सचिन से विराट बनने के लिए कोहली को हर वनडे मैच में लगाना होगा शतक, 101 सेंचुरी के लिए वर्ल्ड कप तक का वक्त
Arun Tiwari | Oct 06, 2026, 17:00 IST
विराट कोहली के शतकों का रिकॉर्ड
विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में अब एक ऐसा मुकाम सामने है जिसे हासिल करना दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट के पास अब सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का सिर्फ एक रास्ता बचा है वनडे क्रिकेट।
कोहली अब तक 86 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं और उन्हें सचिन की बराबरी करने के लिए 14, जबकि रिकॉर्ड तोड़कर 101 शतक तक पहुंचने के लिए 15 शतक और चाहिए। साल 2023 के वनडे विश्व कप में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के सामने ही अपना 50वां वनडे शतक पूरा किया था।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेली गई उस पारी के साथ उन्होंने वनडे में सचिन के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसके बाद सचिन के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड भी कोहली की पहुंच में आ गया। लेकिन परिस्थितियां अब बदल चुकी हैं। कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इससे पहले वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके थे। ऐसे में अब उनके पास अंतरराष्ट्रीय शतकों की संख्या बढ़ाने का एकमात्र माध्यम वनडे क्रिकेट ही है।
आंकड़ों के मुताबिक भारत को 2027 वनडे विश्व कप से पहले फिलहाल 11 वनडे मैच खेलने हैं। इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच, श्रीलंका के खिलाफ तीन और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच शामिल हैं। इसके अलावा 2027 में होने वाला एशिया कप भी कोहली के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस बार एशिया कप के वनडे प्रारूप में होने की उम्मीद है। यदि 2023 के प्रारूप को आधार माना जाए और भारत फाइनल तक पहुंचता है, तो टीम एशिया कप में छह मुकाबले खेल सकती है।
यानी विश्व कप से पहले कोहली के पास 11 तय वनडे मुकाबलों के अलावा एशिया कप के मैचों में भी शतक बनाने के अवसर हो सकते हैं। इसके बाद 2027 का वनडे विश्व कप होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर 2027 को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। टूर्नामेंट में भारत ग्रुप चरण के पांच मुकाबले खेलेगा। यदि टीम सुपर-7 में पहुंचती है तो छह और मैच मिलेंगे।
इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचने पर दो मुकाबले अतिरिक्त होंगे। इस तरह फाइनल तक पहुंचने वाली टीम अधिकतम 13 मैच खेल सकती है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप से पहले छह मैचों की एक अतिरिक्त वनडे सीरीज की संभावना भी जताई जा रही है। इसका उद्देश्य भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीकी परिस्थितियों के अनुकूल तैयार करना हो सकता है, लेकिन यह सीरीज अभी आधिकारिक तौर पर तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है।
विराट कोहली के हालिया आंकड़े बताते हैं कि घरेलू मैदान पर उनका प्रदर्शन विदेशी परिस्थितियों की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली रहा है। भारत में खेले गए अपने पिछले 32 वनडे मुकाबलों में कोहली ने नौ शतक लगाए हैं। वहीं विदेश में खेले गए पिछले 32 वनडे में उनके नाम तीन शतक हैं।
यह आंकड़ा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विश्व कप से पहले भारत को न्यूजीलैंड में पांच वनडे मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड की परिस्थितियां कोहली के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। हालांकि विदेशी जमीन पर भी कोहली का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उनके कुल 55 वनडे शतकों में से 27 शतक भारत के बाहर आए हैं।
बांग्लादेश में उन्होंने छह, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया में पांच-पांच, वेस्टइंडीज में चार और दक्षिण अफ्रीका में तीन शतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और यूएई में भी उनके नाम शतक दर्ज हैं।
विराट का श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन खास तौर पर शानदार रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ वनडे में 10 शतक लगाए हैं, जो किसी भी एक विपक्षी टीम के खिलाफ उनका सबसे बड़ा आंकड़ा है। भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में तीन वनडे मुकाबले होने हैं। ये मैच 13, 16 और 19 दिसंबर को खेले जाने हैं।
इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 3, 6 और 9 जनवरी को तीन वनडे प्रस्तावित हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी विराट ने शतक लगाया था। पहले मुकाबले में उन्होंने नाबाद 139 रन बनाए। हालांकि दूसरे मैच में वह 29 रन पर आउट हुए और तीसरे मुकाबले में उनका खाता भी नहीं खुल सका।
विश्व कप में विराट कोहली का रिकॉर्ड उनके पक्ष में जाता है। उन्होंने अब तक 37 विश्व कप मैचों में 1,795 रन बनाए हैं। उनका औसत 59.83 रहा है। विश्व कप में उनके नाम पांच शतक और 12 अर्धशतक हैं।
अब सवाल यह है कि क्या विराट अपने अंतिम वनडे दौर में 15 और शतक बना पाएंगे? यह लक्ष्य बेहद कठिन जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। उनके पास विश्व कप से पहले द्विपक्षीय सीरीज, एशिया कप और फिर विश्व कप के मुकाबले होंगे। सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड करीब दो दशक से क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड में शामिल है।
विराट पहले ही वनडे शतकों के मामले में सचिन को पीछे छोड़ चुके हैं। अब उनके सामने अपने आदर्श के सबसे बड़े रिकॉर्ड को भी पार करने की चुनौती है। अगर विराट 101 अंतरराष्ट्रीय शतकों तक पहुंचते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का ऐसा नया शिखर तैयार करेंगे, जिसे आने वाले वर्षों तक छूना किसी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेली गई उस पारी के साथ उन्होंने वनडे में सचिन के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसके बाद सचिन के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड भी कोहली की पहुंच में आ गया। लेकिन परिस्थितियां अब बदल चुकी हैं। कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इससे पहले वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके थे। ऐसे में अब उनके पास अंतरराष्ट्रीय शतकों की संख्या बढ़ाने का एकमात्र माध्यम वनडे क्रिकेट ही है।
2027 विश्व कप तक कितने मौके
यानी विश्व कप से पहले कोहली के पास 11 तय वनडे मुकाबलों के अलावा एशिया कप के मैचों में भी शतक बनाने के अवसर हो सकते हैं। इसके बाद 2027 का वनडे विश्व कप होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर 2027 को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। टूर्नामेंट में भारत ग्रुप चरण के पांच मुकाबले खेलेगा। यदि टीम सुपर-7 में पहुंचती है तो छह और मैच मिलेंगे।
इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचने पर दो मुकाबले अतिरिक्त होंगे। इस तरह फाइनल तक पहुंचने वाली टीम अधिकतम 13 मैच खेल सकती है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप से पहले छह मैचों की एक अतिरिक्त वनडे सीरीज की संभावना भी जताई जा रही है। इसका उद्देश्य भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीकी परिस्थितियों के अनुकूल तैयार करना हो सकता है, लेकिन यह सीरीज अभी आधिकारिक तौर पर तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है।
घर में ज्यादा खतरनाक हैं विराट
यह आंकड़ा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विश्व कप से पहले भारत को न्यूजीलैंड में पांच वनडे मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड की परिस्थितियां कोहली के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। हालांकि विदेशी जमीन पर भी कोहली का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उनके कुल 55 वनडे शतकों में से 27 शतक भारत के बाहर आए हैं।
बांग्लादेश में उन्होंने छह, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया में पांच-पांच, वेस्टइंडीज में चार और दक्षिण अफ्रीका में तीन शतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और यूएई में भी उनके नाम शतक दर्ज हैं।
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक
इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 3, 6 और 9 जनवरी को तीन वनडे प्रस्तावित हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी विराट ने शतक लगाया था। पहले मुकाबले में उन्होंने नाबाद 139 रन बनाए। हालांकि दूसरे मैच में वह 29 रन पर आउट हुए और तीसरे मुकाबले में उनका खाता भी नहीं खुल सका।
विश्व कप में भी मजबूत रिकॉर्ड
अब सवाल यह है कि क्या विराट अपने अंतिम वनडे दौर में 15 और शतक बना पाएंगे? यह लक्ष्य बेहद कठिन जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। उनके पास विश्व कप से पहले द्विपक्षीय सीरीज, एशिया कप और फिर विश्व कप के मुकाबले होंगे। सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड करीब दो दशक से क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड में शामिल है।
विराट पहले ही वनडे शतकों के मामले में सचिन को पीछे छोड़ चुके हैं। अब उनके सामने अपने आदर्श के सबसे बड़े रिकॉर्ड को भी पार करने की चुनौती है। अगर विराट 101 अंतरराष्ट्रीय शतकों तक पहुंचते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का ऐसा नया शिखर तैयार करेंगे, जिसे आने वाले वर्षों तक छूना किसी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।
आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा - 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा
By Ashish Bhardwaj
SI भर्ती 2021: रिजाइन देने वालों को दोबारा मिलेगी पुरानी नौकरी, राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश
By Jageshwar prasad
भोपाल यूथ कॉन्क्लेव में बवाल: जुबिन के शो में छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत, कुर्सियां भी फैंकी
By Arohi Raj
नशीली दवा पिलाकर डिलीवरी : महिला को आया होश तो गायब मिला नवजात, बेमेतरा पुलिस भी हैरान
By Umeshwari Baghel
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी तस्कर विश्नाराम मंदसौर से गिरफ्तार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इंदौर नगर निगम में गंदा पानी लेकर पहुंचे नेता, बोले- भागीरथपुरा 2.0 हो जाएगा, सफाईकर्मी भी धरने पर
By Sanjay Gupta
IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट
By Arun Tiwari