ग्वालियर में फेरों के बाद दुल्हन ने तोड़ी शादी, खुला दूल्हे का राज
Anjali Dwivedi | Mar 12, 2026, 18:29 IST
gwalior-bride-canceled-marriage
ग्वालियर में विदाई से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे की बेवफाई का खुलासा कर शादी तोड़ दी। दुल्हन ने मंडप में सबके सामने दूल्हे की बेवफाई का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए बारात लौटा दी।
मध्य प्रदेश केग्वालियर के कंपू इलाके में एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया है। जब सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ने विदाई से इनकार कर दिया। सजी-धजी दुल्हन ने मंडप में सबके सामने दूल्हे की बेवफाई का ऐसा कच्चा चिट्ठा खोला कि बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
युवती की शादी गिर्राज नाम के युवक से हुई थी। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी काफी जटिल थी। दुल्हन ने खुलासा किया कि लगन फलदान से ठीक एक दिन पहले उसे राजस्थान की एक शादीशुदा महिला, पूजा का फोन आया था।
उस महिला ने गिर्राज के साथ अपने पिछले डेढ़ साल के प्रेम प्रसंग के बारे में दुल्हन को सब कुछ बता दिया था। शुरुआत में दुल्हन ने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन दूल्हे की हरकतों ने शक को यकीन में बदल दिया।
कॉन्फ्रेंस कॉल पर
दुल्हन ने जो आरोप लगाए, वे काफी चौंकाने वाले थे। आरोप है कि गिर्राज न केवल अपनी प्रेमिका को दुल्हन की तस्वीरें भेजता था, बल्कि वह मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का एक अनोखा तरीका अपनाता था। जब भी वह अपनी मंगेतर से फोन पर बात करता, तो शातिर तरीके से अपनी प्रेमिका को कॉन्फ्रेंस कॉल पर जोड़ लेता था।
इसका मकसद यह था कि उसकी प्रेमिका उनकी निजी बातचीत सुन सके। यह बात जब दुल्हन को पता चली, तो उसने इसे अपनी निजता का घोर अपमान माना।
विदाई के समय जब मामला बिगड़ा, तो दुल्हन सीधे ग्वालियर के कंपू थाने पहुंच गई। उसने वहां पुलिस को दूल्हे और उसकी प्रेमिका के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल्स और मैसेज सबूत के तौर पर सौंप दिए।
थाने में दूल्हे गिर्राज ने काफी मिन्नतें कीं और कसमें खाईं कि वह भविष्य में उस महिला से सारे रिश्ते तोड़ लेगा, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। उसका कहना था कि जो व्यक्ति शादी की दहलीज पर खड़े होकर धोखा दे सकता है, उसके साथ पूरी जिंदगी नहीं बिताई जा सकती।
कंपू थाना टीआई अमरसिंह सिकरवार के मुताबिक, पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर लंबी काउंसलिंग की और मामला सुलझाने की कोशिश की। पुलिस और परिजनों के समझाने के बावजूद दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ घर नहीं बसाएगी जो उसकी गरिमा का मजाक बनाता हो। इसलिए आपसी सहमति से मामला खत्म कराया गया। जिस घर में शहनाइयां बज रही थीं, वहां सन्नाटा पसर गया और दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर लौट गया।
यह खबरें भी पढ़ें...
भोपाल में EOW की कार्रवाई : 46,600 वर्गफीट 'स्कूल की जमीन' हड़पने वाले जिशान अली सहित कई पर FIR
MP News: MP में दूध बेचने वालों के लिए लाइसेंस जरूरी: मिलावट रोकने के लिए बड़ा कदम
सरकार की मंजूरी के लिए अटकी 8 अफसरों की करॅप्शन फाइल, EOW को 9 IFS के खिलाफ शिकायत की जांच की मनाही
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के कारोबारी राजेश शर्मा को दी क्लीन चिट, EOW की FIR रद्द
क्या है पूरा मामला?
उस महिला ने गिर्राज के साथ अपने पिछले डेढ़ साल के प्रेम प्रसंग के बारे में दुल्हन को सब कुछ बता दिया था। शुरुआत में दुल्हन ने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन दूल्हे की हरकतों ने शक को यकीन में बदल दिया।
कॉन्फ्रेंस कॉल पर प्रेमिका को सुनाता था बातें
इसका मकसद यह था कि उसकी प्रेमिका उनकी निजी बातचीत सुन सके। यह बात जब दुल्हन को पता चली, तो उसने इसे अपनी निजता का घोर अपमान माना।
थाने पहुंची दुल्हन और दिखाए पुख्ता सबूत
थाने में दूल्हे गिर्राज ने काफी मिन्नतें कीं और कसमें खाईं कि वह भविष्य में उस महिला से सारे रिश्ते तोड़ लेगा, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। उसका कहना था कि जो व्यक्ति शादी की दहलीज पर खड़े होकर धोखा दे सकता है, उसके साथ पूरी जिंदगी नहीं बिताई जा सकती।
काउंसलिंग भी रही नाकाम, बैरंग लौटी बारात
यह खबरें भी पढ़ें...
भोपाल में EOW की कार्रवाई : 46,600 वर्गफीट 'स्कूल की जमीन' हड़पने वाले जिशान अली सहित कई पर FIR
MP News: MP में दूध बेचने वालों के लिए लाइसेंस जरूरी: मिलावट रोकने के लिए बड़ा कदम
सरकार की मंजूरी के लिए अटकी 8 अफसरों की करॅप्शन फाइल, EOW को 9 IFS के खिलाफ शिकायत की जांच की मनाही
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के कारोबारी राजेश शर्मा को दी क्लीन चिट, EOW की FIR रद्द
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA