बाल विवाह की बेड़ियों से आजादी, 9 साल बाद विवाह निरस्त, अब फिर शुरू करेगी पढ़ाई

Ashish Bhardwaj | Mar 23, 2026, 13:30 IST
Share
bal vivah se mukti
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय ने 9 साल बाद खुशबू के बाल विवाह को कानूनी रूप से निरस्त किया। 12 साल की उम्र में हुआ विवाह उसे डिप्रेशन में ले आया था। कानूनी लड़ाई के बाद विवाह रद्द होने पर अब खुशबू अपनी पढ़ाई फिर से जारी रख सकेगी।

News In Short

  • जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय का बाल विवाह को लेकर बड़ा फैसला।
  • खुशबू का 9 साल बाद कानूनी तौर पर बाल विवाह हुआ निरस्त।
  • 12 साल की उम्र में हुआ था बाल विवाह, आ गई थी डिप्रेशन में।
  • विवाह से मुक्ति के लिए लड़ी कानूनी जंग, एक संस्था बनी सहयोगी।
  • विवाह रद्द होने के बाद अब खुशबू फिर से अपनी पढ़ाई कर सकेगी।

News In Detail

Jodhpur: राजस्थान में बाल विवाह के खिलाफ सामाजिक जंग में फिर न्याय की जीत हुई है। जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय संख्या-2 ने एक फैसला सुनाते हुए खुशबू के बाल विवाह को पूरी तरह से निरस्त कर दिया है। महज 12 साल की उम्र में अनजाने में जिस रिश्ते में उसे बांधा गया था, उससे पूरे 9 साल बाद अब उसे कानूनी तौर पर आजादी मिल गई है।

​9 साल का लंबा इंतजार

21 साल की हो चुकी खुशबू का विवाह साल 2016 में जोधपुर जिले में सामाजिक दबाव के चलते कर दिया गया था। उस समय वह केवल 12 वर्ष की थी। विवाह के मायने भी नहीं समझती थी। जैसे-जैसे वह बड़ी हुई, ससुराल पक्ष की ओर से गौने (विदाई) का दबाव बढ़ने लगा। अपनी शिक्षा और भविष्य को लेकर सजग खुशबू इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थी।

ससुराल पक्ष और समाज के दबाव ने उसे मानसिक रूप से डिप्रेशन की स्थिति में धकेल दिया था। इसी दौरान उसे बाल विवाह के खिलाफ काम करने वाली संस्था सारथी ट्रस्ट और उसकी मैनेजिंग ट्रस्टी व प्रख्यात मनोवैज्ञानिक डॉ. कृति भारती की मुहिम के बारे में पता चला।

न्यायालय का कड़ा संदेश

खुशबू ने डॉ. कृति भारती के सहयोग से न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जज वरुण तलवार ने बाल विवाह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने न केवल खुशबू के विवाह को शून्य घोषित किया, बल्कि समाज को कड़ा संदेश भी दिया कि बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के लिए आधुनिक समाज में कोई जगह नहीं है। नौ साल बाद मिली इस आजादी ने खुशबू के चेहरे पर खोई हुई मुस्कान वापस ला दी है।

अब वापस करेगी पढ़ाई

खुशबू का सबसे पहला टारगेट अपनी अधूरी छूटी हुई पढ़ाई को फिर से शुरू करना है। डॉ. कृति भारती के मार्गदर्शन में वह अब अपने करियर और उज्ज्वल भविष्य की नई इबारत लिखने को तैयार है।

ये भी पढे़:-

इस बार एमएसपी पर 23 लाख टन खरीदेंगे गेहूं, सरकार देगी अतिरिक्त बोनस

इजराइल-ईरान युद्ध का असर अब राजस्थान की नमक रिफाइनरी पर, पैकिंग सामग्री में आ रही है परेशानी

25 मार्च से बंद हो सकती है फ्री दवा सुविधा, पेंशनर्स की बढ़ी धड़कनें!

​कृषि मंत्री किरोड़ी के निशाने पर बीमा कंपनियां, बोले - कर रही हैं किसानों से धोखाधड़ी

Tags:
  • बाल विवाह
  • डिप्रेशन
  • जोधपुर
  • न्यायालय
  • जयपुर फैमिली कोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं