पंडित शुक्ला ने पूछा- अयोध्या मंदिर में कैसा लगा, दिग्विजय सिंह बोले- जहां चंदा दिया वहां तो जाएंगे
Sanjay Gupta | Mar 29, 2026, 20:29 IST
digvijay singh
Indore: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह रविवार को इंदौर आए। वे पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा की पत्नी के निधन पर शोक जताने उनके घर गए थे। इस दौरान कांग्रेस नेता पंडित शुक्ला के साथ अयोध्या मंदिर पर ये बात हुई।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह रविवार को इंदौर दौरे पर थे। वह एयरपोर्ट से सीधे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के घर गए। उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। सिंह, वर्मा के साथ कुर्सी पर बैठकर चर्चा कर रहे थे। पास में वरिष्ठ नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला और पूर्व शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी बैठे थे। इसी दौरान पंडित शुक्ला ने सिंह से पूछा कि आप अयोध्या गए थे, तो कैसा लगा। इस पर सिंह ने हाथ ऊपर करते हुए कहा आनंद। फिर कहा कि जहां चंदा दिया, वहां नहीं जाएंगे क्या। युवराज ने 1 लाख दिए, मैंने एक लाख 11 हजार का चंदा दिया।
सिंह के अयोध्या जाने पर इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगराध्य सुमित मिश्रा ने दो दिन पहले तंज कसा था। दोनों ने कहा था कि अच्छा है उन्हें समय पर सद्बुद्धि आ गई। प्रभु राम के चरणों में जो जाता है उसे भगवान का आशीर्वाद मिलता है। उम्मीद है वह मथुरा में श्री कृष्ण के भव्य मंदिर पर जल्द आएंगे और हमारे साथ खड़े होंगे। इस तंज पर जब सिंह से मीडिया ने सवाल किया तो वह बोले- वह विवादित बात करें तो करें, यह उनका अधिकार है।
![digvijay]()
वहीं वर्मा की पत्नी के निधन पर शोक जताते हुए उन्होने कहा कि वह अच्छी थीं और सही इलाज होता तो यह नौबत नहीं आती। हम उसकी जांच पड़ताल करवाएंगे। उन्होंने वर्मा के परिवार को लेकर कहा कि इस दौर में भी उन्होंने पूरे परिवार को एकजुट रखा है और सभी साथ रहते हैं। यह बड़ी बात है।
सिंह ने कहा कि आज देश में हालात बिगड़ गए हैं। एक समय पंडित नेहरूजी की पूरा विश्व इज्जत करता था। इंदिराजी की लीडरशिप थी, वह किसी गुट में नहीं थी। लेकिन अभी तो ये कभी चीन के साथ, कभी अमेरिका के साथ और इजरायल से तो बिल्कुल हुक्म से चलते हैं। यह पूरी लड़ाई बेंजामिन नेतन्याहू के कारण है। उन पर भ्रष्टाचार के इतने आरोप हैं कि उसे दबाने के लिए वह दुनियाभर में हमले कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईरान के लिए कहूंगा कि एक देश ने बड़ी से बड़ी ताकतों के घुटने टिका दिए। आज ट्रंप साहब को समझ नहीं आ रहा है। ईरान तो समझौता करना चाहता था, लेकिन झूठा आरोप लगाया कि न्यूक्लियर बम है, जबकि ना ईरान के पास मिला और ना ही सद्दाम हुसैन और ईराक के पास था। यह पूरी लड़ाई तेल के कब्जे को लेकर हो रही है। शेयर बाजार में तेल का खेल हो रहा है। इससे अमेरिका और इजरायल लाखों, करोड़ कमा रहे हैं।
![CM MOHAN]()
इसके पहले दिन में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्मा के निवास पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, हरी नारायण यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें...
इंदौर की फर्म और रेलवे अफसरों पर केस : नकली पदक मामले में CBI ने दर्ज की FIR
इंदौर को नर्मदा के चौथे चरण की सौगात: सीएम मोहन यादव बोले सिंहस्थ में 60 साल बाद क्षिप्रा के जल से होगा स्नान
इंदौर में सौगातों की बौछार: सीएम मोहन यादव करेंगे इन्क्यूबेशन सेंटर और टर्मिनल-1 का लोकार्पण
इंदौर एयरपोर्ट का नया समर शेड्यूल : 4 शहरों की उड़ानें बंद, यात्रियों को बड़ा झटका
अयोध्या दर्शन पर बीजेपी के तंज पर ये बोले
digvijay
वर्मा की पत्नी के इलाज की जांच कराएंगे
केंद्र की मोदी सरकार को ऐसे घेरा
ईरान ने बड़ी ताकत को घुटने टिका दिए
सीएम ने भी घर जाकर शोक जताया
CM MOHAN
इसके पहले दिन में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्मा के निवास पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, हरी नारायण यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें...
इंदौर की फर्म और रेलवे अफसरों पर केस : नकली पदक मामले में CBI ने दर्ज की FIR
इंदौर को नर्मदा के चौथे चरण की सौगात: सीएम मोहन यादव बोले सिंहस्थ में 60 साल बाद क्षिप्रा के जल से होगा स्नान
इंदौर में सौगातों की बौछार: सीएम मोहन यादव करेंगे इन्क्यूबेशन सेंटर और टर्मिनल-1 का लोकार्पण
इंदौर एयरपोर्ट का नया समर शेड्यूल : 4 शहरों की उड़ानें बंद, यात्रियों को बड़ा झटका
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava