राजस्थान की तीरंदाज जोड़ी रजत और स्वति पर रहेंगी सबकी नजरें, 21 मार्च से शुरू हो रहा एशिया

Ashish Bhardwaj | Mar 20, 2026, 18:52 IST
Share
rajat and swati
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के गोल्डन कपल रजत चौहान और स्वाति एशिया कप में भारतीय तीरंदाजी टीम का हिस्सा बनेंगे। शादी के बाद पहली बार यह दंपती अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक साथ देश का प्रतिनिधित्व करेगा।

News In Short

  • राजस्थान के तीरंदाज दंपती रजत चौहान और स्वाति एशिया कप में सांधेंगे निशाना।
  • यह तीरंदाजी जोड़ी पहली बार एक साथ दिखेंगे किसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में दिखेंगी
  • दोनों ने कोलकाता में किया था एशिया कप में प्रतिनिधित्व का टिकट पक्का।
  • भारतीय टीम ने पुणे और कोलकाता में लिया है तीरंदाजी का विशेष प्रशिक्षण।
  • इस बार एशिया कप 21 मार्च से शुरू हो रहा बैंकांक में।

News In Detail

एशिया कप में मेडल को लेकर राजस्थान के तीरंदाज जोड़ी रजत चौहान और स्वाति से लोगों की उम्मीदें जुड़ी है। एशिया कप 21 मार्च से बैंकांक में शुरू हो रहा है। वे

राजस्थान के पहले ऐसे पति-पत्नी होंगे, जिनका एक साथ भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन हुआ है। एशिया कप 28 मार्च तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में 16 सदस्यीय भारतीय टीम हिस्सा ले रही हैं। इसमें आठ पुरुष और आठ महिलाएं रिकर्व और कंपाउंड दोनों स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। राजस्थान की यह तीरंदाजी जोड़ी कंपाउंड स्पर्धा में भाग लेंगे।

कोलकाता में पक्का किया टिकट

रजत चौहान और स्वाति के लिए एशिया कप की भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं था। जनवरी में कोलकाता के साई स्टेडियम में देश के दिग्गज तीरंदाजों के बीच कड़ा मुकाबला था। अपनी एकाग्रता और सटीक तकनीक के दम पर रजत और स्वाति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल में अपनी जगह पक्की की।

खाकी और सचिवालय का तालमेल

यह दंपती न केवल खेल के मैदान पर, बल्कि अपनी पेशेवर जिंदगी में भी राजस्थान का मान बढ़ा रहे हैं। रजत चौहान राजस्थान पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। उन्हें अर्जुन अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। वहीं स्वाति राजस्थान सचिवालय में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

दोनों खिलाड़ी लंबे समय से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में मेहनत कर रहे हैं। शादी के बाद यह पहला मौका है जब दोनों एक साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अब मिशन एशिया कप

एशिया कप में मेडल जीतने के लिए टीम इंडिया जुटी हुई है। खिलाड़ियों ने 25 फरवरी से 5 मार्च तक पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स सेंटर में ट्रेनिंग ली है। इसके साथ ही 6 से 20 मार्च तक कोलकाता के विशेष प्रशिक्षण शिविर में अंतिम टच दिया है। भारतीय टीम के कोच योगेन्द्र सिंह के अनुसार भारतीय दल बेहद संतुलित है और इस बार पदकों की बारिश होने की पूरी उम्मीद है।

ये भी पढे़:-

राजस्थान ने ठुकराई पंजाब की वाटर रॉयल्टी डिमांड, भगवंत मान ने कोर्ट में जाने की दी धमकी

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को एक और झटका, याचिका पर सुनवाई से जज का इनकार

हादसे पर हादसे, पर जिम्मेदारी की 'कुर्सी' सुरक्षित, नहीं बदल रही अफसरशाही की तस्वीर

नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द करने के आदेश पर रोक, कोर्ट ने खामियां सुधारने के लिए दिया समय

Tags:
  • एशिया कप
  • स्वाति
  • तीरंदाज जोड़ी
  • रजत चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच