राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: करोड़ों हिंदुओं की आस्था से हुई बेईमानी, कौन है जिम्मेदार?
Sameer Chougaonkar | Jun 22, 2026, 13:27 IST
राममंदिर चंदा चोरी विवाद समीर चौगांवकर
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला तूल पकड़ गया है। SIT जांच पूरी, रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपी जाएगी। इस समय करोड़ों हिंदुओं की आस्था और ट्रस्ट की साख दांव पर…
राम मंदिर में रावण कौन? आस्था की चोरी का पूरा सच
मोदी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा था कि आज हमारे राम आ गए हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि जो आज घटित हुआ है, इसकी अनुभूति विश्व के कोने-कोने में हो रही होगी। गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा होता राष्ट्र ऐसे ही नवइतिहास का सृजन करता है। हजार साल बाद भी लोग इस पर चर्चा करेंगे।
मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि एक समय था जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। राम आग नहीं, ऊर्जा है। राम विवाद नहीं, समाधान है।
भागवत का वादा - रामराज्य का
जब राम मंदिर से खबर छनकर बाहर आई
राम मंदिर में चोरी के प्रकरण और इसकी देश-दुनिया में चर्चा ने भाजपा और संघ परिवार को बुरी तरह आहत कर दिया है। अपने ही दांत और अपने ही होंठ के कारण संघ और बीजेपी में अजीब-सी खामोशी छाई हुई है। सबने चुनी हुई चुप्पी साध ली है।
अखिलेश के ट्वीट से पकड़ा तूल
समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।
ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है।
न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की माँग है…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 7, 2026
मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 जून को तीन सदस्यीय SIT का गठन कर दिया। इस कमेटी में लखनऊ के डिवीजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और उत्तर प्रदेश वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल थे।
सात दिन अयोध्या में डेरा डालने और राम मंदिर ट्रस्ट के लगभग सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ के बाद SIT तमाम फाइंडिंग को लेकर लखनऊ पहुंच गई है।
SIT की जांच का दायरा केवल कथित धनराशि के गबन तक सीमित नहीं रहा। दान की गिनती, संग्रहण, लेखांकन और बैंकिंग व्यवस्था की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा भी इसमें शामिल थी।
एक-दो दिन में SIT अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप देगी।
ट्रस्ट को समझिए, उसके बाद राजनीति को
ट्रस्ट कब बना और कौन-कौन है?
- मंदिर परिसर को कब्जे में लेने की जंग पांच फरवरी 2020 से शुरू हो गई थी, जब केंद्र सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन की घोषणा की।
- ट्रस्ट की पहली बैठक 20 अगस्त 2020 को नई दिल्ली में हुई, जिसमें महंत नृत्यगोपाल दास को अध्यक्ष और चंपत राय को महामंत्री चुना गया। ट्रस्ट की कार्यकारिणी में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें 13 सदस्यों का मनोनयन केंद्र सरकार ने किया।
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ट्रस्ट में निर्मोही अखाड़े का प्रतिनिधित्व अनिवार्य था। इस कारण महंत दिनेंद्र दास को ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया।
- ट्रस्ट में चार पदेन सदस्य हैं - केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव प्रशांत लोखड़े, उत्तर प्रदेश के ACS गृह संजय प्रसाद, DM शशांक त्रिपाठी और प्रधानमंत्री संग्रहालय के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र।
- पदेन सदस्यों को बैठक में तो शामिल किया जाता है, लेकिन उन्हें मतदान का अधिकार नहीं है। मतदान का अधिकार अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य नामित सदस्यों को है।
- अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास समेत ट्रस्ट के अधिकांश सदस्य - के. पारासरन, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, दंडी स्वामी परमानंद - अधिक आयु और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से बैठकों में सक्रिय भागीदारी नहीं करते।
- अयोध्या नरेश विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद उनका स्थान रिक्त है। दिवंगत कामेश्वर चौपाल की जगह पूर्व अधिकारी कृष्ण मोहन को नियुक्त किया गया।
चंपत राय के हाथ में सिमटी पूरी सत्ता
30612e2c-f1f
चंपत राय के कभी ड्राइवर रहे और बाद में निजी सहायक बने टिकू यादव के कामकाज में दखल ने असंतोष को बढ़ावा दिया। राम मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि चंपत राय अपने करीबी लोगों की शिकायतों को लगातार नजरअंदाज करते रहे और सारी शक्तियों को अपने हाथ में और अपने करीबियों में बांटते रहे।
15 में से 2-3 के हाथ में सारी कमान
ट्रस्ट को देने होंगे इन सवालों के जवाब
सवाल यह है कि जब नवंबर 2020 में ट्रस्ट के कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए निर्माण, ऑडिट, वित्त, धार्मिक और प्रबंध समिति समेत पांच विशेष समितियां गठित की गई थीं, तो सारी समितियों को प्रभावहीन क्यों किया गया और सारी सत्ता चंद हाथों में क्यों सिमट गई?
वे सवाल जिनका जवाब मांग रहा है हिंदू समाज
- दान संभालने के लिए 2023 में विस्तृत SOP बनी थी, तो उसका पालन क्यों नहीं किया गया?
- मंदिर का काम वॉलंटियर सिस्टम पर क्यों चल रहा था?
- लोगों को मौखिक रूप से काम क्यों बताया जाता था? लिखित आदेश और तय जिम्मेदारी क्यों नहीं थी?
- चढ़ावा चोरी की खबर लगते ही पुलिस में FIR क्यों नहीं की गई?
- मंदिर परिसर में संवेदनशील काम में ट्रस्ट के चुनिंदा लोगों के रिश्तेदारों को नौकरी क्यों दी गई?
- नौकरी देते समय प्रारंभिक सत्यापन तो हुआ, लेकिन उसके बाद नियमित जांच या तलाशी क्यों नहीं की गई?
- कम वेतन पाने वाले कुछ कर्मचारियों के यहां करोड़ों की संपत्ति कैसे बनी?
मोदी और भागवत की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य
राम मंदिर - ईंट-पत्थर नहीं, करोड़ों की आस्था
इसके बनने के पीछे करोड़ों भारतीयों की आस्था, त्याग, संघर्ष और विश्वास का प्रतीक है। देश के हर हिंदू ने अपने सामर्थ्य से दान दिया। यह दान रुपया नहीं है, बल्कि एक श्रद्धालु द्वारा सौंपा गया पवित्र न्यास है।
जहां अधर्म है, वहां राम नहीं रहते
राम मंदिर में रावण कौन है, जिसने प्रभु राम के चरणों में चढ़े चढ़ावे की चोरी करने का पाप किया? चरित्रवान राम के मंदिर में चरित्रहीन लोगों ने कैसे कब्जा कर लिया?
दूसरा सोमनाथ नहीं बनना चाहिए राम मंदिर
हिंदू समाज की भावना आहत और आस्था कमजोर हुई है, भरोसा भी बुरी तरह से टूटा है। खोया भरोसा लौटता है या इस देश के बहुसंख्यक समाज को निराशा हाथ लगती है, यह आने वाला समय बताएगा।
यह सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी है। पूरा हिंदू समाज सरकार की तरफ टकटकी लगाए देख रहा है।
नोट- प्रिंट मीडिया में दो दशक से सक्रिय समीर चौगांवकर राजनीतिक पत्रकारिता के एक विश्वसनीय और स्थापित नाम हैं। इंडिया टुडे, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका और एशिया टाइम्स सहित देश-विदेश के प्रतिष्ठित मंचों पर उनके लेख प्रकाशित होते हैं। भाजपा, पीएमओ, संसद और आरएसएस की गहरी कवरेज तथा प्रमुख न्यूज चैनलों पर तथ्यपरक राजनीतिक विश्लेषण उनकी पहचान है।
इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के निजी हैं। राम मंदिर चोरी प्रकरण की जांच SIT द्वारा जारी है। thesootr.com किसी भी व्यक्ति विशेष को दोषी नहीं ठहराता। पाठकों से अनुरोध है कि आधिकारिक रिपोर्ट आने तक निष्कर्ष न निकालें।
ये खबरें भी पढ़िए...
क्या राहुल गांधी सच में मोदी के एकमात्र विकल्प बन गए हैं?
इंडिया गठबंधन: हारे हुए नेता, बिखरा गठबंधन- विपक्ष की दर्दनाक कहानी
अभ्यन्तरम्: तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से शुरू हुई राहुल गांधी की नई सियासत
विचार मंथन: पीएम मोदी की संयम की अपील के पीछे असली संकट क्या है?
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari