आईएएस वंदना वैद्य फार्महाउस जुआ कांड: TI, SI सस्पेंड, सरगना कूबड़ा से सांठगांठ की आशंका
Sanjay Gupta | Mar 12, 2026, 12:08 IST
indore ias farmhouse gambling raid tisi suspended jagdish kubda
महिला आईएएस व पूर्व कलेक्टर वंदना वैद्य के मानपुर स्थित फार्महाउस पर हुए जुआ कांड में पुलिस अधिकारियों पर गाज गिर गई है। सरगना कूबड़ा के साथ सांठगांठ की आशंका जताई जा रही है।
INDORE. मध्यप्रदेश वित्त निगम की एमडी आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति, पूर्व सहकारिता उपायुक्त अंबरीश वैद्य के फार्महाउस पर हुए जुआ कांड की गाज पुलिस पर गिरी है। इस मामले का मुख्य सरगना जगदीश राठौड़ उर्फ जगदीश कूबड़ा फिलहाल फरार है।
वहीं, सरगना कूबड़ा के साथ मानपुर पुलिस की सांठगांठ की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते आला अधिकारियों ने मानपुर टीआई लोकेंद्र सिंह हिरवे, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को सस्पेंड कर दिया है।
इस मामले में आला अधिकारियों को स्थानीय मानपुर पुलिस पर पहले से ही संदेह था। इसके चलते आईजी अनुराग ने गोपनीय सूचना मिलने पर ग्रामीण एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के साथ मिलकर एक स्पेशल टीम बनाई थी।
इसमें बाहर के पुलिसकर्मी शामिल थे। इन्हीं से दबिश डलवाई गई। वहीं, इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी मिल गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस भी दबिश के नाम पर मौके पर पहुंच गई।
इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि छापे की जानकारी लीक हो गई थी। इसके चलते मुख्य सरगना कूबड़ा अपने कुछ खास जुआरियों के साथ मौके से फरार होने में सफल रहा।
संदेह है कि उसे जानबूझकर मौके से भागने दिया गया। सूत्रों के अनुसार, कूबड़ा भागते समय अपने साथ एक बड़ी रकम लेकर गया है। मौके से जब्त 13 लाख 67 हजार रुपए की राशि तो कुछ भी नहीं है। बताया जा रहा है कि कूबड़ा इससे कई गुना अधिक राशि लेकर फरार हुआ है।
मौके से 18 जुआरी पकड़े गए हैं, जो धार, देवास, इंदौर, उज्जैन, खरगोन और आलीराजपुर के साथ-साथ गुजरात के भी रहने वाले हैं। पुलिस को वहां से 30 मोबाइल और दो कारें मिली हैं। इन सबसे स्पष्ट हो रहा है कि वहां बड़े पैमाने पर जुआ अड्डा संचालित किया जा रहा था।
घटना के बाद से ही फार्महाउस का केयरटेकर रंजीत चौधरी भी गायब है। साथ ही, उसका फोन भी बंद है। माना जा रहा है कि चौधरी ने कूबड़ा के साथ सांठगांठ कर रुपयों के लालच में फार्महाउस पर जुआ अड्डा चलने दिया।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर में IAS के फार्महाउस पर कुख्यात आरोपी कूबड़ा चला रहा था संगठित जुआ अड्डा
इंदौर में आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मार 18 जुआरी पकड़े
MP NEWS: एमपी में पहली बार नर्मदा नदी प्रदूषित, पानी में बढ़ा बायो-केमिकल ऑक्सीजन
इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर की दस गुना अधिक बुकिंग, प्रशासन के छापे में 105 सिलेंडर जब्त
वहीं, सरगना कूबड़ा के साथ मानपुर पुलिस की सांठगांठ की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते आला अधिकारियों ने मानपुर टीआई लोकेंद्र सिंह हिरवे, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को सस्पेंड कर दिया है।
स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए बिना छापा
इसमें बाहर के पुलिसकर्मी शामिल थे। इन्हीं से दबिश डलवाई गई। वहीं, इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी मिल गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस भी दबिश के नाम पर मौके पर पहुंच गई।
कूबड़ा फरार या मौके से भगाया गया?
संदेह है कि उसे जानबूझकर मौके से भागने दिया गया। सूत्रों के अनुसार, कूबड़ा भागते समय अपने साथ एक बड़ी रकम लेकर गया है। मौके से जब्त 13 लाख 67 हजार रुपए की राशि तो कुछ भी नहीं है। बताया जा रहा है कि कूबड़ा इससे कई गुना अधिक राशि लेकर फरार हुआ है।
संचालित हो रहा था बड़ा अड्डा
घटना के बाद से ही फार्महाउस का केयरटेकर रंजीत चौधरी भी गायब है। साथ ही, उसका फोन भी बंद है। माना जा रहा है कि चौधरी ने कूबड़ा के साथ सांठगांठ कर रुपयों के लालच में फार्महाउस पर जुआ अड्डा चलने दिया।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर में IAS के फार्महाउस पर कुख्यात आरोपी कूबड़ा चला रहा था संगठित जुआ अड्डा
इंदौर में आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मार 18 जुआरी पकड़े
MP NEWS: एमपी में पहली बार नर्मदा नदी प्रदूषित, पानी में बढ़ा बायो-केमिकल ऑक्सीजन
इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर की दस गुना अधिक बुकिंग, प्रशासन के छापे में 105 सिलेंडर जब्त
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari