फिटनेस आइकॉन और स्मार्ट कॉप के रूप में जाने जाते हैं आईपीएस सचिन अतुलकर
Abhilasha Saksena Chakraborty | Feb 01, 2026, 14:34 IST
IPS SACHIN ATULKAR
आईपीएस सचिन अतुलकर की पहचान केवल उनकी वर्दी तक सीमित नहीं है। फिटनेस, आत्मअनुशासन और सख्त लेकिन संवेदनशील कार्यशैली ने उनके व्यक्तित्व को विशिष्ट बनाया है।
सरकारी अधिकारियों की पहचान अक्सर उनके पद और अधिकारों तक सीमित रह जाती है। लेकिन सचिन अतुलकर उन चुनिंदा अफसरों में शामिल हैं, जिनकी चर्चा सिर्फ उनकी वर्दी तक नहीं रुकती। वे देशभर में एक ऐसे पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं, जिनके व्यक्तित्व में अनुशासन, फिटनेस, कर्तव्यनिष्ठा और बहुमुखी प्रतिभा का अनोखा संतुलन दिखाई देता है।मध्य प्रदेश कैडर के इस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कम उम्र में जो मुकाम हासिल किया, वह उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बनाता है।
आईपीएस सचिन अतुलकर का जन्म 8 अगस्त 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ। उनका पालन-पोषण ऐसे परिवार में हुआ, जहां अनुशासन और देशसेवा को जीवन का मूल मूल्य माना जाता था। उनके पिता वीके अतुलकर भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं।
परिवार का यही वातावरण बचपन से ही सचिन के व्यक्तित्व को आकार देता चला गया। यही कारण रहा कि उनमें देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की भावना बहुत जल्दी विकसित हो गई।
ये भी पढ़ें:
IAS अदिति गर्ग : विदेशी चमक-धमक छोड़कर चुनी देश सेवा की राह
शिक्षा के स्तर पर IPS Sachin Atulkar ने बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। स्नातक होने के तुरंत बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2006 में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 258 प्राप्त हुई और
महज 22 वर्ष की उम्र में वे आईपीएस बन गए।इस उपलब्धि ने उन्हें उस समय देश के सबसे कम उम्र के आईपीएस अधिकारियों में शामिल कर दिया।
![IPS Sachin]()
ये भी पढ़ें:
IIT में असफल हुए, UPSC में चमके: जानें देवास कलेक्टर आईएएस ऋतुराज सिंह की सफलता का सफर
सचिन कहते हैं कि यूपीएससी की तैयारी करने वाले अधिकतर लोग तैयारी के साथ एक दूसरा विकल्प भी रखते हैं। लेकिन, मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा। बस तय कर लिया कि प्रशासनिक सेवा में ही जाना है। उसके बाद ईमानदारी से पूरी जान लगा दी। इसी कारण पहले प्रयास में ही सफलता मिली।
सचिन अतुलकर को देश के सबसे फिट आईपीएस अधिकारियों में गिना जाता है। वे फिटनेस को सिर्फ शौक की चीज नहीं, बल्कि जीवनशैली मानते हैं।नियमित वर्कआउट, कार्डियो, वेट ट्रेनिंग और योग उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वे फिटनेस के लिए समय निकालते हैं।उनका मानना है कि शारीरिक फिटनेस से मानसिक मजबूती आती है, जो निर्णय लेने में मदद करती है।यही कारण है कि वे पुलिस विभाग के भीतर भी फिटनेस आइकन माने जाते हैं। वे फिटनेस में मॉडल्स को टक्कर देते हैं।
![IPS Sachin Atulkar]()
ये भी पढ़ें;
मध्यप्रदेश में DPC का सख्त फैसला : विवाद और जांच के चलते 5 IAS अफसरों का प्रमोशन रुका
पुलिस सेवा से पहले सचिन अतुलकर का खेल जगत से गहरा नाता रहा है। वे वर्ष 1999 में राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं।आईपीएस ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने घुड़सवारी को गंभीरता से अपनाया। वर्ष 2010 में शो-जंपिंग स्पर्धा में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता।खेलों से मिले अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व के गुण आज उनकी प्रशासनिक कार्यशैली में स्पष्ट नजर आते हैं।
![IPS Sachin]()
सोशल मीडिया पर भी सचिन अतुलकर की मौजूदगी प्रभावशाली है। वे फिटनेस वीडियो, मोटिवेशनल संदेश और सकारात्मक विचार साझा करते हैं।उनके लाखों फॉलोअर्स उन्हें सिर्फ एक अफसर नहीं, बल्कि प्रेरणा के स्रोत के रूप में देखते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग उनसे मिलने छिंदवाड़ा पहुंचने लगे। इस दीवानगी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल रहीं।हालांकि, वे लोकप्रियता के बावजूद हमेशा मर्यादा और अनुशासन बनाए रखते हैं।
ये भी पढ़ें:
आईएएस संतोष वर्मा केस में बिना केस डायरी बुलाए ही दी टाइपिस्ट नीतू को जमानत, जज का ट्रांसफर
अपनी लोकप्रियता के चलते उन्हें दो बार लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लेने का प्रस्ताव भी मिला। हालांकि, सचिन अतुलकर ने दोनों ही बार इन प्रस्तावों को विनम्रता से अस्वीकार करते हुए अपनी प्राथमिकता पुलिस सेवा और जिम्मेदारियों को ही बताया।
आईपीएस सचिन अतुलकर इंदौर, भोपाल, उज्जैन और सागर में एसपी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने छिंदवाड़ा रेंज में डीआईजी के रूप में जिम्मेदारी संभाली। सचिन अतुलकर वर्तमान में चंबल संभाग के आईजी के रूप में कार्यरत हैं।
उनकी कार्यशैली सख्त कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता के लिए भी जानी जाती है।वे अनुशासन पर कोई समझौता नहीं करते, लेकिन संवाद को भी उतना ही जरूरी मानते हैं। मेहनत, आत्मअनुशासन और सकारात्मक सोच के साथकाम करने वाले सचिन ने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वे आज एक जीवंत उदाहरण हैं।
भोपाल से शुरू हुआ प्रेरणादायक सफर
परिवार का यही वातावरण बचपन से ही सचिन के व्यक्तित्व को आकार देता चला गया। यही कारण रहा कि उनमें देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की भावना बहुत जल्दी विकसित हो गई।
ये भी पढ़ें:
IAS अदिति गर्ग : विदेशी चमक-धमक छोड़कर चुनी देश सेवा की राह
पहले ही प्रयास में हुआ चयन
महज 22 वर्ष की उम्र में वे आईपीएस बन गए।इस उपलब्धि ने उन्हें उस समय देश के सबसे कम उम्र के आईपीएस अधिकारियों में शामिल कर दिया।
IPS Sachin
ये भी पढ़ें:
IIT में असफल हुए, UPSC में चमके: जानें देवास कलेक्टर आईएएस ऋतुराज सिंह की सफलता का सफर
कोई दूसरा विकल्प नहीं था
फिटनेस सिर्फ शौक नहीं जीवनशैली
IPS Sachin Atulkar
ये भी पढ़ें;
मध्यप्रदेश में DPC का सख्त फैसला : विवाद और जांच के चलते 5 IAS अफसरों का प्रमोशन रुका
खेलों से मिला अनुशासन और नेतृत्व
IPS Sachin
सोशल मीडिया पर हैं लोकप्रिय
ये भी पढ़ें:
आईएएस संतोष वर्मा केस में बिना केस डायरी बुलाए ही दी टाइपिस्ट नीतू को जमानत, जज का ट्रांसफर
दो बार ठुकराया बिग बॉस का ऑफर
करियर एक नजर
- नाम: सचिन अतुलकर
- जन्म: 8-8-1984
- जन्मस्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश
- बैच: 2007
- एजुकेशन: बीकॉम
- कैडर: मध्य प्रदेश
पदस्थापना
उनकी कार्यशैली सख्त कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता के लिए भी जानी जाती है।वे अनुशासन पर कोई समझौता नहीं करते, लेकिन संवाद को भी उतना ही जरूरी मानते हैं। मेहनत, आत्मअनुशासन और सकारात्मक सोच के साथकाम करने वाले सचिन ने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वे आज एक जीवंत उदाहरण हैं।
FAQ
- आईपीएस सचिन अतुलकर कौन हैं?
आईपीएस सचिन अतुलकर मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। वे अनुशासन, फिटनेस और प्रभावी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। - सचिन अतुलकर की यूपीएससी रैंक क्या थी?
उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 258 हासिल की और मात्र 22 वर्ष की उम्र में आईपीएस बने। - क्या सचिन अतुलकर का खेलों से भी नाता रहा है?
हाँ। वे 1999 में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं। आईपीएस ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने घुड़सवारी (शो-जंपिंग) में गोल्ड मेडल जीता।
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj