/sootr/media/media_files/2025/11/19/ias-tapasya-parihar-2025-11-19-19-54-03.jpg)
यूपीएससी में सफलता के लिए पढ़ाई के साथ मजबूत संकल्प, सही रणनीति और निरंतर मेहनत जरूरी होती है। इन तीनों बातों पर अमल कर तपस्या परिहार आज देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
साधारण परिवेश से आने के बावजूद उन्होंने इस कठिन परीक्षा को अपने आत्मविश्वास, अनुशासन और सेल्फ-स्टडी के सहारे पास किया। तपस्या ने UPSC में AIR-23 हासिल कर एक नई मिसाल कायम की और वे 2018 बैच की IAS अधिकारी बनीं।
बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल
IAS Tapasya parihar मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता विश्वास परिहार किसान हैं। उनकी दादी देवकुंवर परिहार नरसिंहपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनकी बहन प्रतिज्ञा परिहार भी जिले में जनपद अध्यक्ष हैं। तपस्या का छोटा भाई विकल्प परिहार दिल्ली के थिएटर जगत से जुड़ा है।
तपस्या शुरू से ही पढ़ाई में आगे रहीं। उनकी स्कूली शिक्षा नरसिंहपुर के केंद्रीय विद्यालय में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए वे पुणे गईं, जहां उन्होंने 2015 में प्रतिष्ठित इंडियन लॉ सोसाइटी, लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की।
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2025/11/20/ias-tapasya-2025-11-20-09-24-05.webp)
ये भी पढ़ें:
8वीं क्लास से शुरू की तैयारी, बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं आईएएस स्वाति मीना
पहले प्रयास में असफलता हाथ लगी
तपस्या ने पहली बार UPSC की तैयारी कोचिंग से शुरू की। वह प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं। यह असफलता उनके लिए बड़ा झटका थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को और मजबूत बनाया। उन्हें समझ आया कि असली ताकत सेल्फ-स्टडी में है।
IAS Tapasya parihar ने अपनी नई रणनीति बनाई। वह खुद नियमित नोट्स तैयार करती थीं। वह रोजाना अभ्यास करती थीं। वह लगातार पुराने टॉपिक्स का रिवीजन करती रहीं। इस बार उनका लक्ष्य पहले से कहीं अधिक स्पष्ट था।
दूसरे प्रयास में UPSC में ऑल इंडिया रैंक 23
कड़ी मेहनत, प्लानिंग और निरंतर अभ्यास के बाद तपस्या ने 2017 में अपना दूसरा प्रयास दिया। इस बार उनकी तैयारी पहले से कहीं अधिक मजबूत थी। परिणाम आने पर उन्होंने 23वीं रैंक हासिल कर सभी को चौंका दिया। वे 2018 बैच की IAS अधिकारी बनीं और उन्हें मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया।
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2025/11/19/ias-tapsya-2025-11-19-20-01-36.webp)
क्या थी तपस्या की परीक्षा रणनीति
तपस्या बताती हैं कि उन्होंने मेन्स के लिए लेखन का खूब अभ्यास किया। मॉक टेस्ट को अपनी तैयारी का अहम हिस्सा बनाया। यही उनकी सफलता की नींव साबित हुआ। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आठ घंटे पढ़ाई की और NCERT को ही आधार बनाया। मुख्य परीक्षा के लिए दस से बारह घंटे पढ़ाई की। मॉक टेस्ट पर मुख्यतः फोकस किया। पर्याप्त नींद, डाइट और मेंटल रेस्ट पर ख़ास ध्यान दिया।
ये भी पढ़ें:
IAS भारती दीक्षित ने IAS पति आशीष मोदी पर लगाया मानसिक-शारीरिक हिंसा का आरोप, दर्ज कराई FIR
IFS अधिकारी से की लव मैरिज
मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान तपस्या की मुलाकात आईएफएस गर्वित गंगवार से हुई। समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2025/11/19/ias-tapasya-parihar-2025-11-19-20-00-55.jpeg)
कन्यादान की रस्म को कहा ‘ना’
शादी के समय तपस्या ने एक अनोखा और साहसिक निर्णय लिया। उन्होंने कन्यादान की रस्म को स्वीकार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि वे कोई दान की जाने वाली वस्तु नहीं हैं। उनके इस विचार का परिवार और वर पक्ष दोनों ने सम्मान किया, और बिना कन्यादान के आईएफएस गर्वित गंगवार के साथ शादी सम्पन्न हुई।
ये भी पढ़ें:
Bureaucracy Live: आईएएस सिबी चक्रवर्ती का जन्मदिन आज, इन पदों पर निभा चुके जिम्मेदारियां
रिश्वत देने वाले शिक्षक को करवाया गिरफ्तार
छतरपुर जिला पंचायत सीईओ दबंग अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। एक बार विशाल अस्थाना नाम का विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार अनुपस्थित रहा। उसने चुनाव प्रशिक्षण में भी हिस्सा नहीं लिया। इसी कारण उसे निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद वह बहाली के लिए परेशान था। उसने बहाली के लिए सीईओ को एक आवेदन दिया। साथ ही उसने 50 हजार रुपये का लिफाफा रखा। यह लिफाफा उसने मेडम की टेबल पर रखा। तपस्या परिहार ने शिक्षक को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली टीआई को फोन किया। पुलिस ने शिक्षक को वहीं गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें:
IAS और IPS के अलावा Administrative Sector Jobs के ये ऑप्शन देंगे बढ़िया फ्यूचर
करियर एक नजर
नाम: तपस्या परिहार
जन्म: 11/12/1992
जन्मस्थान: नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश
एजुकेशन: बीए, एलएलबी
बैच: 2018
केडर: मध्य प्रदेश
पदस्थापना
आईएएस तपस्या परिहार वर्तमान में कटनी नगर निगम कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। इसके पहले वो छतरपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी और बड़वानी जिले के सेंधवा में एसडीएम रह चुकी हैं।
सोशल मीडिया अकाउंट: IAS तपस्या परिहार
| Platform | Link |
|---|---|
| https://www.instagram.com/parihartapasya/?hl=en | |
| https://www.linkedin.com/in/tapasya-parihar-99b9581b3/?originalSubdomain=in |
तपस्या परिहार की यात्रा दिखाती है कि मजबूत इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।
FAQ
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us