Weather Update: एमपी, सीजी और राजस्थान में बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
Amresh Kushwaha | Mar 29, 2026, 07:43 IST
weather update 29 march madhya pradesh chhattisgarh rajasthan
29 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले 4 दिनों तक भारी बारिश, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
Weather Update: मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रविवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ लाइन का डबल अटैक शुरू होगा। इसके चलते अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश का दौर चलेगा।
एमपी के ग्वालियर-चंबल में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश होगी। छत्तीसगढ़ में भी बादल छाएंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं।
तीनों राज्यों में तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर जाएगा। चिलचिलाती गर्मी और लू से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अप्रैल के शुरुआती दिनों तक यह मौसमी सिस्टम बना रहेगा।
मध्य प्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather News)
मध्यप्रदेश में चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक राहत और आफत दोनों का समय आने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज रविवार से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ लाइन का डबल अटैक शुरू होने जा रहा है।
इसके चलते अगले चार दिनों तक एमपी के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और आंधी-बारिश का दौर चलेगा। 30 और 31 मार्च को यह सिस्टम अपने पीक पर होगा, और सबसे ज्यादा असर ग्वालियर और चंबल संभाग में देखा जाएगा। यहां ओले गिरने की भी आशंका है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मौसमी सिस्टम एक्टिव हो चुका है, जो अब तेजी से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में तेज बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
भोपाल, इंदौर, सागर और रीवा संभाग के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना है। 1 अप्रैल से हालांकि सिस्टम थोड़ा कमजोर होगा, लेकिन फिर भी 20 से ज्यादा जिलों में बारिश की फुहारें पड़ती रहेंगी।
इस बेमौसम बारिश और आंधी का सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। नर्मदापुरम और खंडवा 38.5 डिग्री के साथ प्रदेश के सबसे गर्म जिले बने हुए हैं। लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बड़ी गिरावट हो सकती है। यानी लू से जूझ रहे एमपी के लोगों को गर्मी से अब थोड़ी राहत मिलने वाली है।
29 मार्च: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर।
30 मार्च: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सतना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर।
31 मार्च: भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update)
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज बदल चुका है। कुछ जिलों में बारिश हो रही है तो कुछ हिस्सों में गर्मी का असर भी महसूस हो रहा है। हालांकि, यह मौसम एक-दो दिन के लिए रहेगा। अभी प्रदेश का तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक नीचे आ चुका है, जिससे मौसम में थोड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक, नया सिस्टम एक्टिव होने के कारण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, विभाग की तरफ से किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ सिस्टम का असर है। इस सिस्टम के कारण प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल रहा है। रायपुर और सरगुजा इलाके में भी हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। रायपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा, जबकि अंबिकापुर जिला सबसे ठंडा रहा।
मौसम में बदलाव का कारण है नए सिस्टम का एक्टिव होना। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के सेंट्रल और साउथ इलाकों में मौसम बदलने की संभावना बढ़ गई है। इसके कारण रायपुर और सरगुजा संभाग में बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं।
राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update)
मौसम विभाग ने आगामी 1 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अस्थिर मौसम की चेतावनी जारी की है। बीकानेर, सीकर, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में बादल छाए रहे, जबकि बाड़मेर, कोटा, उदयपुर, जयपुर और कई दक्षिण-पूर्वी जिलों में आसमान साफ रहा।
मौसम केंद्र के अनुसार, 29 से 31 मार्च के बीच जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तीव्र आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।
शनिवार को चित्तौडगढ़ में सूरज ने डराया। यहां तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में आर्द्रता का स्तर 15 से 35 प्रतिशत के बीच रहा।
राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल कुछ इस तरह रहा: अजमेर में 34.3 डिग्री, वनस्थली में 36.7 डिग्री, अलवर में 34.5 डिग्री, जयपुर में 34.9 डिग्री, कोटा और चित्तौडगढ़ में 38.4 डिग्री, बाड़मेर में 37.1 डिग्री, जैसलमेर में 37.0 डिग्री, जोधपुर में 36.0 डिग्री, और श्रीगंगानगर में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, इस विक्षोभ का असर शनिवार दोपहर से ही दिखने लगा है। 28 मार्च से जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश देखने को मिली।
29 से 31 मार्च के बीच जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में मध्यम बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह में पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में रुक-रुक कर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।
राजस्थान में ओले, एमपी में गर्मी का अलर्ट, सीजी को मिली बारिश से राहत!
MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम, कहीं लू का अलर्ट, कहीं ओलों की मार!
आंधी-बारिश के बाद MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम, अब तेज गर्मी की चेतावनी!
एमपी-सीजी और राजस्थान में मौसम के तीन रंग, कहीं गर्मी, कहीं बारिश तो कहीं ओले का अलर्ट!
एमपी के ग्वालियर-चंबल में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश होगी। छत्तीसगढ़ में भी बादल छाएंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं।
तीनों राज्यों में तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर जाएगा। चिलचिलाती गर्मी और लू से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अप्रैल के शुरुआती दिनों तक यह मौसमी सिस्टम बना रहेगा।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट – 29 मार्च 2026:
मध्यप्रदेश में चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक राहत और आफत दोनों का समय आने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज रविवार से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ लाइन का डबल अटैक शुरू होने जा रहा है।
इसके चलते अगले चार दिनों तक एमपी के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और आंधी-बारिश का दौर चलेगा। 30 और 31 मार्च को यह सिस्टम अपने पीक पर होगा, और सबसे ज्यादा असर ग्वालियर और चंबल संभाग में देखा जाएगा। यहां ओले गिरने की भी आशंका है।
बारिश और आंधी का अलर्ट
भोपाल, इंदौर, सागर और रीवा संभाग के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना है। 1 अप्रैल से हालांकि सिस्टम थोड़ा कमजोर होगा, लेकिन फिर भी 20 से ज्यादा जिलों में बारिश की फुहारें पड़ती रहेंगी।
गर्मी से राहत मिलने के संकेत
अगले तीन दिनों में इन जिलों में बारिश
30 मार्च: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सतना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर।
31 मार्च: भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट – 29 मार्च 2026:
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज बदल चुका है। कुछ जिलों में बारिश हो रही है तो कुछ हिस्सों में गर्मी का असर भी महसूस हो रहा है। हालांकि, यह मौसम एक-दो दिन के लिए रहेगा। अभी प्रदेश का तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक नीचे आ चुका है, जिससे मौसम में थोड़ी राहत मिली है।
तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का अनुमान
आज का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम में बदलाव की वजह
मौसम का मिजाज क्यों बदला?
राजस्थान मौसम रिपोर्ट – 29 मार्च 2026:
मौसम विभाग ने आगामी 1 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अस्थिर मौसम की चेतावनी जारी की है। बीकानेर, सीकर, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में बादल छाए रहे, जबकि बाड़मेर, कोटा, उदयपुर, जयपुर और कई दक्षिण-पूर्वी जिलों में आसमान साफ रहा।
आंधी और बारिश का अलर्ट
चित्तौडगढ़ में सूरज ने दिखाया असर
राजस्थान के प्रमुख जिलों का तापमान
आगामी दिनों में क्या बदलाव होगा?
29 से 31 मार्च के बीच जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में मध्यम बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह में पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में रुक-रुक कर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम, कहीं लू का अलर्ट, कहीं ओलों की मार!
आंधी-बारिश के बाद MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम, अब तेज गर्मी की चेतावनी!
एमपी-सीजी और राजस्थान में मौसम के तीन रंग, कहीं गर्मी, कहीं बारिश तो कहीं ओले का अलर्ट!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari