एमपी सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा को किया ब्लैकलिस्ट, पांच साल तक सरकारी लेन-देन में कोई भागेदारी नहीं
Aman Vaishnav | Mar 29, 2026, 14:56 IST
mp government blacklists bank of baroda five years
राज्य सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बैंक को पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। बैंक पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के करोड़ों रुपए में लापरवाही बरतने का आरोप है।
मध्यप्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बैंक को अगले 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब से सरकारी लेन-देन में इस बैंक का कोई भी हिस्सा नहीं होगा।
शुक्रवार 27 मार्च को जारी हुए आदेश के अनुसार, अब बैंक ऑफ बड़ौदा प्रदेश के किसी भी विभाग, निगम, मंडल, बोर्ड या विश्वविद्यालय का खाता नहीं चला सकेगा। इसके अलावा न ही वह किसी सरकारी बजट का लेन-देन कर पाएगा।
यह फैसला मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के करोड़ों रुपए के प्रबंधन में गंभीर लापरवाही के बाद लिया गया है। योजना के खाता नंबर 59160100001021 में 1751 करोड़ 98 लाख 6 हजार 724 रुपए जमा थे।
इस राशि को साइबर ट्रेजरी के जरिए कृषि विभाग के रिसीप्ट हेड में जमा करने के लिए लिखित निर्देश दिए गए थे, लेकिन बैंक ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया।
वित्त विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा के इस काम को गैर जिम्मेदार करार दिया है। कहा है कि इससे सरकार को बड़ा नुकसान हुआ है। इसलिए बीओबी को अब से अधिकृत बैंकों की लिस्ट से हटा दिया गया है। यह आदेश सभी विभागों और अधिकारियों को सख्ती से पालन करने के लिए भेजा गया है।
BOB भारत का एक बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। इसकी स्थापना 20 जुलाई 1908 को बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने की थी। बैंक की पहली शाखा गुजरात के बड़ौदा (अब वडोदरा) के मांडवी में खोली गई थी।
इसके आलावा 1953 में केन्या के मोम्बासा में BOB की पहली विदेशी शाखा खोली गई। 19 जुलाई 1969 को भारत सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा का राष्ट्रीयकरण कर लिया था।
जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में 16 करोड़ 50 लाख से ज्यादा ग्राहक है। ये आंकड़ा मार्च 2026 तक का है। बैंक का नेटवर्क भारत में आठ हजार 200 से ज्यादा शाखाओं में फैला हुआ है। यह 15 से ज्यादा देशों में भी अपनी सेवाएं दे रहा है।
डिजिटल बैंकिंग में भी BOB ने अच्छा काम किया है। इसके bob World ऐप के तीन करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर हैं। इसके अलावा बैंक ने अपनी सेवाओं को और आसान बनाने के लिए देशभर में 10 हजार से ज्यादा एटीएम और 1,200 से ज्यादा ई-लॉबी भी स्थापित की हैं।बैंक में करीब 85 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्राहकों के लिए कई सारी बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध है।
खाता और जमा सेवाएं
बचत खाते: बैंक में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के लिए खास बचत खाते उपलब्ध हैं।
चालू खाते: ये खाते व्यापारिक लेनदेन के लिए व्यापारियों और कंपनियों के लिए सबसे उपयुक्त हैं।
FD: फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट (स्वीप-इन/आउट), टैक्स सेविंग FD और मासिक/तिमाही आय योजनाएं भी बैंक में उपलब्ध हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में कई प्रकार की लोन सुविधाएं उपलब्ध है। आप घर खरीदने या बनाने का सोच रहे हैं तो होन लोन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा नई कार या बाइक खरीदने के लिए कार और कार लोन भी मिल सकता है।
पढ़ाई के लिए वित्तीय मदद के तौर पर एजुकेशन लोन की भी सुविधा है। व्यक्तिगत जरूरतों के लिए, बैंक अब डिजिटल लोन की सुविधा भी देता है। इससे तुरंत लोन मिल जाता है। यदि आपको ज्वेलरी के बदले लोन चाहिए तो गोल्ड लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।
BOB अपनी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को कई सुविधाएं देता है। इसके bob World ऐप में 240 से ज्यादा सेवाएं उपलब्ध हैं। जैसे फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और इनवेस्ट।
इसके अलावा बड़ौदा कनेक्ट इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आप 24/7 सुरक्षित बैंकिंग कर सकते हैं।
आपको बुनियादी सेवाएं चाहिए, जैसे बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट, तो आप व्हाट्सएप बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बैंक में वीजा, मास्टरकार्ड और रुपे कार्ड के साथ डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
42 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी केस में एक्सेल व्हीकल्स की संपत्ति जब्त
HDFC बैंक के तीन दिन में डूबे एक लाख करोड़ शेयर्स में भी भारी गिरावट, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा
मध्यप्रदेश न्यूज: सीएम एक्शन के बाद सस्पेंड बैंक CEO पीएस धनवाल को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं, स्टे से इनकार
एमपी न्यूज: मनी लांड्रिंग मामले में प्रभाकर शुक्ला की संपत्तियां जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
किसी भी विभाग का खाता नहीं चला सकेगा BOB
mp government blacklists bank of baroda five years
ब्लैकलिस्ट करने का कारण?
इस राशि को साइबर ट्रेजरी के जरिए कृषि विभाग के रिसीप्ट हेड में जमा करने के लिए लिखित निर्देश दिए गए थे, लेकिन बैंक ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया।
बैंक ऑफ बड़ौदा गैर जिम्मेदार- वित्त विभाग
बैंक ऑफ बड़ौदा का इतिहास
इसके आलावा 1953 में केन्या के मोम्बासा में BOB की पहली विदेशी शाखा खोली गई। 19 जुलाई 1969 को भारत सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा का राष्ट्रीयकरण कर लिया था।
mp government blacklists bank of baroda five years
बैंक ऑफ बड़ौदा में कितने ग्राहक, कर्मचारी
डिजिटल बैंकिंग में भी BOB ने अच्छा काम किया है। इसके bob World ऐप के तीन करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर हैं। इसके अलावा बैंक ने अपनी सेवाओं को और आसान बनाने के लिए देशभर में 10 हजार से ज्यादा एटीएम और 1,200 से ज्यादा ई-लॉबी भी स्थापित की हैं।बैंक में करीब 85 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं।
mp government blacklists bank of baroda five years
बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्राहकों के लिए कई सारी बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध है।
खाता और जमा सेवाएं
बचत खाते: बैंक में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के लिए खास बचत खाते उपलब्ध हैं।
चालू खाते: ये खाते व्यापारिक लेनदेन के लिए व्यापारियों और कंपनियों के लिए सबसे उपयुक्त हैं।
FD: फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट (स्वीप-इन/आउट), टैक्स सेविंग FD और मासिक/तिमाही आय योजनाएं भी बैंक में उपलब्ध हैं।
mp government blacklists bank of baroda five years
बैंक ऑफ बड़ौदा में लोन सुविधा
पढ़ाई के लिए वित्तीय मदद के तौर पर एजुकेशन लोन की भी सुविधा है। व्यक्तिगत जरूरतों के लिए, बैंक अब डिजिटल लोन की सुविधा भी देता है। इससे तुरंत लोन मिल जाता है। यदि आपको ज्वेलरी के बदले लोन चाहिए तो गोल्ड लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।
mp government blacklists bank of baroda five years
बैंक की डिजिटल सेवा
इसके अलावा बड़ौदा कनेक्ट इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आप 24/7 सुरक्षित बैंकिंग कर सकते हैं।
आपको बुनियादी सेवाएं चाहिए, जैसे बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट, तो आप व्हाट्सएप बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बैंक में वीजा, मास्टरकार्ड और रुपे कार्ड के साथ डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं।
mp government blacklists bank of baroda five years
ये खबरें भी पढ़ें...
42 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी केस में एक्सेल व्हीकल्स की संपत्ति जब्त
HDFC बैंक के तीन दिन में डूबे एक लाख करोड़ शेयर्स में भी भारी गिरावट, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा
मध्यप्रदेश न्यूज: सीएम एक्शन के बाद सस्पेंड बैंक CEO पीएस धनवाल को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं, स्टे से इनकार
एमपी न्यूज: मनी लांड्रिंग मामले में प्रभाकर शुक्ला की संपत्तियां जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari