सख्त अधिकारी के साथ संवेदनशील इंसान भी हैं IAS किशोर कुमार कन्याल

Abhilasha Saksena Chakraborty | Sept 15, 2025, 15:04 IST
Share
IAS Kishore Kanyal
IAS Kishore Kanyal

आईएएस किशोर कन्याल अपनी सख्त कार्यशैली, सादगी और मानवीय संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। वे विवादों और लोकप्रियता दोनों के बीच एक खास पहचान रखते हैं।

भारत की प्रशासनिक सेवा में कई अधिकारी अपनी ईमानदारी और सख्त कार्यशैली से पहचान बनाते हैं, तो कई अपने मानवीय स्वभाव और सादगी से जनता के दिल जीत लेते हैं। आईएएस किशोर कन्याल ऐसे ही अधिकारी हैं, जिनका सफर सादगी भरा रहा है। वो शांत स्वभाव वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन जरुरत होने पर वो स्पष्ट बोलने में कभी पीछे नहीं रहे हैं।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

किशोर कन्याल का जन्म 5 मार्च 1968 को हुआ। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आर्ट्स स्ट्रीम से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वे दिल्ली चले गए और दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से एमए की डिग्री हासिल की। शिक्षा के प्रति उनका झुकाव यहीं तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने सिंधिया हाउस कॉलेज, दिल्ली से इंटरनेशनल लॉ में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट गए और राज्य लोक सेवा आयोग PSC) परीक्षा पास करके प्रशासनिक सेवा में आए। किशोर कान्याल ने राज्य प्रशासनिक सेवा में रहते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उनकी मेहनत और कार्यशैली के कारण वर्ष 2013 में उन्हें प्रमोशन देकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल किया गया।

IAS Kanyal
IAS Kanyal


नीचे बैठकर ही सुनी बुजुर्ग महिला की फरियाद

ग्वालियर नगर निगम में आयुक्त रहते हुए उनके कार्यकाल की एक घटना आज भी याद की जाती है। पेंशन की फरियाद लेकर आई एक बुजुर्ग महिला सीढ़ियां नहीं चढ़ पाई और नीचे बैठ गई। जब यह बात किशोर कान्याल को पता चली तो वे खुद सीढ़ी पर बैठ गए और वहीं महिला की समस्या सुनी। उन्होंने तुरंत आदेश देकर उसकी पेंशन चालू करवाई। यह उनकी मानवीय संवेदनशीलता और सादगी का अनोखा उदाहरण माना जाता है।

ये भी पढ़ें:

IAS गुंचा सनोबर : देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा हैं आईएएस गुंचा

बेटी की शादी में गरीबों को दिया न्योता

फरवरी 2023 में अपनी बेटी की शादी के अवसर पर भी उन्होंने मिसाल पेश की। उन्होंने इस समारोह में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को आमंत्रित किया और होटल में खुद उन्हें खाना परोसा। उनकी बेटी देवांशी कन्याल, जो नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं, ने भी इस सेवा कार्य में भाग लिया। यह दृश्य पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया और लोगों ने उन्हें जनता से जुड़ा अधिकारी कहा। इसके अलावा गुना में जन सुनवाई के दौरान उन्होंने एक दुर्घटना में अपने एक पैर को खो चुके व्यक्ति को जो आर्थिक रूप से भी अत्यंत कठिनाई में जीवन व्यतीत कर रहा था, को उन्होंने तुरंत व्हीलचेयर एवं आर्थिक सहायता प्रदान की।

IAS Kisore
IAS Kisore


किस बयान को लेकर रहे विवादों में

जहां एक ओर उनके मानवीय स्वभाव की चर्चा होती है, वहीं कई बार वे अपने बयानों के कारण विवादों में भी रहे। जनवरी 2024 में जब वे शाजापुर कलेक्टर थे, तब एक बैठक के दौरान एक ट्रक ड्राइवर से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। बीच में टोकने पर उन्होंने गुस्से में कह दिया – तुम्हारी औकात क्या है? इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। नतीजा यह हुआ कि अगले ही दिन उन्हें शाजापुर से हटा दिया गया। यह घटना उनके करियर की सबसे बड़ी विवादित घटनाओं में से एक मानी जाती है।

Kishore Kanyal
Kishore Kanyal


ये भी पढ़ें:

सिर्फ अफसर ही नहीं संवेदनशील लेखक भी हैं IAS राघवेंद्र सिंह

करियर एक नजर

नाम: किशोर कन्याल
जन्म: 5-03-1968
जन्मस्थान: मध्य प्रदेश
एजुकेशन: एमए, डिप्लोमा इन इंटरनेशनल लॉ
बैच: 2013
केडर: मध्यप्रदेश

पदस्थापना

आईएएस किशोर कुमार कन्याल वर्तमान में गुना कलेक्टर (Guna Collector) हैं। इसके पहले वे श्योपुर जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वो ग्वालियर में अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जेल अधीक्षक और विकास प्राधिकरण जैसे जिम्मेदार पदों पर कार्यरत रहे हैं। बाद में वे ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त भी बने।

ये भी पढ़ें:

मप्र कैडर के आईएएस अफसरों को ऑनलाइन करना होगा संपत्ति का ब्यौरा

Social accounts: IAS Kishore Kumar Kanyal

प्लेटफ़ॉर्मप्रोफ़ाइल लिंक
Facebookhttps://www.facebook.com/kishore.kanyal
किशोर कन्याल का प्रशासनिक करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। कभी सख्त कार्यशैली और विवादित बयानों के कारण वे सुर्खियों में रहते हैं, तो कभी अपनी सादगी और जनता से जुड़े फैसलों के कारण प्रशंसा पाते हैं। आईएएस किशोर कन्याल का सफर यह दिखाता है कि एक अधिकारी के जीवन में सख्ती, सादगी, संवेदनशीलता और विवाद सब एक साथ जुड़े रहते हैं। जनता से सीधे संवाद और सेवा भाव ने उन्हें अलग पहचान दी है।

ये भी पढ़ें:

एमपी में 14 आईएएस का ट्रांसफर, आशीष सिंह उज्जैन और सुदाम खाड़े बनाए गए इंदौर कमिश्नर

FAQ

  1. . आईएएस किशोर कान्याल कौन हैं?
    आईएएस किशोर कान्याल मध्यप्रदेश कैडर के 2013 बैच के प्रमोटी आईएएस अधिकारी हैं। वे अपनी सादगी, मानवीय संवेदनशीलता और कभी-कभी विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं।
  2. किशोर कान्याल विवादों में क्यों आए थे?
    जनवरी 2024 में शाजापुर कलेक्टर रहते हुए एक ट्रक ड्राइवर से बहस के दौरान दिए गए “तुम्हारी औकात क्या है?” बयान का वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद उन्हें शाजापुर से हटा दिया गया।
  3. वर्तमान में आईएएस किशोर कान्याल किस जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं?
    हाल ही में उन्हें गुना कलेक्टर बनाया गया है, जबकि फिलहाल वे श्योपुर जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
  4. आईएएस बनने से पहले उन्होंने कौन-कौन से पदों पर काम किया?
    आईएएस बनने से पहले वे राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) में रहे। उन्होंने ग्वालियर में अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जेल अधीक्षक और विकास प्राधिकरण जैसे अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई।
  5. बेटी की शादी में उन्होंने कौन-सा अनोखा कदम उठाया?
    फरवरी 2023 में बेटी की शादी पर उन्होंने बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को बुलाकर होटल में खुद खाना परोसा। इस वजह से उन्हें जनता से जुड़े अधिकारी कहा गया।


Tags:
  • guna
  • IAS
  • collector
  • आईएएस किशोर कुमार कन्याल
  • IAS Kishore Kanyal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती