हिस्ट्रीशीटर के बेटे को गोली मारी, बदमाशों ने हमीदिया अस्पताल में भी की फायरिंग
Aman Vaishnav | Mar 15, 2026, 09:47 IST
bhopal gangwar lallu rais-son firing hamidia hospital
भोपाल के अशोका गार्डन में शनिवार 14 मार्च की सुबह बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। शादाब गेट गैंग ने हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के बेटे पर गोली से हमला किया था। इस पूरे मामले को जानने के लिए खबर आखिर तक पढ़िए।
भोपाल में शनिवार 14 मार्च सुबह कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार शादाब गेट और उसके साथियों ने लल्लू के घर के पास दौड़ते हुए गोलियां चलाईं। इस फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के बेटे के पैर में गोली लग गई। यह पूरी घटना अशोका गार्डन थाना इलाके में हुई।
![3443be34-bf9]()
जानकारी के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के बेटे इमरान को गोली लग गई है। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे। वारदात के बाद इमरान को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना की जानकारी भी शादाब गेट गैंग को मिल गई थी।
इसके बाद शादाब गेट गैंग हथियारों से लैस होकर हमीदिया अस्पताल पहुंच गई और वहां फायरिंग कर दी थी। गोली अस्पताल की खिड़की और दीवारों से टकराई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। खिड़की में गोलियां लगने से कांच टूट गए और दीवारों पर भी गोली के निशान बन गए हैं।
![aeca9745-3bd]()
हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे उनका बेटा इमरान घर से बाहर था। तभी शादाब गेट, शावर, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज सहित 8 से 10 लोगों ने उसे अकेला देख लिया था। फिर आरोपी इमरान का पीछा करने लगे थे। इमरान को दौड़ते हुए आरोपी CCTV कैमरे में भी दिखे हैं।
![47ab316b-3cb]()
लल्लू (इमरान का पिता) के अनुसार जैसे ही इमरान घर वापस आया आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इमरान अपनी जान बचाने के लिए तुरंत घर के अंदर घुसा और गेट बंद कर लिया था। तभी एक गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई थी। इससे उसके पैर से खून बहने लगा था। फिलहाल उसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है।
लल्लू रईस के मुताबिक आरोपी शहर के अलग-अलग हिस्सों में जुआ और सट्टे का गैरकानूनी धंधा चला रहे हैं। उनका कहना है कि वह इन लोगों के अवैध कामों के वीडियो बनाकर पुलिस को भेजते हैं। इससे कार्रवाई होती है और उनका धंधा बंद हो जाता है। इसी वजह से आरोपी उनसे नाराज हैं और दुश्मनी रखते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
ये कैसा पागलपन, गर्लफ्रेंड के बात न करने पर युवक ने खुद को मारी गोली
अस्पताल के बाहर नर्स की हत्या, आरोपी ने सरेआम मारी गोली
एमपी न्यूज: जिससे शादी करने के लिए परिवार से लड़ा उसी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट
350 किमी दूर प्रेमी-प्रेमिका की दर्दनाक कहानी, कॉल के बाद दोनों ने की आत्महत्या
3443be34-bf9
हमीदिया अस्पताल में फायरिंग
इसके बाद शादाब गेट गैंग हथियारों से लैस होकर हमीदिया अस्पताल पहुंच गई और वहां फायरिंग कर दी थी। गोली अस्पताल की खिड़की और दीवारों से टकराई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। खिड़की में गोलियां लगने से कांच टूट गए और दीवारों पर भी गोली के निशान बन गए हैं।
aeca9745-3bd
घर से बाहर किया हमला
47ab316b-3cb
जान बचाने घर में घुसा, पैर मे लगी गोली
क्या है हमले की वजह?
एसीपी अनिल बाजपेयी ने बताया कि यह मामला अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। हमीदिया अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। दोनों थानों की पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये कैसा पागलपन, गर्लफ्रेंड के बात न करने पर युवक ने खुद को मारी गोली
अस्पताल के बाहर नर्स की हत्या, आरोपी ने सरेआम मारी गोली
एमपी न्यूज: जिससे शादी करने के लिए परिवार से लड़ा उसी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट
350 किमी दूर प्रेमी-प्रेमिका की दर्दनाक कहानी, कॉल के बाद दोनों ने की आत्महत्या
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA