दिगंबर जैन सामाजिक संसद चुनाव में गोधा जीते, नाराज होकर विरोधी धड़े ने कराए थे चुनाव
Sanjay Gupta | Mar 15, 2026, 20:08 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर दिगंबर जैन सामाजिक संसद के रविवार को अध्यश्र पद पर हुए चुनाव में आनंद गोधा जीत गए। कुछ ही माह पहले सहमति से विनय बाकलीवाल अध्यक्ष बने थे। इसे विरोधी धड़े ने नकारा और चुनाव कराए।
INDORE.इंदौर के दिगंबर जैन सामाजिक संसद चुनाव रविवार को हुए। इस चुनाव में 342 वोट पाकर आनंद गोधा चुनाव जीत गए। वहीं विरोधी गुट दिलीप पाटनी 288 ही वोट पा सके। वहीं तीन वोट निरस्त हुए। इस चुनाव के बाद अब संसद में दो-दो अध्यक्ष की स्थिति होगी। कुछ माह पहले ही समाज में सहमति से विनय बाकलीवाल को अध्यक्ष पद पर चुन लिया था।
![0e0fae45-e72]()
बाकलीवाल के सहमति से अध्यक्ष बनने के विरोध में अमित कासलीवाल गुट उतर आया और इसे मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद अलग चुनाव कराने की घोषणा कर दी। इस चुनाव की मतदाता सूची में विनय बाकलीवाल नहीं थे, ऐसे में वह चुनाव नहीं लड़ सकते थे। इसलिए उन्होंने अपने साथी गोधा को चुनाव में उतार दिया और वह जीत गए। बाकलीवाल गुट के सहयोग से गोधा की 54 वोट से जीत हुई। बाकलीवाल और गोधा ने कहा कि हम मिलकर समाज के लिए काम करेंगे। यानी अब समाज में दो-दो अध्यक्ष होंगे।
मजे की बात यह है कि बाकलीवाल जब सहमति से अध्यक्ष बने तो उन्होंने बाद में अन्य पदाधिकारी भी नियुक्त कर दिए। अब इनका कहना है कि यह पदाधिकारी बने रहेंगे। विरोधी गुट ने अपनी मनमर्जी चलाने के लिए यह चुनाव कराए थे, इसमें उनकी हार हुई है। अब विरोध का मामला खत्म हो गया है, सभी मिलकर समाज के लिए काम करेंगे। कार्यकारिणी जो बनी है वह बनी रहेगी और यदि कोई और नाम आते हैं तो उन पर आपस में चर्चा कर फैसला लेंगे। इन्होंने कहा कि अब समाज में एक ही जुलूस निकलेगा और सभी मिलकर एक ही आयोजन करेंगे।
यह खबरें भी पढ़ें...
चार जजों से दूर हुआ सोम डिस्टिलरीज केस, राहत नहीं मिली तो अब चीफ जस्टिस की बेंच में अपील
MP बोर्ड दूसरी परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी, देखें पूरा शेड्यूल
सीएम मोहन यादव का बुरहानपुर दौरा : नेपानगर को मिली 363 करोड़ की सौगात, असीरगढ़ में बनेगा रोपवे
RSS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: प्रांत की जगह बनाए जाएंगे संभाग
0e0fae45-e72
अब दो-दो अध्यक्ष होंगे
कार्यकारिणी पहले बन चुकी है
यह खबरें भी पढ़ें...
चार जजों से दूर हुआ सोम डिस्टिलरीज केस, राहत नहीं मिली तो अब चीफ जस्टिस की बेंच में अपील
MP बोर्ड दूसरी परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी, देखें पूरा शेड्यूल
सीएम मोहन यादव का बुरहानपुर दौरा : नेपानगर को मिली 363 करोड़ की सौगात, असीरगढ़ में बनेगा रोपवे
RSS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: प्रांत की जगह बनाए जाएंगे संभाग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari