नाथद्वारा में 131 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण, 30 किमी दूर से हो सकेंगे दर्शन

Ashish Bhardwaj | Mar 26, 2026, 16:27 IST
Share
temple hanuman
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के नाथद्वारा में 131 फीट ऊंची स्वर्ण आभा वाली हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण हुआ। यह प्रतिमा गिरिराज पर्वत पर स्थापित है। इसे 30 किमी दूर से देखा जा सकता है।

News In Short

  • राजस्थान के नाथद्वारा में 131 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण।
  • मूर्तिकार नरेश कुमावत ने बनाई है इतनी भव्य प्रतिमा।
  • प्रतिमा इतनी विशाल कि 30 किमी दूर से किए जा सकते हैं दर्शन।
  • श्रीनाथ जी मंदिर नाथद्वारा के सामने की ओर है मुद्रा।
  • 3 साल से प्रतिमा निर्माण के समय से चल रहा था सुंदरकांड।

News In Detail

राजस्थान में नाथद्वारा के गिरिराज पर्वत पर 131 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण हुआ है। करीब 500 फीट ऊंचे पर्वत पर स्थापित यह प्रतिमा न केवल अपनी ऊंचाई, बल्कि अपनी चमक के लिए भी चर्चा में है।

प्रतिमा पर सोने की चमक

यह प्रतिमा जमीन से कुल 131 फीट ऊंची है। इसमें 111 फीट की मूर्ति और 20 फीट का बेस है। 13 मंजिला इमारत जितनी ऊंची इस प्रतिमा की सबसे बड़ी खासियत इसका स्वर्ण रूप है। इस रूप को सालों-साल बरकरार रखने के लिए विशेष रूप से थाईलैंड से गोल्ड कलर मंगवाया गया है, जिससे यह सूर्य की रोशनी में दमकती नजर आती है।

विश्वास स्वरूपम के सामने प्रणाम मुद्रा में स्थापित

इस प्रतिमा की स्थापना के पीछे आध्यात्मिक संदेश भी दिया गया है। करीब 150 टन वजनी यह प्रतिमा दक्षिणमुखी है। भगवान हनुमान यहां प्रणाम मुद्रा में विराजित हैं। हनुमानजी का मुख सामने स्थित शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम और प्रभु श्रीनाथजी के मंदिर की ओर है। मान्यता है कि जब श्रीनाथजी ब्रज से मेवाड़ आए, तब हनुमानजी भी उनकी सेवा के लिए यहाँ पधारे थे।

मूर्तिकार नरेश कुमावत ने बनाई है प्रतिमा

इस भव्य प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार नरेश कुमावत द्वारा किया गया है। कुमावत वही शिल्पकार हैं, जिन्होंने विश्वास स्वरूपम (369 फीट ऊंची शिव प्रतिमा) को भी आकार दिया था। उन्होंने देश-विदेश में 6 हजार से अधिक मूर्तियां बनाई हैं। कनाडा में 14 से अधिक मंदिरों में उनकी बनाई मूर्तियां विराजमान हैं। उनके हाथों ने नई संसद, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया और राम मंदिर जैसी धरोहरों को भी तराशा है।

क्रेन से जद्दोजहद और सुंदरकांड का पाठ

मूर्तिकार नरेश कुमावत ने बताया कि इतनी ऊंचाई पर प्रतिमा बनाना आसान नहीं था। पहाड़ी के ऊपर हवा का दबाव इतना अधिक होता है कि क्रेन को खड़ा रखना भी मुश्किल था। हर समय हादसे की आशंका बनी रहती थी। लेकिन आधुनिक तकनीक और मजबूत संरचना की मदद से इस चुनौती को पार किया गया। निर्माण के 3 साल के दौरान यहां प्रतिदिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नाथद्वारा अब धार्मिक पर्यटन के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा। एक तरफ 369 फीट ऊंची विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, दूसरी तरफ प्रभु श्रीनाथजी का मंदिर और अब सामने पर्वत पर विराजे बजरंगबली। यह प्रतिमा इतनी विशाल है कि 30 किलोमीटर दूर से भी इसके दर्शन किए जा सकते हैं।

ये भी पढे़:-

पूर्व चिकित्सा मंत्री अव्यवस्थाओं से हुए नाराज, एसएमएस अस्पताल से बाहर पैसे देकर कराई एमआरआई जांच

83 साल की अम्मा से 80 लाख की साइबर ठगी, 10 लाख में समझौते का दबाव, हाई कोर्ट रह गया हैरान

आरपीएससी में जुलाई तक कोर टीम के 7 अहम पद होंगे खाली, कैसे समय पर होंगे भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू

यूट्यूबर को फर्जी आर्म्स एक्ट में फंसाकर वसूली, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड



Tags:
  • राजस्थान
  • गिरिराज पर्वत
  • 131 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा
  • श्रीनाथ जी मंदिर नाथद्वारा
  • नाथद्वारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई