristsack-pulses-oilseeds

छत्तीसगढ़ सरकार ने उर्वरक कालाबाजारी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। किसानों को उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी और वैकल्पिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

NEWS IN SHORT

  • उर्वरक कालाबाजारी पर कड़ा कानून।
  • खरीफ 2026 की तैयारी में तेजी।
  • 'विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत।
  • दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा।
  • पीएम किसान योजना में पंजीकरण की प्राथमिकता।

NEWS IN DETAIL

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए बैठक आयोजित की गई है। जिसमे उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रायपुर और दुर्ग संभाग की बैठक में कहा, कि उर्वरकों की जमाखोरी और अधिक मूल्य वसूली पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों को यह आश्वासन दिया गया कि उर्वरकों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

उर्वरक कालाबाजारी पर शून्य सहनशीलता नीति

कृषि मंत्री ने चेतावनी दी कि रासायनिक उर्वरकों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। वही आवश्यकता पड़ने पर जेल भी भेजा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिमी एशिया में चल रहे संकट को देखते हुए उर्वरक की उपलब्धता पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

खरीफ 2026 की तैयारी और वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग

मंत्री ने कहा कि खरीफ 2026 की तैयारी के तहत सभी जिलों में नियमित और आकस्मिक निरीक्षण किए जाएंगे। इस बार डीएपी की कमी को देखते हुए। एनपीके, एसएसपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

विकसित भारत संकल्प अभियान' की तैयारी

राज्यभर में 5 से 20 मई तक 'विकसित भारत संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी गांवों में जाकर किसानों से संवाद करेंगे और उन्हें उन्नत तकनीक तथा वैकल्पिक उर्वरकों के बारे में जानकारी देंगे।

दलहन और तिलहन को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री ने ग्रीष्मकालीन धान के रकबे को कम कर दलहन, तिलहन और मक्का की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। धमतरी में दलहन-तिलहन के रकबे में हुई बढ़ोतरी पर संतोष जताया गया। अन्य जिलों को भी इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए।

पी.एम. किसान योजना और एग्रीस्टैक पंजीयन

मंत्री ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर शेष किसानों का पंजीयन जल्द पूरा करने का निर्देश दिया ताकि कोई भी किसान पीएम किसान योजना से वंचित न रहे।

जलाशयों में मखाना और सिंघाड़ा की खेती

मंत्री ने जलाशयों में मखाना और सिंघाड़ा की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ अधिकारी

इस बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, बीज निगम, मत्स्य पालन, पशुधन विकास, उद्यानिकी विभाग के संचालक और रायपुर-दुर्ग संभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

निष्कर्ष

कृषि विभाग ने आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। किसानों को आश्वासन दिया गया है कि उर्वरक की कमी नहीं होगी और वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

​कृषि मंत्री किरोड़ी के निशाने पर बीमा कंपनियां, बोले - कर रही हैं किसानों से धोखाधड़ी

राज्यसभा में दिग्विजय-शिवराज की तीखी बहस: कृषि मंत्री बोले- मेरे क्षेत्र की बहुत चिंता हो रही है

🔴 राष्ट्रीय दलहन सम्मेलन: सीएम मोहन यादव,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल | Sehore |

पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी का नवाचार : खजूर की तीन नई किस्मों को मिला पेटेंट, पांच वर्षों तक चला परीक्षण

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • कृषि विभाग
  • कृषि वैज्ञानिक
  • राज्य सरकार
  • कृषि उत्पादन
  • मत्स्य पालन
  • एग्रीस्टैक पोर्टल
  • कृषि मंत्री रामविचार नेताम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा