एलन मस्क ने बदला X का डोमेन, अब नहीं चलेगा twitter.com
Shreya Nakade | May 18, 2024, 08:22 IST
एलन मस्क ने बदला एक्स का डोमेन
एलन मस्क ने X में फिर एक बार बदलाव किया है। इस बार उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का डोमेन बदल दिया। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म twitter.com से बदलकर x.com हो गया है।
ट्विटर ( Twitter ) को खरीदने के बाद एलन मस्क ( Elon Musk ) लगातार इसमें बदलाव करते जा रहे हैं। पहले नाम और लोगो के बाद अब मस्क ने इसका डोमेन भी बदल दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अब twitter.com से बदलकर x.com हो गया है। खुद मस्क ने एक्स पर इस बदलाव की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा - 'सभी कोर सिस्टम अब x.com पर हैं।इससे पहले 24 जुलाई 2023 को मस्क ने ट्विटर का नाम और लोगो बदलकर X किया था। तब x.com को twitter.com पर रीडायरेक्ट किया गया था, लेकिन अब मेन डोमेन को x.com करने के साथ ही twitter.com को इस पर रीडायरेक्ट कर दिया गया है।
डोमेन में बदलाव के बाद एक्स ने यह भी जानकारी दी कि URL बदलने से कंपनी की प्राइवेसी और डेटा सेफ्टी सेटिंग्स ( X privacy and data safety setting ) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। X लॉगिन पेज पर इससे संबंधित मैसेज भी आ रहा है। इस मैसेज में लिखा है - 'हम आपको बता रहे हैं कि हम अपना URL बदल रहे हैं, लेकिन आपकी प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन सेटिंग्स वही रहेंगी।'
27 अक्टूबर 2022 को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) को खरीदने के बाद एलन मस्क ने इसमें कई बदलाव किए। 44 बिलियन डॉलर में हुई इस डील के बाद, मस्क ने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं-
ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल थे। इसके बाद से अब तक कंपनी के एम्प्लॉई की संख्या 7500 से 2500 हो गई है।
नवंबर 2022 में मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट अनब्लॉक कर दिया था। इसके अलावा ऐसे कई अकाउंट्स को अनब्लॉक किया गया था। उन्होंने ट्विटर पर ट्रंप की वापसी का पोल करके ये फैसला लिया था। इस पोल में 50 परसेंट से ज्यादा लोग उनकी एक्स पर वापसी के पक्ष में थे।
एलन मस्क ने दुनियाभर में ब्लू सब्सक्रिप्शन ( X blue subscription ) लॉन्च किया है। साथ ही सेलेब्रीटीज को मिलने वाले ब्लू टिक को हटाया। ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन खास फीस देकर लिया जा सकता है। भारत में वेब यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन कॉस्ट 650 रुपए है। मोबाइल के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज 900 रुपए महीना है। इसका नाम भी मस्कर ने बदलकर X प्रीमियम कर दिया।
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स की कैरेक्टर लिमिट सिर्फ 280 कैरेक्टर्स की थी। मस्क ने इसे बढ़ाकर 25,000 कर दी है। इसके अलावा वेरिफाइड यूजर एक दिन में सिर्फ दस हजार पोस्ट पढ़ सकते हैं। अनवेरिफाइड यूजर एक हजार पोस्ट सकते हैं जबकि नए अनवेरिफाइड यूजर एक दिन में सिर्फ 500 पोस्ट ही पढ़ सकते हैं।
5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने कंपनी के एक्स की CEO बनी। इससे पहले वह NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं। लिंडा से पहले मस्क खुद ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन सभी बदलावों के बाद अब मस्क ने X का डोमेन बदला है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
प्राइवेसी सेटिंग में कोई बदलाव नहीं

मस्क ने किए ये बदलाव
27 अक्टूबर 2022 को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) को खरीदने के बाद एलन मस्क ने इसमें कई बदलाव किए। 44 बिलियन डॉलर में हुई इस डील के बाद, मस्क ने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं-
1. 50% से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला
ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल थे। इसके बाद से अब तक कंपनी के एम्प्लॉई की संख्या 7500 से 2500 हो गई है।
2. ब्लॉक अकाउंट को अनब्लॉक किया
नवंबर 2022 में मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट अनब्लॉक कर दिया था। इसके अलावा ऐसे कई अकाउंट्स को अनब्लॉक किया गया था। उन्होंने ट्विटर पर ट्रंप की वापसी का पोल करके ये फैसला लिया था। इस पोल में 50 परसेंट से ज्यादा लोग उनकी एक्स पर वापसी के पक्ष में थे।
3. ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस
एलन मस्क ने दुनियाभर में ब्लू सब्सक्रिप्शन ( X blue subscription ) लॉन्च किया है। साथ ही सेलेब्रीटीज को मिलने वाले ब्लू टिक को हटाया। ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन खास फीस देकर लिया जा सकता है। भारत में वेब यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन कॉस्ट 650 रुपए है। मोबाइल के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज 900 रुपए महीना है। इसका नाम भी मस्कर ने बदलकर X प्रीमियम कर दिया।
4. कैरेक्टर लिमिट बढ़ाई, पोस्ट पढ़ने की लिमिट
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स की कैरेक्टर लिमिट सिर्फ 280 कैरेक्टर्स की थी। मस्क ने इसे बढ़ाकर 25,000 कर दी है। इसके अलावा वेरिफाइड यूजर एक दिन में सिर्फ दस हजार पोस्ट पढ़ सकते हैं। अनवेरिफाइड यूजर एक हजार पोस्ट सकते हैं जबकि नए अनवेरिफाइड यूजर एक दिन में सिर्फ 500 पोस्ट ही पढ़ सकते हैं।
5. लिंडा याकारिनो को CEO बनाया
5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने कंपनी के एक्स की CEO बनी। इससे पहले वह NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं। लिंडा से पहले मस्क खुद ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन सभी बदलावों के बाद अब मस्क ने X का डोमेन बदला है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस: कैसे चार हिस्सों से मिलाकर बना भारत का दिल कहलाने वाला खूबसूरत राज्य एमपी
By Kaushiki
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था! शाम 6 बजे से कई रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट
By Sandeep Kumar
आत्मसमर्पित माओवादी निकले जंगल में छिपे 21 लाख रुपए निकालने, दो पूर्व महिला नक्सलियों समेत तीन गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO
By Ashish Bhardwaj
रायपुर में 1100 पेड़ों की कटाई पर बवाल: जंगल बचाने पेड़ों से लिपटे ग्रामीण, पुलिस से झड़प, फिल्म सिटी के लिए दूसरी जगह चुनने की मांग
By Umeshwari Baghel
115 साल पहले कैसा था मध्य प्रदेश का इलाका? हर 10 हजार लोगों में से सिर्फ 60 पढ़ पाते थे अंग्रेजी
By Atul Dwivedi
अलवर में सिंधिया का कांग्रेस पर हमला, बोले- हार पर आत्ममंथन करो, कांग्रेस को सिर्फ कुर्सी चाहिए
By Raghvendra Singh Rathore