indore engineering
इंदौर में इंजीनियरिंग की मिसाल बना ट्रिपल लेयर ब्रिज, 400 टन वजनी बो स्ट्रिंग गर्डर लॉन्च
Sanjay Gupta | Published:
indore engineering
Indore: इंदौर में मप्र के पहले थ्री लेयर फ्लाईओवर में इंजीनियरिंग की एक और मिसाल कायम हुई। लवकुश चौराहे पर बन रहे इस ब्रिज पर 400 टन वजनी बो-स्ट्रिंग गर्डर लॉन्च हुआ।
इंदौर में लवकुश चौराहे पर इंदौर-उज्जैन मार्ग को सुगम करने की दिशा में एक और बड़ा कदम हुआ। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा उज्जैन सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर लवकुश चौराहे पर बनाए जा रहे लेवल-2 फ्लाईओवर में बो- स्ट्रिंग गर्डर लांच हुआ। फ्लाईओवर में 22 मीटर की ऊंचाई पर 400 टन वजनी प्रथम बो-स्ट्रिंग गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस फ्लाईओवर की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि इंदौर में इंजीनियरिंग की अद्भुत मिसाल। इंदौर के विकास में आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने उज्जैन सिंहस्थ के लिए लवकुश चौराहे पर लेवल-2 फ्लाईओवर पर 22 मीटर की ऊंचाई पर 400 टन वजनी पहला बो-स्ट्रिंग गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित किया। यह हमारी इंजीनियरिंग क्षमता और समर्पण का प्रमाण है।
![indore engineering]()
मंत्री ने आगे कहा कि यह 65 मीटर लंबे इस विशाल ढांचे की स्थापना मध्यप्रदेश में अपनी तरह का पहला कार्य है। यह उपलब्धि वास्तव में गौरव का विषय है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आईडीए के सभी इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं श्रमवीरों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण होने पर यह फ्लाई ओवर यातायात को सुगम बनाएगा। साथ ही इंदौर की आधुनिक पहचान को और अधिक सशक्त करेगा।
![indore engineering]()
यह फ्लाईओवर 175 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। यह प्रदेश में अपने प्रकार का पहला पुल है। इस फ्लाईओवर में बीच में मेट्रो ट्रेन गुजर रही है, एक भुजा कुशाभाई ठाकरे ब्रिज की ओर से सुपर कॉरिडोर की ओर जा रही है। इसमें तीसरी लेयर बाणगंगा से उज्जैन की ओर है। इस तरह यह थ्री लेयर है।
फ्लाओवर के पहले ‘बो स्ट्रिंग’ स्पान का काम देर रात किया गया, ताकि यातायात का दबाव नहीं रहे। आईडीए के सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने बताया कि फ्लायओवर की कुल लंबाई 1452 मीटर है। इसमें 19 सेगमेंटल स्पान, चार कंपोजिट गर्डर और एक बो स्ट्रिंग स्पान शामिल है। बो स्ट्रिंग स्पान की लंबाई 65 मीटर है तथा कुल दो बो स्ट्रिंग लॉन्च की जानी हैं। इसमें अभी लॉन्च हुई पहली बो का वजन लगभग 400 मीट्रिक टन है, इसे 23 मीटर ऊंचाई पर स्थापित किया गया। इस प्रक्रिया में लगभग 800 मीट्रिक टन स्टील स्टेजिंग और गर्डर का उपयोग किया गया। स्ट्रक्चर को फिट करने के लिए 600 टन और 300 टन क्षमता की क्रेन का सहारा लिया गया।
इंदौर में 2500 करोड़ की अमृत योजना की शुरूआत करेंगे सीएम, 29 मार्च को आएंगे
इंदौर के विधायक अधिकारियों से दुखी, बोले-सुनते नहीं हैं, अब एकजुट होकर सीएम से करेंगे बात
इंदौर के कॉलेज संचालक को भी लॉरेंस गैंग से मिल चुकी 10 करोड़ वसूली की धमकी
इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
मंत्री विजयवर्गीय ने की तारीफ
इंदौर में इंजीनियरिंग की अद्भुत मिसाल !!!
इंदौर के विकास में आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा उज्जैन सिंहस्थ के मद्देनजर लवकुश चौराहे पर बनाए जा रहे लेवल-2 फ्लाई ओवर में 22 मीटर की ऊंचाई पर 400 टन वजनी प्रथम ‘बो-स्ट्रिंग गर्डर’ का सफलतापूर्वक… pic.twitter.com/oqz157IIgV
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) March 27, 2026
प्रदेश का यह पहला काम- मंत्री
indore engineering
कुल लागत 175 करोड़
देर रात को किया गया काम
इंदौर में 2500 करोड़ की अमृत योजना की शुरूआत करेंगे सीएम, 29 मार्च को आएंगे
इंदौर के विधायक अधिकारियों से दुखी, बोले-सुनते नहीं हैं, अब एकजुट होकर सीएम से करेंगे बात
इंदौर के कॉलेज संचालक को भी लॉरेंस गैंग से मिल चुकी 10 करोड़ वसूली की धमकी
इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari