मुंबई के होटल में बुकिंग की फर्जी वेबसाइट, नोबेटल होटल के नाम पर हो गई 1.44 लाख की ठगी

Sanjay Gupta | Mar 25, 2026, 13:24 IST
Share
indore resident mumbai hotel
indore resident mumbai hotel

ऑनलाइन ठगी में रोज नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। अब इंदौर में मुंबई के जाने-माने होटल में बुकिंग के नाम पर ठगी हो गई है। लसूडिया पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Indore. मुंबई के होटल के नाम पर अब फर्जी वेबसाइट संचालित हो रही है। इसमें बुकिंग के लिए गलत मोबाइल नंबर दिए जा रहे हैं। ऐसा मामला इंदौर के एक व्यक्ति के साथ हुआ है। उससे बुकिंग के नाम पर 1.44 लाख की ठगी की गई है। मामला भी प्रसिद्ध नोबेटल मुबंई इंटरनेशनल होटल का है।

यह की गई शिकायत

डीबी सिटी इंदौर निवासी अंकित मूंदड़ा ने लसूडिया पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि वह 14 मई 2025 को अपने परिवार के साथ मुंबई घूमने जा रहा था। इसके लिए नोबेटल मुंबई इंटरनेशनल होटल सर्च किया और इसमें रूम बुक कराने के लिए मोबाइल नंबर पर कॉल किया।

इसमें पांच दिन के लिए रूम बुक किया और बुकिंग अमाउंट मोबाइल धारक द्वारा बताए गए खाते में जमा करा दिए। लेकिन जब वह मुंबई पहुंचा तो पता चला कि बुकिंग नहीं हुई है और ना ही वह मोबाइल नंबर होटल का था। इस प्रकार अंकित ने बताया कि मेरे साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है।

इस धारा में हुआ केस दर्ज

अंकित मूंदड़ा की शिकायत पर लसूडिया पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति और मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ केस किया है। यह केस बीएनएस की धारा 318(4) के तहत किया गया है।

इंदौर से हर दिन सैंकड़ों लोग मुंबई जाते हैं और होटल में बुकिंग करते हैं। ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग करने वालों के लिए यह घटना अलर्ट करने वाली है।

ये खबरें भी पढ़ें....

इंदौर में खाद्य आपूर्ति अधिकारी की सुस्ती, अफवाह ने पेट्रोल-डीजल पर फैलाया पैनिक, सुबह 70 टैंकर पहुंचे

MP Board 5th, 8th Result 2026 : आज जारी होगा एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप: एक करोड़ और फॉर्च्यूनर कार की मांग

याचिका खारिज अब गेस्ट फैकल्टी होंगे फालेन आउट, हाईकोर्ट जाने वाले अतिथि विद्वानों को बाहर करने की तैयारी

Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • धोखाधड़ी
  • मुंबई
  • होटल
  • ठगी
  • फर्जी वेबसाइट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच