यूपीएससी सम्मान समारोह में बोले सीएम मोहन यादव- तुम्हारी नौकरी पक्की, हमारी हर 5 साल में अग्निपरीक्षा!
Sanjay Dhiman | Mar 23, 2026, 17:40 IST
Photograph: (the sootr)
सीएम मोहन यादव ने यूपीएससी में एमपी के 61 सफल युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नेताओं को हर 5 साल में जनता के बीच पहुंचकर परीक्षा देना पड़ती है।
News in Short
- सीएम ने 61 यूपीएससी चयनित को सम्मानित किया और उन्हें 'अमृतकाल के शिल्पकार' बताया।
- डॉ. मोहन यादव बोले- आपका चयन स्थायी है, हमें तो हर 5 साल में परीक्षा देनी पड़ती है।
- लोकतंत्र की ताकत देखिए, यहां चाय वाला प्रधानमंत्री और गाय वाला मुख्यमंत्री बन सकता है।
- एमपी के सरकारी कॉलेजों से पढ़े 22 युवाओं ने दिल्ली और अंग्रेजी का भ्रम तोड़ दिया।
- सीएम ने अफसरों को ईमानदारी, नवाचार और अंत्योदय जैसे सफलता के 5 बड़े मंत्र दिए।
News in Detail
सीएम बोले, तुम लोग तो भाग्यशाली हो। एक बार मेहनत करके परीक्षा पास कर ली, अब तुम्हारी कुर्सी पक्की हो गई। तुम्हारा चयन स्थायी है। हमें हर पांच साल में जनता के बीच जाकर अपनी नीतियों का हिसाब देना होता है और उनका विश्वास जीतना होता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
यूपीएससी टॉपर्स के पास कितनी प्रॉपर्टी, जानिए टीना डाबी, कनिष्क कटारिया और गौरव अग्रवाल का पूरा विवरण
क्या है यूपीएससी टॉपर आस्था जैन का EWS विवाद, सोशल मीडिया पर क्यों हो रही खिंचाई
सफलता की कहानी और बदलाव
साथ ही, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 'प्रतिभाओं का परचम' पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में चयनित युवाओं के संघर्ष और सफलता की कहानियां शामिल हैं।
61 में से 22 सरकारी कॉलेजों के छात्र
यहां पर खास बात यह है कि सरकारी कॉलेजों से पढ़ाई करने वाले युवाओं ने यह साबित किया है कि संसाधनों की कमी कभी भी सफलता की राह में रोड़ा नहीं बन सकती।
सीएम की पांच प्रमुख अपेक्षाएं
मुख्यमंत्री ने नए अफसरों से पांच अपेक्षाएं रखी:
- अंत्योदय: समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए काम करें।
- नवाचार: आत्मनिर्भर भारत के लिए नए आइडिया विकसित करें।
- शुचिता: कार्य की पवित्रता का ध्यान रखें।
- ईमानदारी: सत्यनिष्ठा का पालन करें।
- शिल्पकार: एक विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
मिथक टूटे, अब दिल्ली जाना या अंग्रेजी जरूरी नहीं
इतिहास जानने वाले ही बना सकते हैं भविष्य
तीन साल में दोगुने हुए सिलेक्शन
यह खबरें भी पढ़ें...
यूपीएससी में चमका एम्स जोधपुर, चार डॉक्टर को मिली अच्छी रैंक, इनमें अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर
यूपीएससी 2025 रिजल्ट: तीसरे प्रयास में मिली बड़ी कामयाबी, अनुज अग्निहोत्री बन गए देश के नंबर-1 IAS
देश के टॉप पांच राज्य -
- उत्तर प्रदेश से 150 अभ्यर्थी चयनित
- राजस्थान से 90 अभ्यर्थी चयनित
- बिहार से 75 अभ्यर्थी चयनित
- मध्य प्रदेश से 61 अभ्यर्थी चयनित
- महाराष्ट्र से 55 अभ्यर्थी चयनित
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA