आईपीएस मिनी शुक्ला ने बड़ी बहन से प्रेरित होकर छोड़ी नौकरी और अपनाई समाज सेवा की राह

मध्य प्रदेश की मिनी शुक्ला ने कठिन संघर्ष और निरंतर मेहनत के दम पर यूपीएससी 2021 में 96वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया। असफलताओं से सीख लेकर उन्होंने सही रणनीति, आत्मविश्वास और अनुशासन के बल पर सफलता की मिसाल पेश की।

author-image
Abhilasha Saksena Chakraborty
New Update
IPS MINI SHUKLA

IPS MINI SHUKLA

देश के लाखों युवाओं का सपना होता है कि वे आईएएस या आईपीएस अधिकारी बनें। लेकिन, इस कठिन राह पर वही आगे बढ़ पाते हैं जो धैर्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत का साथ नहीं छोड़ते। मध्य प्रदेश के भिंड जिले की मिनी शुक्ला इसी दृढ़ संकल्प की मिसाल हैं। मिनी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 96वीं रैंक हासिल कर अपना सपना साकार किया।

पत्रकारिता का करियर छोड़ की यूपीएससी की तैयारी

आईपीएस मिनी शुक्ला ने ग्वालियर से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने के बाद एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार में काम शुरू किया। हालांकि, पत्रकारिता के दौरान समाज की वास्तविक समस्याओं से रूबरू होने पर उनका मन प्रशासनिक सेवा की ओर अधिक आकर्षित हुआ। उन्होंने तय किया कि अब उनका लक्ष्य केवल और केवल यूपीएससी परीक्षा को पास करना है।

ये भी पढ़ें:

आईपीएस ध्रुव गुप्ता केंद्र में IG रैंक पर इम्पैनल, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

बहन को देखकर जागी आईपीएस बनने की इच्छा

मिनी शुक्ला एक ऐसे परिवार से आती हैं, जहां प्रशासनिक सेवा का माहौल पहले से मौजूद था। उनके दादा एसएस शुक्ला मध्य प्रदेश पुलिस में एडीजी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। हालांकि, मिनी के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी बड़ी बहन प्रियंका शुक्ला रहीं, जो स्वयं एक आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस प्रियंका शुक्ला जबलपुर में सीएसपी के पद पर कार्यरत हैं।

मिनी बताती हैं कि अपनी बहन को वर्दी में देखकर उनके भीतर भी देश और समाज के लिए कुछ करने की इच्छा जागी। खासकर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए काम करने का सपना उनके मन में यहीं से पैदा हुआ।

भिंड की बेटी मिनी शुक्ला ने यूपीएससी की परीक्षा क्रेक कर 96वीं रैंक की  हासिल, बड़ी बहन प्रियंका शुक्ला भी 2019 में यूपीएससी कर चुकी है क्रेक ...

तैयारी का सफर

मिनी ने वर्ष 2018 में यूपीएससी की तैयारी शुरू की। इसके लिए उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रेसिडेंशियल कोचिंग प्रोग्राम में दाखिला लिया। वहां उन्हें एक अच्छा माहौल, मार्गदर्शन और सहयोगी मित्रों का समूह मिला, जिसने उनकी तैयारी को और मजबूत बनाया। वे मानती हैं कि दोस्तों और शिक्षकों के साथ नियमित चर्चा ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और कठिन समय में भी उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी।

ये भी पढ़ें:

कंफर्ट जोन छोड़कर की कड़ी मेहनत, हासिल की वर्दी और बने आईपीएस आदित्य मिश्रा

असफलता से मिली सीख

मिनी की सफलता की कहानी जितनी प्रेरणादायक है, उतनी ही संघर्षपूर्ण भी है। पहले प्रयास में उन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली, लेकिन मेंस में कुछ अंकों से पीछे रह गईं। दूसरे प्रयास में वे प्रीलिम्स ही पास नहीं कर पाईं, जिससे वे काफी निराश हो गईं। इस दौर में उन्हें लगा कि कहीं उनका सपना अधूरा न रह जाए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। खुद को संभाला, अपनी गलतियों को समझा और पूरी ताकत के साथ तीसरे प्रयास की तैयारी की।

तीसरे प्रयास में सफलता

लगातार मेहनत, सही रणनीति और आत्मविश्वास के दम पर मिनी शुक्ला ने अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने यूपीएससी 2021 में 96वीं रैंक प्राप्त की और आईपीएस सेवा में चयनित हुईं। 

दादा, दीदी और अब छोटी बहन भी बनी IPS, UPSC में मध्य प्रदेश की बेटी ने हासिल  की 96वीं रैंक, ऐसे की थी तैयारी | UPSC 2021 Mini Shukla from Bhind, Madhya

ये भी पढ़ें:

550 करोड़ के कथित भू-अर्जन घोटाले की फाइल हुई क्लोज, तब जाकर IAS बने तीर्थराज अग्रवाल

जितनी देर पढ़ें, मन लगाकर पढ़ें

मिनी हमेशा से यह विश्वास रखती थीं कि भले ही कम पढ़ें लेकिन जो पढ़ें वो अच्छे से पढ़ें। वो नियमित रूप से 6 से 7 घंटे पढ़ती थीं। हाँ, बाद में कभी-कभी 10 या 12 घंटे भी पढ़ाई की। बीच-बीच में बोर होने पर वो ब्रेक जरूर लेती थीं, इसमें टीवी शो देखती थीं या किताबें पढ़ती थीं।

आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें

मिनी कहती हैं यूपीएससी के लिए ज्यादा से ज्यादा आंसर लिखने की प्रैक्टिस करें। दूसरों की स्टाइल भी देखें और उसको फॉलो करने की कोशिश करें। प्वाइंट्स में लिखने से ज्यादा चीजें कम जगह में लिख सकते हैं। हालांकि, वो ज्यादातर पैराग्राफ में लिखती थीं।

ये भी पढ़ें:

आईएएस छोड़ बैंक मैनेजर ने नेताजी से की शादी, अब लड़ाई-झगड़े सड़क तक पहुंचे

एग्जाम के दिन स्ट्रेस-फ्री रहें

मिनी कहती हैं कई बार बहुत इंटेलीजेंट और हार्डर्वर्किंग लोग भी इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते। इसकी वजह परीक्षा के दिन नर्वस हो जाना होता है। परीक्षा के दिन आप जितना ख़ुश और स्ट्रेस-फ्री रहेंगे, आप उतना ही अच्छा परफॉर्म कर सकेंगे।

सफलता का मंत्र

मिनी के अनुसार, यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता के लिए कुछ जरूरी बातें हैं:

  • सही दिशा में निरंतर मेहनत
  • नियमित रिवीजन
  • कम किताबें पढ़ें
  • कॉन्सेप्ट की स्पष्ट समझ
  • अच्छे मार्गदर्शक और सकारात्मक माहौल
  • खुद के नोट्स तैयार करें
  • हर दिन न्यूज़पेपर पढ़ने की आदत डालें
  • खुद पर विश्वास और धैर्य

पति हैं आईएएस अधिकारी 

आईपीएस मिनी शुक्ला के पति सुमित पांडे भी आईएएस अधिकारी हैंआईएएस सुमित कुमार पांडे पहले त्रिपुरा कैडर में थे। हाल ही में शादी के बाद उनका ट्रांसफर मध्य प्रदेश कैडर में हो गया है।

करियर एक नजर

  • नाम: मिनी शुक्ला
  • जन्म: 22-7-1994
  • जन्मस्थान: भिंड
  • एजुकेशन: बीए (इकोनॉमिक्स)
  • बैच: 2122
  • कैडर: मध्य प्रदेश

पदस्थापना

IPS Mini Shukla वर्तमान में एसडीओपी उज्जैन के पद पर कार्यरत हैं।

मिनी शुक्ला की सफलता यह साबित करती है कि असफलता केवल एक पड़ाव है, अंत नहीं। सही सोच, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।उनकी यात्रा उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो अपने दम बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती हैं।

FAQ

मिनी शुक्ला ने यूपीएससी में कौन सी रैंक हासिल की?
मिनी शुक्ला ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 96वीं रैंक हासिल की और आईपीएस सेवा में चयनित हुईं।
मिनी शुक्ला को आईपीएस बनने की प्रेरणा किससे मिली?
उन्हें अपनी बड़ी बहन प्रियंका शुक्ला (आईपीएस अधिकारी) से प्रेरणा मिली, जिन्हें देखकर उन्होंने भी वर्दी में देश सेवा का सपना देखा।
मिनी शुक्ला का सफलता मंत्र क्या है?
उनके अनुसार सफलता के लिए निरंतर मेहनत, नियमित रिवीजन, सीमित किताबें, कॉन्सेप्ट क्लियरिटी, नोट्स बनाना और आत्मविश्वास सबसे जरूरी हैं।



आईएएस सुमित कुमार पांडे मध्य प्रदेश यूपीएससी IAS आईपीएस प्रियंका शुक्ला आईपीएस मिनी शुक्ला
Advertisment