एमपी में एक करोड़ बच्चों का होगा आधार अपडेट, अभियान एक अप्रैल से
Manya Jain | Published:
mp 1 crore school children adhar update
मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से सरकारी स्कूलों के करीब एक करोड़ बच्चों का आधार अपडेट अभियान शुरू होगा। 5 से 17 साल के बच्चों की बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट की जाएगी। यह अभियान 15 मई तक चलेगा।
NEWS IN SHORT
करीब एक करोड़ बच्चों की बायोमेट्रिक (Biometric) जानकारी अपडेट की जाएगी।
इस अभियान में उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियां और फोटो अपडेट होंगे।
यह काम राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग और केंद्र के आधार प्राधिकरण मिलकर करेंगे।
अभियान 15 मई तक सरकारी स्कूलों में चलेगा, और यह सेवा बच्चों के लिए पूरी तरह मुफ्त है।
NEWS IN DETAIL
1 अप्रैल से शुरू होगा अभियान
राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग और केंद्र सरकार के आधार प्राधिकरण UIDAI मिलकर यह काम करेंगे। यह अभियान 15 मई तक चलाया जाएगा। केंद्र के प्रवक्ता अभिभाग अनुरागी ने बताया कि एक अप्रैल से बच्चों की सुविधा के लिए "आधार अब स्कूल के द्वार" अभियान शुरू किया जा रहा है।
5 और 15 साल पर होती है अपडेट
अपडेट आधार कार्ड स्कूल में दाखिले, परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर DBT (Direct Benefit Transfer) जैसी सेवाओं के लिए जरूरी होता है। बिना अपडेट आधार के बच्चे इन सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत के बाद सामने आया अवैध अफीम खेती का नेटवर्क
RGPV का कुलगुरु बनने 70 से ज्यादा कतार में, प्रबंधन ने अबतक नहीं बना पाया सर्च कमेटी
समग्र शिक्षा अभियान बंद होगा
इसके तहत 62 कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की सेवाएं भी खत्म कर दी जाएंगी। समग्र शिक्षा सेकेंडरी एजुकेशन के अपर संचालक मनीष वर्मा ने बताया कि अभियान बंद करने का निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयकों को पत्र के जरिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान की योजना 2025-26 तक के लिए स्वीकृत थी।
क्या है समग्र शिक्षा अभियान?
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ No Kings रैलियां, अमेरिका और यूरोप में लाखों लोग सड़कों पर
छत्तीसगढ़ में हिरणों का शिकार; सिर्फ 2 या छुपी हुई सच्चाई? आंकड़ों पर उठे बड़े सवाल
भोपाल के 78 स्कूलों में डिजिटल क्लास
जिला शिक्षा अधिकारी पंकज अहिरवार ने बताया कि स्मार्ट क्लास परियोजना के लिए बारीसिया और फंदा क्षेत्र के 78 स्कूलों को चुना गया है। इन स्कूलों में स्क्रीन, डिजिटल कंटेंट और आधुनिक उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। डीईओ अहिरवार के अनुसार शिक्षकों को दी ट्रेनिंग में बताया गया कि वे यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़कर कठिन विषयों को आसानी से समझा सकते हैं। वृहद स्तर पर पहली बार नए सत्र से इसकी शुरुआत की जाएगी।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari