50 करोड़ में बना हार्ट इंस्टीट्यूट फांक रहा धूल, फीता काटने को तैयार नहीं सरकार, गहलोत ने उठाए सवाल

Ashish Bhardwaj | Apr 01, 2026, 16:39 IST
Share
Ashok ghalot
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ‘इंतज़ार शास्त्र’ सीरिज के माध्यम से भजनलाल सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसएमएस अस्पताल में 50 करोड़ रुपये की लागत से बना 'हृदय रोग संस्थान' जानबूझकर शुरू नहीं किया जा रहा, जिससे निजी अस्पतालों को फायदा हो।

News In Short

  • अशोक गहलोत ने ‘इंतज़ार शास्त्र’ सीरीज में 10वां अध्याय किया जारी।
  • इस बार हृदय रोग संस्थान के उद्घाटन ना होने का उठाया मुद्दा।
  • SMS अस्पताल में हृदय रोगियों की बढ़ी भीड़ से मरीजों को हो रही है परेशानी।
  • गहलोत ने निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप।
  • संस्थान में आधुनिक सुविधाएं हैं, इसका कांग्रेस सरकार के समय निर्माण हुआ था।

News In Detail

राजस्थान की राजनीति में फिर ‘इंतज़ार शास्त्र’ की चर्चा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी इस डिजिटल सीरीज के जरिए भजनलाल शर्मा सरकार को घेरते हुए एक नया मुद्दा उठाया है। इस बार निशाना है राजधानी के एसएमएस अस्पताल में 50 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट), जो जनता के लिए शुरू होने के बजाय धूल फांक रहा है।

गहलोत ने सवाल उठाया है कि आखिर इस आधुनिक संस्थान का फीता काटने में सरकार को क्या दिक्कत हो रही है? क्या निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को जानबूझकर रोका जा रहा है?

तैयार है संस्थान, बंद हैं दरवाजे

गहलोत का कहना है कि एसएमएस अस्पताल परिसर में बना यह नया कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट अत्याधुनिक तकनीक से लैस सुपर-स्पेशलिटी सेंटर है। यहां पर वेंटिलेटर, कैथलैब, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं। इसे राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में डिजाइन किया गया था, लेकिन अभी तक इसे जनता को समर्पित नहीं किया जा सका है।

निजी अस्पतालों की तिजोरी भरने का आरोप

गहलोत ने इस देरी के पीछे एक बड़ी राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार जानबूझकर सरकारी अस्पतालों के निर्माण कार्यों को अधूरा छोड़ रही है या उनके उद्घाटन में टालमटोल कर रही है, ताकि मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़े।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के समय शुरू हुए प्रोजेक्ट्स को केवल इसलिए रोका जा रहा है ताकि उनका श्रेय किसी और को न मिल जाए।

मरीजों को होती है दिक्कत

गहलोत के अनुसार जयपुर का सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल राजस्थान का सबसे बड़ा सरकारी चिकित्सालय है। यहां पूरे प्रदेश से हृदय रोगी इलाज के लिए पहुंचते हैं। मौजूदा कार्डियोलॉजी विंग पर मरीजों की भारी भीड़ है। ओपीडी में लंबी वेटिंग लिस्ट लगती है, और गंभीर मरीजों को भर्ती के लिए दिनों इंतजार करना पड़ता है।

इस नए संस्थान के शुरू होने से न केवल मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि अत्याधुनिक उपकरणों से जटिल से जटिल ऑपरेशन भी संभव हो सकेंगे। लेकिन राजनीतिक खींचतान के कारण यह परियोजना अधर में लटकी है।

इंतज़ारशास्त्र’ के 10 चैप्टर्स जारी

गहलोत अपनी ‘इंतज़ार शास्त्र’ सीरीज में हर दिन एक नए प्रोजेक्ट की फाइल खोलकर भजनलाल सरकार को घेर रहे हैं। उनकी टीम का दावा है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए 10 बड़े प्रोजेक्ट्स अब तक पूरे हो चुके हैं या होने वाले थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने उनके उद्घाटन पर रोक लगा रखी है।

ये भी पढे़:-

मदन राठौड़ ने गहलोत से क्यों कहा, इंतजार शास्त्र सीरीज छोड़कर संतोष शास्त्र अपना लेना चाहिए

मैंने कहा बेटों को सत्ता से दूर रखो, यह नहीं कहा कि राजनीति से दूर रखो, गहलोत ने भजनलाल पर फिर साधा निशाना

'इंतज़ारशास्त्र' का नया अध्याय, स्टेडियम अधर में, गहलोत ने भजनलाल सरकार पर लगाए आरोप

AI तय करेगा IAS और RAS अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग, सरकार यह करने जा रही बड़ा बदलाव







Tags:
  • भजनलाल सरकार
  • अशोक गहलोत
  • एसएमएस अस्पताल
  • इंतज़ार शास्त्र
  • कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज