आईएएस छोड़ बैंक मैनेजर ने नेताजी से की शादी, अब लड़ाई-झगड़े सड़क तक पहुंचे
Amresh Kushwaha | Feb 22, 2026, 11:09 IST
bhopal bank manager allegations congress leader mahendra singh chauhan
एक बैंक मैनेजर ने अपने राजनेता पति पर 2 करोड़ रुपए दहेज मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पहली शादी एक आईएएस से होने के बावजूद उन्होंने दूसरी शादी की थी। जानें क्या है पूरा मामला...
BHOPAL. भोपाल में एक हाईप्रोफाइल फैमिली विवाद ने सुर्खियां बटोरी हैं। जिसमें एक बैंक मैनेजर पत्नी को उनके नेता पति ने घर से निकाल दिया है। मामला पुलिस FIR तक पहुंच गया है। इस महिला बैंक मैनेजर ने अपने IAS पति को छोड़कर नेताजी से प्रेम विवाह किया था।
आपको बता दें कि आरोप लगाने वाली महिला शिखा सिंह हैं, जिन्होंने पहले एक आईएएस अफसर से शादी की थी। अपनी कहानी में वे यह भी बताती हैं कि कैसे कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। अब दो करोड़ के दहेज की मांग करते हुए मारपीट के बाद घर से निकाल दिया है।
यह मामला और भी जटिल है क्योंकि पत्नी और पति दोनों की यह दूसरी शादी है। इस शादी को 19 साल हो चुके हैं। पत्नी के आरोप हैं कि उनकी पहली शादी एक आईएएस अफसर से हुई थी। वहीं, कांग्रेस नेता ने जबरन इस शादी को तुड़वाया और बाद में उनसे शादी की।
पत्नी शिखा सिंह की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शिखा एक अच्छे पढ़े-लिखे परिवार से हैं। साथ ही, खुद एक बैंक मैनेजर हैं। उनकी शादी 2003 में एक आईएएस अफसर से हुई थी।
वह भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में एक खुशहाल जिंदगी जी रही थीं। फिर शिखा की मुलाकात कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान से हुई थी। चौहान उस वक्त एनआईटीटीटीआर के चेयरमैन थे।
शिखा ने बताया कि चौहान ने उन्हें धीरे-धीरे अपने जाल में फंसा लिया। इसके साथ ही, उन्हें अपने आईएएस पति से अलग होने के लिए उकसाया।
चौहान ने शिखा को अपने बच्चों से भी मिलवाया। शिखा बताती हैं कि चौहान की बेटी ने उन्हें बताया कि उनके माता-पिता पिछले दस सालों से अलग-अलग कमरों में सोते हैं। जब शिखा ने इस रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बताया, तो घर में हड़कंप मच गया।
खासकर उनके पिता ने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि वे चार इमली (IAS अफसरों का रिहायशी इलाका) से सड़क पर आ जाएंगी। वहीं, शिखा ने उनकी बातों को नजरअंदाज करते हुए चौहान के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया।
शिखा का आरोप है कि शादी के कुछ साल तक सब ठीक था। उनका एक बेटा भी हुआ। फिर धीरे-धीरे उनके पति ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिखा ने बताया कि उन पर मायके से पैसे लाने का दबाव डाला गया। जब उन्होंने मना किया, तो उनके साथ मारपीट की जाती थी।
![bhopal bank manager allegations congress leader mahendra singh chauhan]()
भोपाल पुलिस कमिश्नर को दिए अपने आवेदन में शिखा ने कहा है कि एक दिन उनके पति ने जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। इसके बाद वह बेहोश हो गईं थी और अस्पताल में होश आया था।
इस घटना के बाद चौहान ने शिखा पर दबाव डाला कि वह इस बारे में किसी से न बताएं। इसके साथ ही, चौहान ने वादा किया कि आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा। वहीं, शिखा का आरोप है कि उसके बाद भी चौहान का व्यवहार बदलने के बजाय और अधिक क्रूर हो गया।
9 फरवरी को शिखा के पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिखा के मुताबिक, चौहान ने उन पर दो करोड़ रुपए और एक कार लाने का दबाव डाला। उन्होंने धमकी दी कि यदि मैं ऐसा नहीं करतीं, तो वह उन्हें रास्ते में कुछ भी कर सकते हैं। शिखा ने पुलिस को बताया कि उनके पति के पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं। वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
शिखा ने अपने पति पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चौहान ने उनके फर्जी दस्तखत करके उन्हें जन शिक्षण संस्थान और दो एनजीओ के डायरेक्टर पद से हटा दिया है। इसके साथ ही, वहां अपने लोगों को नियुक्त कर दिया है। शिखा ने इस मामले की शिकायत भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय से भी की है।
इस मामले पर महेंद्र सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि शिखा उन्हें 15 साल से ब्लैकमेल कर रही थीं। चौहान ने बताया कि रिश्ते में पहले ही दरार आ चुकी थी। वह शिखा से अलग होना चाहते थे, इसलिए उन्होंने तलाक का नोटिस भेजा था। चौहान का कहना है कि तलाक का नोटिस भेजने के बाद शिखा ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
अब मामला दो पक्षों के बीच उलझ चुका है। एक ओर पत्नी हैं, जो खुद को पीड़ित बता रही हैं और अपने पति पर धोखा देने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने, और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर एक कद्दावर राजनेता हैं, जो इन आरोपों को ब्लैकमेल करने की साजिश मानते हैं। पुलिस जांच से ही यह साफ होगा कि सच क्या है।
ये खबर भी पढ़िए...
भोपाल न्यूज: घर की कीमतों में उछाल, जानें किन लोकेशन का बढ़ेगा रेट
बीजेपी-कांग्रेस में टकराव: भोपाल से ग्वालियर तक मचा घमासान
ब्लाइंड लव मैरिज: प्यार में दीवानी होकर कर ली लव मैरिज, जब राज खुला तो…
MP News: बागेश्वर धाम के आस-पास खेती की जमीन पर बिना प्लानिंग काट रहे प्लॉट
आपको बता दें कि आरोप लगाने वाली महिला शिखा सिंह हैं, जिन्होंने पहले एक आईएएस अफसर से शादी की थी। अपनी कहानी में वे यह भी बताती हैं कि कैसे कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। अब दो करोड़ के दहेज की मांग करते हुए मारपीट के बाद घर से निकाल दिया है।
दूसरी शादी में छुपे थे कई राज
2003 में आईएएस अफसर से हुई थी शादी
वह भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में एक खुशहाल जिंदगी जी रही थीं। फिर शिखा की मुलाकात कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान से हुई थी। चौहान उस वक्त एनआईटीटीटीआर के चेयरमैन थे।
शिखा ने बताया कि चौहान ने उन्हें धीरे-धीरे अपने जाल में फंसा लिया। इसके साथ ही, उन्हें अपने आईएएस पति से अलग होने के लिए उकसाया।
रिश्ते को लेकर परिवार में भूचाल
खासकर उनके पिता ने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि वे चार इमली (IAS अफसरों का रिहायशी इलाका) से सड़क पर आ जाएंगी। वहीं, शिखा ने उनकी बातों को नजरअंदाज करते हुए चौहान के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया।
शादी के बाद शुरू हुआ दहेज का दबाव और मारपीट
bhopal bank manager allegations congress leader mahendra singh chauhan
जहर देकर मारने की कोशिश- पत्नी
इस घटना के बाद चौहान ने शिखा पर दबाव डाला कि वह इस बारे में किसी से न बताएं। इसके साथ ही, चौहान ने वादा किया कि आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा। वहीं, शिखा का आरोप है कि उसके बाद भी चौहान का व्यवहार बदलने के बजाय और अधिक क्रूर हो गया।
जान से मारने की दी धमकी
फर्जी दस्तखत और एनजीओ से बेदखली का आरोप
ब्लैकमेल कर रही हैं पत्नी- कांग्रेस नेता
पुलिस जांच से सामने आएगा सच
ये खबर भी पढ़िए...
भोपाल न्यूज: घर की कीमतों में उछाल, जानें किन लोकेशन का बढ़ेगा रेट
बीजेपी-कांग्रेस में टकराव: भोपाल से ग्वालियर तक मचा घमासान
ब्लाइंड लव मैरिज: प्यार में दीवानी होकर कर ली लव मैरिज, जब राज खुला तो…
MP News: बागेश्वर धाम के आस-पास खेती की जमीन पर बिना प्लानिंग काट रहे प्लॉट
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA