एमपी कैडर के दो रिटायर्ड अफसरों ने जातीय राजनीति पर उठाए सवाल

Sandeep Kumar | Published:
Share
mp cadre retired
mp cadre retired

BHOPAL: एमपी के दो रिटायर्ड अफसरों ने आरक्षण और जातीय लड़ाई पर सवाल उठाए। मनोज श्रीवास्तव ने आत्महत्या के आंकड़ों में जातीय विवरण की अनदेखी पर तंज किया।

News in Short

  • मनोज श्रीवास्तव और राजीव शर्मा ने आरक्षण और जातीय राजनीति पर सवाल उठाए।
  • श्रीवास्तव ने जातीय आधार पर आत्महत्याओं के आंकड़े न देने पर तंज किया।
  • राजीव शर्मा ने आरक्षण के विभाजन पर कटाक्ष किया और समाज की समरसता की बात की।
  • राजीव ने लिखा कि ब्रिटिश दुष्टता का जाल अब और मजबूत है, लेकिन हमें समरसता की ओर बढ़ना चाहिए।
  • श्रीवास्तव ने डेटा के आधार पर छात्रों की आत्महत्याओं की बढ़ती संख्या पर सवाल उठाए।

News in Detail

एमपी कैडर के दो रिटायर्ड अफसरों ने आरक्षण को लेकर बढ़ती जातीय लड़ाई पर तंज कसा। पूर्व अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने आत्महत्या की घटनाओं में जाति के आधार पर राजनीति करने वालों को घेरा। सचिव स्तर के पूर्व आईएएस राजीव शर्मा ने आरक्षण के तहत कमजोर वर्ग को बढ़ावा देने और सामान्य वर्ग की अनदेखी पर सवाल उठाए। मनोज श्रीवास्तव ने फेसबुक पर लिखा कि लोग हर बात में जाति देखते हैं, लेकिन विद्यार्थियों की आत्महत्या के आंकड़ों का जातीय विवरण क्यों नहीं दिया गया।

एमपी में 11 रुपए तक महंगा पेट्रोल खरीदने को मजबूर लोग, जानें इसका कारण!

आरक्षण पर कटाक्ष

एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा ने आरक्षण पर कटाक्ष किया। उन्होंने फेसबुक वॉल पर लिखा कि 15 अगस्त 1947 तक हम भारतीय थे। इसके बाद हम अनुसूचित जाति और जनजाति में बंट गए। विभाजन बढ़ते गए, हम अगड़े और पिछड़े हो गए। अब अति पिछड़े और आर्थिक पिछड़े वर्गों की पहचान की गई। जनजातियों में भी अति पिछड़ी जनजाति अलग की गई। अब सभी वर्ग दुखी हैं।

इंडिया पोस्ट की नई सुविधा, अब 24 और 48 घंटे में पार्सल डिलीवरी की गारंटी

क्या बोले राजीव शर्मा

राजीव शर्मा ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा, दर्द बढ़ता गया, जैसे-जैसे दवा की। हम सवर्ण हुए, अवर्ण हुए। अगड़े हुए, पिछड़े हुए। दौड़ होनी थी, हम लुड़कने लगे। कोई न कोई पीछे छूटेगा। उन्होंने उदाहरण दिया कि पांच अंगुलियों में एक बड़ी, दो मध्यम और एक छोटी होती है। शर्मा ने लिखा, कमजोर बच्चा ज्यादा लाड़ का हकदार है। लेकिन स्वस्थ बच्चे को पीटने से वह मजबूत नहीं होगा। उन्होंने कहा, राजनीति का गणित अलग है, समाज समरसता के बिना नहीं चल सकता।

मध्यप्रदेश में IFS अफसर ने बताई अपनी संपत्तियां, कई ने भोपाल में ही लगाया दाम

ब्रिटिश दुष्टता का जाल अब और मजबूत

रिटायर्ड आईएएस राजीव शर्मा ने लिखा, ब्रिटिश दुष्टता का जाल अब और मजबूत है। लेकिन हमें विदेशियों से उतनी घृणा नहीं, जितनी अपने भाइयों से है। समता और न्याय से भारत आगे बढ़ा है। यह बढ़त सभी वर्गों के प्रयासों से संभव हुई है।" उन्होंने कहा, अभी भी लंबा रास्ता बाकी है। आइए, समरसता की ओर बढ़ें।

एमपी कैडर के अफसर के आईएएस अधिकारी तेजस्वी नाइक बने केंद्रीय मंत्री के PS

किसानों से ज्यादा विद्यार्थी कर रहे आत्महत्या

मनोज श्रीवास्तव ने लिखा है कि यह पता चलना चाहिए कि क्या हो रहा है। 2013 से तुलना करने पर, विद्यार्थियों की आत्महत्याओं में 65% वृद्धि हुई है। NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो) के नए डेटा के अनुसार, छात्रों की आत्महत्याएं किसानों की तुलना में अधिक हैं। 13,892 के मुकाबले 10,786 किसानों ने आत्महत्या की, जिनमें कृषि मजदूर भी शामिल हैं। श्रीवास्तव ने सवाल उठाया कि वे कौन से लोग हैं, जिनके लिए एक वर्ग-विशेष के विद्यार्थी की जान महत्वपूर्ण है और दूसरे वर्ग के विद्यार्थी की जान बस व्यर्थ है?

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजीव शर्मा
  • NCRB
  • एमपी कैडर के अफसर
  • मनोज श्रीवास्तव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर