रतलाम मूकबधिर रेप केस : 10 साल की मासूम से रेप, रो-रोकर इशारों में पुलिस बताई आपबीती

Deeksha Nandini Mehra | Published:
Share
ratlam rape case news
ratlam rape case news

जावरा-उज्जैन बायपास के किनारे अपने माता-पिता के साथ सो रही बच्ची को अज्ञात आरोपी ने उठाकर उसके साथ रेप किया। बच्ची का इलाज रतलाम के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

आमीन हुसैन@ RATLAM.

रतलाम मूकबधिर रेप केस : मध्य प्रदेश के रतलाम से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रतलाम के जावरा में 10 साल की मूक-बधिर बच्ची के साथ दरिंदगी की है। बताया जा रहा है कि बच्ची रात के समय अपने माता-पिता के साथ सो रही थी, तभी एक अज्ञात आरोपी उसे लेकर गया था। फिलहाल बच्ची का इलाज रतलाम के मेडिकल कॉलेज (Ratlam Medical College) में हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची द्वारा इशारों से बताए गए बयान पर शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये खबर पढ़िए... रचना टावर लूट कांड : भोपाल पुलिस ने खंगाले 380 सीसीटीवी फुटेज, क्राइम ब्रांच समेत 6 टीम कर रही जांच

बच्ची जब रोते-रोते अपनी झोपड़ी में वापस आई तो अपनी माँ को सारी बात बताई। इसके बाद बच्ची के पिता ने आस-पास आरोपी की तलाश की लेकिन वो नहीं मिला।बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट कराया। यह घटना बुधवार - गुरुवार की दरमियानी रात की है।

ये खबर पढ़िए... 21 की हो गई है आपकी बिटिया तो लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलेंगे 2 लाख, जानें क्या है सरकार की तैयारी

पुलिस में की शिकायत

बच्ची के माता- पिता ने आरोपी के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज करवाने का फैसला किया। इसके बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे और साड़ी आपबीती बताई। पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर बच्ची का इशारों में स्टेटमेंट लिया और BNS की धारा 65/2 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं।

ये खबर पढ़िए... विवेक सागर ने इंडियन हॉकी टीम को फिर दिलाया मेडल, मध्यप्रदेश सरकार देगी 1 करोड़ का ईनाम

डॉग स्कॉड की ली मदद

एएसपी राकेश खाखा (ASP Rakesh Khakha) ने बताया कि हमें सूचना मिली कि हुसैन टेकरी पुलिस चौकी के जावरा - उज्जैन बाइपास किनारे पर झोपड़ी में रहने वाली 10 वर्षीय बालिका के साथ गलत काम किया गया है। बच्ची के परिजन जड़ी-बूटी बेचने का काम करते हैं।

ASP ने आगे बताया कि इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर जावरा के औद्योगिक थाना क्षेत्र में BNS की धारा 65/2 धाराओं में मामला दर्ज किया गया हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। घटनास्थल की डॉग स्कॉड की मदद से आरोपी को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बच्ची से रेप
  • Mp news in hindi
  • Ratlam Crime News
  • ratlam rape case
  • रतलाम में बच्ची से रेप
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर