12067c77-5b0
मध्य प्रदेश में रेत माफिया का खूनी खेल! वन आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौत
Amresh Kushwaha | Published:
murena sand mafia kills forest guard tractor
मुरैना में रेत माफिया ने अवैध परिवहन रोकने गई वन विभाग टीम पर हमला कर दिया। ड्राइवर विनोद कोरी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक वन रक्षक को कुचल दिया। इससे वन रक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है।
News In Short
- मुरैना में रेत माफिया ने वन विभाग की टीम पर हमला किया है।
- वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मार दिया गया है।
- ड्राइवर विनोद कोरी हत्या के बाद ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है।
- वन विभाग ने ट्रैक्टर मालिक सोनू चौहान और पवन तोमर समेत तीन के नाम दिए हैं।
- कलेक्टर, एसपी और डीएफओ मौके पर पहुंचे, हत्या का मामला दर्ज हुआ है।
News In Detail
बुधवार, 08 अप्रैल को तड़के अवैध रेत के परिवहन पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला किया गया। इसमें एक वन रक्षक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मार डाला गया।
कैसे हुई पूरी वारदात?
सूचना मिली थी कि रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां इस रास्ते से गुजरने वाली हैं। जैसे ही टीम ने घेराबंदी की, माफियाओं ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया।
आरक्षक की मौके पर ही हुई मौत
हरकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पास ही स्थित एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी (CCTV) में आरोपी की तस्वीरें कैद हुई हैं, जो अब पुलिस के लिए अहम सबूत हैं।
तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज
इनमें ट्रैक्टर ड्राइवर विनोद कोरी के साथ-साथ ट्रैक्टर के मालिक सोनू चौहान और पवन तोमर के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सोनू और पवन ने मिलकर साझेदारी में यह ट्रैक्टर खरीदा था।
प्रशासनिक हलचल और भारी पुलिस बल तैनात
एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल (Additional Force) तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान
e878ee17-e30
ये खबर भी पढ़िए...
मुरैना में अवैध भ्रूण परीक्षण का भंडाफोड़, छप्पर तोड़कर भागे आरोपी, पुलिस कर रही तलाश
MP News. एमपी रोजगार मेला: ग्वालियर, मुरैना सहित 5 जिलों में 1890 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
मुरैना मर्डर केस: जिससे शादी करने के लिए परिवार से लड़ा उसी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट
मुरैना न्यूज | चामड़ माता मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत, 6 घायल
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha