मूकबधिर रेप पीड़िता ने प्लास्टिक की गुड़िया के सहारे बताई आपबीती, हाईकोर्ट ने आरोपी को सुनाई बड़ी सजा

Harrison Masih | Mar 27, 2026, 13:58 IST
Share
deaf-mute rape victim girl uses plastic doll testimony cg hc life-imprisonment
deaf-mute rape victim girl uses plastic doll testimony cg hc life-imprisonment

बालोद में हुई मूक‑बधिर युवती के साथ हुए रेप के मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी को बड़ी सजा सुनाई। ट्रायल कोर्ट में पीड़िता ने प्लास्टिक गुड़िया और साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद से इशारों में अपनी आपबीती बताई।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है, जहां मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी की सजा बरकरार रखते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने साफ कहा कि इशारों के माध्यम से दी गई गवाही भी पूरी तरह वैध और मजबूत साक्ष्य मानी जाएगी।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच, जिसमें जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल शामिल थे, ने आरोपी की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा मूक-बधिर गवाह की गवाही को खारिज नहीं किया जा सकता, इशारों और संकेतों से दी गई जानकारी भी कानूनी मौखिक साक्ष्य है, यदि गवाही विश्वसनीय है, तो उसी आधार पर सजा दी जा सकती है। पीड़िता ने प्लास्टिक की गुड़िया के सहारे अपनी आपबीती बताई।

क्या है पूरा मामला?

घटना 29 जुलाई 2020 की है, जब बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय मूक-बधिर युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका रिश्तेदार नीलम कुमार देशमुख घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। शाम को जब माता-पिता घर लौटे, तो युवती ने इशारों के माध्यम से पूरी घटना बताई और आरोपी की पहचान कराई। इसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 376(2) और 450 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गवाही बनी सबसे मजबूत कड़ी

पीड़िता जन्म से ही बोल और सुन नहीं सकती थी, जिससे कोर्ट में गवाही दर्ज करना चुनौतीपूर्ण था। ट्रायल कोर्ट ने इसके लिए विशेष इंतजाम किए। साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट (दुभाषिए) की मदद ली गई, सवाल समझाने में कठिनाई होने पर प्लास्टिक की गुड़िया का उपयोग किया गया। पीड़िता ने इशारों और गुड़िया के माध्यम से घटना की पूरी जानकारी दी। कोर्ट ने गवाही दर्ज करने से पहले यह सुनिश्चित किया कि पीड़िता सवाल समझ सकती है और संकेतों से जवाब देने में सक्षम है।

मेडिकल और फॉरेंसिक सबूत

मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य भी अहम रहे। पीड़िता के सैंपल और आरोपी के कपड़ों पर मानव शुक्राणु पाए गए। आरोपी इन सबूतों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इन साक्ष्यों ने गवाही को और मजबूत किया।

ट्रायल कोर्ट से हाईकोर्ट तक

ट्रायल कोर्ट ने गवाही, दुभाषिए की पुष्टि और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आरोपी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, लेकिन हाईकोर्ट ने सजा को सही ठहराते हुए बरकरार रखा।

सजा क्या मिली

कोर्ट ने आरोपी को IPC धारा 376(2) के तहत मृत्यु तक उम्रकैद, IPC धारा 450 के तहत 5 साल की सजा, साथ ही 21 हजार रुपए का जुर्माना का फैसला सुनाया है।

क्यों अहम है यह फैसला?

यह फैसला न्याय व्यवस्था के लिए एक मिसाल है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि न्याय केवल शब्दों पर निर्भर नहीं है, इशारों, संकेतों और व्यवहार के जरिए भी सच्चाई सामने लाई जा सकती है, दिव्यांग पीड़ितों को भी समान न्याय मिलना चाहिए। यह निर्णय उन सभी मामलों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां पीड़ित बोल या सुन नहीं सकते, लेकिन फिर भी न्याय पाने का अधिकार रखते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप: 13 साल की बच्ची ने मोबाइल से की आरोपियों की पहचान, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीधी में मूक-बधिरों के लिए बड़ी पहल, हर थाने में साइन लैंग्वेज से होगी सुनवाई, भारत का पहला जिला बना

रतलाम मूकबधिर रेप केस : 10 साल की मासूम से रेप, रो-रोकर इशारों में पुलिस बताई आपबीती

नाबालिगों से दुष्कर्म: विधायक ने मांगा न्याय का हिसाब, सरकार बोली...

Tags:
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • युवती से दुष्कर्म
  • दुष्कर्म
  • उम्रकैद
  • बालोद
  • जस्टिस रमेश सिन्हा
  • जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा