मंत्री झाबर सिंह खर्रा और विधायक कुलदीप धनखड़ बनेंगे समधी, 21 अप्रैल को होगी शादी

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
shadi
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के दो प्रमुख जाट नेता यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और भाजपा विधायक कुलदीप धनखड़ समधी बनने जा रहे हैं। इसी महीने 21 अप्रैल को शादी होगी।

News In Short

  • मंत्री झाबर सिंह खर्रा और भाजपा विधायक कुलदीप धनखड़ बनेंगे समधी।
  • खर्रा की बेटी और धनखड़ का बेटा 21 अप्रैल को बंधेंगे शादी बंधन में।
  • विवाह से पहले की रस्मों को लेकर दोनों का वीडियो हुआ वायरल।
  • शादी के आयोजन में राजनीतिक दिग्गजों की रह सकती है मौजूदगी।
  • शादी का आयोजन मंत्री खर्रा के गृह नगर श्रीमाधोपुर के भारणी में होगा।

News In Detail

राजस्थान की राजनीति में इस समय सियासी समीकरणों से ज्यादा पारिवारिक रिश्तों की चर्चा गर्म है। प्रदेश के दो कद्दावर जाट नेता अब समधी बनने जा रहे हैं। प्रदेश की भजनलाल सरकार में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा और विराटनगर से भाजपा विधायक कुलदीप धनखड़ के परिवारों के बीच यह वैवाहिक गठबंधन होने जा रहा है। रिश्ते से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश के राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

शादी की तैयारियों के बीच सोशल मीडिया पर दोनों समधियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में झाबर सिंह खर्रा और कुलदीप धनखड़ एक राजस्थानी लोकगीत पर बेहद सादगी और खुशी के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। राजनीति की व्यस्तताओं से दूर दोनों नेताओं का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

किसकी हो रही है शादी?

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की सुपुत्री अर्चना और विधायक कुलदीप धनखड़ के सुपुत्र अनुज आगामी 21 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी से पहले प्रीतिभोज समारोह 19 अप्रैल को किए जाने की भी जानकारी मिली है।

कहां और कैसी होगी शादी?

शादी का मुख्य समारोह मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पैतृक गांव भारणी (श्रीमाधोपुर-सीकर) में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में प्रदेश की सियासत के कई दिग्गज शामिल होंगे। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कैबिनेट के कई मंत्री और प्रदेश के तमाम दिग्गज नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। भारणी गांव में इस भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं का खाका पहले से तैयार किया जा रहा है।

क्यों है यह शादी खास?

यह गठबंधन राजस्थान की सियासत में जाट वोट बैंक के दो प्रभावशाली परिवारों को एकजुट करता है, जिसका भविष्य के समीकरणों पर असर देखा जा सकता है। खर्रा और धनखड़ दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में कद्दावर नेता हैं। ऐसे में यह शादी दोनों के राजनीतिक प्रभाव को और मजबूत कर सकती है।



WhatsApp Image 2026-04-04 at 6.01.06 PM
WhatsApp Image 2026-04-04 at 6.01.06 PM


कौन हैं ये दो नेता?

मंत्री झाबर सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर से भाजपा विधायक हैं। वे एक अनुभवी नेता हैं। वे पूर्व मंत्री हरलाल सिंह खर्रा के पुत्र हैं। कुलदीप धनखड़ विराटनगर से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के इंद्राज सिंह गुर्जर को हराया था।

ये भी पढे़:-

एसआई भर्ती 2021 रहेगी निरस्त, हाई कोर्ट ने एकलपीठ के फैसले को रखा बरकरार

चार सरकारी यूनिवर्सिटी सिर्फ कागजों में, राज्यपाल की हाईलेवल कमेटी करेगी इनकी जांच

चंदन के पेड़ चोरी में ऊपर से नीचे तक मिलीभगत, जेडीए करेगा 90 लाख के नुकसान की भरपाई

एक सड़क की गजब कहानी: स्पीकर के क्षेत्र में आधी सड़क ‘स्मार्ट’, विधायक के इलाके में आधी ‘बीमार’

Tags:
  • भाजपा विधायक
  • सोशल मीडिया
  • झाबर सिंह खर्रा
  • विधायक कुलदीप धनखड़
  • वैवाहिक गठबंधन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर