चीफ सेक्रेटरी की संपत्ति : ओडिशा की CS की कमाई सबसे ज्यादा, एमपी के मुख्य सचिव इतने नंबर पर...

Amresh Kushwaha | Mar 18, 2026, 10:25 IST
Share
wealth report indian chief secretaries 2026 assets income
wealth report indian chief secretaries 2026 assets income

देश के मुख्य सचिवों की संपत्ति का खुलासा हो गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता सबसे अमीर हैं, जबकि ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग आय के मामले में सबसे आगे हैं। अब जानिए मध्य प्रदेश और बाकी राज्यों के मुख्य सचिवों का क्या हाल है।

देश को चलाने वाली ब्यूरोक्रेसी (Bureaucracy) के शीर्ष पदों पर बैठे मुख्य सचिवों (Chief Secretaries) की संपत्ति का लेखा-जोखा सामने आया है। केंद्र सरकार को 1 जनवरी 2026 की स्थिति में सौंपी गई अचल संपत्ति की जानकारी से कई रोचक खुलासे हुए हैं।

इस फेहरिस्त में जहां हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता अमीरी के मामले में टॉप पर हैं। वहीं ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग अपनी संपत्तियों से होने वाली वार्षिक आय के मामले में सबको पीछे छोड़ रही हैं। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव भी इस सूची में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं।

हिमाचल के CS संजय गुप्ता सबसे रईस

9e7f3973-fb9
9e7f3973-fb9


हिमाचल प्रदेश के 1988 बैच के आईएएस संजय गुप्ता देश के सबसे अमीर सीएस बनकर उभरे हैं। उनकी कुल संपत्ति की वर्तमान कीमत लगभग 11 करोड़ रुपए आंकी गई है। उनकी संपत्तियों का जाल हरियाणा के पंचकूला से लेकर हिमाचल और पंजाब तक फैला है।

  • प्रॉपर्टी का विवरण: उनके पास 80 लाख का अपना फ्लैट है, जबकि 1 करोड़ की कृषि भूमि उनके नाम और 1.75 करोड़ की कृषि युक्त जमीन पत्नी के साथ संयुक्त रूप से है। इतनी संपत्ति होने के बावजूद, इन स्रोतों से उनकी वार्षिक आय मात्र 6 लाख रुपए है।

कमाई के मामले में ओडिशा की अनु गर्ग नंबर-1

f0a22b01-9ca
f0a22b01-9ca


संपत्ति होना एक बात है, लेकिन उससे कमाई करना दूसरी। ओडिशा की मुख्य सचिव (आईएएस अनु गर्ग (1991 बैच)) इस मामले में सबसे आगे हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.27 करोड़ रुपए है। वहीं, इससे होने वाली सालाना कमाई 71.70 लाख रुपए है।

  • आय का मुख्य जरिया: उनकी आय का सबसे बड़ा हिस्सा नई दिल्ली के वसंत विहार स्थित घर से आता है, जो साल भर में 48 लाख रुपए देता है। उनकी संपत्तियां नोएडा, हरियाणा और भुवनेश्वर में भी स्थित हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की संपत्ति करोड़ों में, पर आय शून्य

66fe54bd8a5e6-20241003-032428393-16x9-540284
66fe54bd8a5e6-20241003-032428393-16x9-540284


मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव (आईएएस अनुराग जैन (1989 बैच)) अमीरी के मामले में देश में छठवें स्थान पर हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा देते हुए बताया है कि उनके पास करीब 4.14 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

  • विवरण: उनके पास भोपाल के शिवाजी नगर में करीब 2.72 करोड़ की प्रॉपर्टी और नोएडा में करीब 80 लाख का फ्लैट है। जयपुर में भी उन्होंने 1991 में एक फ्लैट लिया था। इसकी वर्तमान कीमत नहीं बताई गई है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि इन करोड़ों की संपत्तियों से उनकी वार्षिक आय शून्य (Zero) है।

बिहार के मुख्य सचिव के पास इतनी प्रॉपर्टी

ias-pratyay-amrit--703403
ias-pratyay-amrit--703403


बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत (1991 बैच) उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सबसे कम संपत्ति वाले अधिकारियों में गिने जा सकते हैं। उनके पास मुख्य रूप से एक घर है जो उन्हें 1985 में गिफ्ट में मिला था। एक फ्लैट है जिसकी कीमत उन्होंने 16.79 लाख रुपए बताई है। हालांकि, उनकी वार्षिक आय 5.76 लाख रुपए है।

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील की संपत्ति

ce4b351b-0bd
ce4b351b-0bd


विकास शील (1994 बैच) के पास 4.93 करोड़ रुपए की संपत्ति है। रायपुर में उनका एक घर है, जिसकी कीमत 65 लाख रुपए है। यह संपत्ति पत्नी के साथ संयुक्त रूप से है। रायपुर में एक रेसिडेंशियल प्लॉट भी है, जिसकी कीमत 28 लाख 50 हजार रुपए है। देहरादून में उनका पैतृक घर है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है और यह घर उनके भाई के साथ मिलकर है। देहरादून में एक और रेसिडेंशियल प्लॉट है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए है और यह भी उनके भाई के साथ मिलकर है।

राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की संपत्ति

IMG_0396-659541
IMG_0396-659541


वी श्रीनिवास (1989 बैच) की घोषित संपत्ति काफी कम है। उनके रिकॉर्ड के अनुसार, उनके पास लगभग 10.30 लाख रुपए की ही अचल संपत्ति है। सिकंदराबाद का एक घर है, जिसकी किमत 5 लाख रुपए बताई गई है। वहीं, हैदारबाद में उनकी बेटी के नाम पर एक फ्लैट है।

मध्यप्रदेश में दो अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों की प्रॉपर्टी

1. महाराष्ट्र के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल

16f1cd80-0d3
16f1cd80-0d3


राजेश अग्रवाल (1989 बैच) के पास महाराष्ट्र, नोएडा, मोहाली, पूना, और नई दिल्ली में प्लॉट और फ्लैट हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक एकड़ जमीन भी है, जिसकी कीमत महज दो लाख रुपए बताई गई है। कुल मिलाकर इन प्रॉपर्टीज की वर्तमान कीमत करीब 7.97 करोड़ रुपए है। हालांकि, इन संपत्तियों से कोई भी आय नहीं बताई गई है।

2. सिक्किम के मुख्य सचिव रविंद्र तेलंग

m-63-718520
m-63-718520


रविंद्र तेलंग (1995 बैच) ने 2010 में रायसेन के दीवानगंज में पत्नी के साथ कृषि भूमि खरीदी, जिसकी वर्तमान कीमत 10 लाख रुपए है। यहां से सालाना पांच हजार रुपए की आय हो रही है। इसके अलावा, इंदौर के महू में एक आवासीय प्लॉट है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए है। तेलंगाना में 40 लाख रुपए कीमत का एक फ्लैट भी है, जिससे सालाना 1 लाख रुपए की आय हो रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

देश में 2834 IAS-IPS-IFS के पद खाली, यूपी-एमपी में सबसे ज्यादा कमी

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव 4 करोड़ी, राजस्थान के सीएस के पास सिर्फ 10 लाख की संपत्ति

साहब की संपत्ति पर राज बरकरार, आधे से अधिक IAS-IPS-IFS ने दी प्रॉपर्टी की अधूरी जानकारी!

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए एमपी के 50 आईएएस की ड्यूटी, नामांकन से पहले पहुंचना होगा

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • आईएएस अनुराग जैन
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • ओडिशा
  • आईएएस संजय गुप्ता
  • अनुराग जैन
  • छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील
  • मुख्य सचिव वी श्रीनिवास
  • आईएएस अनु गर्ग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं