एमपी में 5600 फैक्ट्रियों पर तालाबंदी का खतरा: 20 हजार वर्कर्स को निकाला, एक शिफ्ट में हो रहा काम

Sanjay Dhiman | Published:
Share
mp-pithampur-industrial-crisis-factory-closure-unemployment
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में गंभीर संकट, 5,600 फैक्ट्रियां बंद होने के कगार पर। 20 हजार अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी और 30 हजार स्थायी कर्मचारियों की सैलरी आधी की जा रही है।

News in Short

  • पीथमपुर में 5,600 फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर, 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी हुई।
  • कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से उद्योगों में उत्पादन घटा, शिफ्ट कम हो रही हैं।
  • 30 हजार स्थायी कर्मचारियों की सैलरी आधी की गई, आर्थिक संकट बढ़ा।
  • गैस की सप्लाई प्रभावित होने से मजदूरों को महंगी गैस खरीदने में कठिनाई हो रही है।
  • पीथमपुर का एक्सपोर्ट ठप, अमेरिका और यूरोप में भेजे जाने वाले उत्पादों पर असर पड़ा।

News in Detail

मध्य प्रदेश का औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर, जिसे 'मध्य प्रदेश का डेट्रॉयट' कहा जाता है, आज गंभीर संकट का सामना कर रहा है। यहां पर स्थित 5,600 फैक्ट्रियां अब बंद होने के कगार पर हैं। उद्योगपतियों का कहना है कि हालात अगर जल्दी नहीं सुधरे तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। पीथमपुर में होने वाला एक्सपोर्ट अब लगभग पूरी तरह से रुक चुका है।

कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई मुश्किलें

पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष डॉ. गौतम कोठारी ने कहा कि कच्चे माल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे प्रोडक्शन घटाना पड़ा है। इसके कारण फैक्ट्रियों में शिफ्ट कम हो रही हैं। कई फैक्ट्रियां तो अब शट-डाउन की स्थिति में हैं। इस संकट का सबसे ज्यादा असर अस्थायी मजदूरों पर पड़ा है। अनुमान के मुताबिक, करीब 20 हजार कॉन्ट्रैक्ट वर्कर अब काम से बाहर हो चुके हैं।

सैलरी आधी हो गई, क्या होगा कर्मचारियों का भविष्य?

पीथमपुर में काम करने वाले स्थायी कर्मचारियों की सैलरी अब आधी हो गई है। करीब 30 हजार कर्मचारियों को अपनी सैलरी में कटौती का सामना करना पड़ा है। इससे कर्मचारियों की जीवनशैली पर भी असर पड़ रहा है। लेबर कांट्रैक्टर सद्दाम पटेल ने बताया कि लेबर को अब गैस के छोटे-छोटे बॉटल लेने में भी परेशानी हो रही है क्योंकि उनकी सैलरी इतनी नहीं है।

सरकार पर सवाल उठाए गए

पीथमपुर के उद्योगपतियों ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब संकट की घड़ी आती है, तो सरकार का मुंह देखते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अब गैस की सप्लाई कम कर दी है, जो उद्योगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। अगर सरकार समय रहते कदम नहीं उठाती तो आने वाले समय में स्थिति और भी खराब हो सकती है।

पीथमपुर के योगदान को नकारा नहीं जा सकता

पीथमपुर को मध्य प्रदेश का औद्योगिक इंजन कहा जाता है। यहां से हर महीने करोड़ों डॉलर का एक्सपोर्ट होता था। PE के पुर्जे, दवाएं और पैकेजिंग सामग्री अमेरिका, यूरोप और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों में भेजी जाती थीं। लेकिन अब फ्रेट चार्ज और बीमा प्रीमियम के बढ़ने के कारण एक्सपोर्ट पर भारी असर पड़ा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम पर मंथन, उज्जैन को विश्व कालगणना का केंद्र बनाने जुटे वैज्ञानिक

एमपी में देवर्षि नारद पुरस्कार 2026: पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को मिलेगा सम्मान

एमपी के डेढ़ लाख शिक्षकों को बड़ी राहत, मिलेगा चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ, आदेश जारी

विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने रात में खुली विधानसभा- एमपी कांग्रेस का आरोप

Tags:
  • अमेरिका
  • आर्थिक संकट
  • सैलरी
  • पीथमपुर
  • एक्सपोर्ट
  • मिडिल ईस्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर