सुनो भई साधो... सरकारी नौकरी लगने के बाद काम भी किया जाता है?

The Sootr | Published:
Share
suno-bhai-sadho-10-august
Photograph: (The Sootr)

व्यंग्यकार सुधीर नायक ने सरकारी नौकरी की वास्तविकता और शादी से जुड़ी एक सांस्कृतिक धारणा पर चर्चा की है। इसमें बताया गया है कि कैसे सरकारी नौकरी को अब भी एक सहज और आरामदायक जीवन का हिस्सा माना जाता है, जबकि काम करने का दबाव बढ़ गया है।

सुधीर नायक

लोगों को यह समझने में दिक्कत आ रही है कि सरकारी नौकरी लगने के बाद काम भी किया जाता है। वे अभी तक यही समझते आये थे कि सरकारी नौकरी के बाद सिर्फ शादी की जाती है। ऐतिहासिक रूप से नौकरी और शादी में इतना गहरा संबंध रहा है कि लोग दोनों को एक ही समझते हैं।

नौकरी को शादी में ही शामिल माना जाता है। नौकरी लगने को शादी की एक पूर्व रस्म के रूप में लिया जाता रहा है। इसीलिए ससुराल और सरकार में भी हमने फर्क नहीं माना। साहब को ससुर की तरह मान दिया। नौकरी लगने और शादी होने का किस्सा हमेशा एक साथ ही सुनाया जाता है।

बेइज्जती क्यों नहीं आती नजर?

उस दिन की ही बात है,सब मुझे घेरकर खड़े थे। उनका कहना था कि मैं तुरंत उठूं और उनकी बेइज्जती का बदला लूं। मैं उन्हें समझाने का असफल प्रयास कर रहा था कि इसमें बेइज्जती जैसी कोई बात नहीं है। वे चकित थे कि मुझे कोई बेइज्जती क्यों नजर नहीं आ रही है?

बात आरती मैडम से शुरू हुई थी। आरती मैडम शांत स्वभाव की हैं। उन्हें गुस्सा नहीं आता। यदि कभी कभार गुस्सा आता भी है तो केवल तब जब कोई काम के लिए बोलता है। उनका कहना है कि घर में भी काम करूं और ऑफिस आकर भी काम करूं यह कहां का न्याय है?

ये भी पढ़ें... सुनो भई साधो... आखिर क्यों सिर्फ घोटाले बेच रहे हैं अखबार?

काम का हिसाब कोई मांगता है भला?

बात कायदे की है इसलिए उनसे काम के लिए कोई नहीं बोलता। अभी कोई नया साहब आया है। वह मैडम से काम के लिए बोलता है। नया लड़का है। यहां आने के पहले किसी प्रायवेट कंपनी में रहा है। मैडम लड़कपन समझकर टालतीं रहीं लेकिन उस दिन हद हो गयी वह हफ्ते भर के काम का हिसाब मांगने लगा।

मैडम आगबबूला हो गयी। वैसे खराब सभी को लगा। ये तो सरासर बेइज्जती है। ये सरकारी दफ्तर है कि बनिया की दुकान? ऐसे दिन आ गये कि सरकारी आदमी काम का हिसाब देगा? मैं उनकी बात समझ रहा था। गलती उनकी नहीं है। कुछ समय पहले तक नौकरी सरकारी ही होती थी।

इसलिए कहलाते थे नौकरशाह

आजादी की लड़ाई में नौकरी की नोंक घिस गयी। केवल नाकरी बची। लोगों ने नौकरी को नाकरी की तरह ही किया। जितने भी नौकर थे सब शाह थे। नौकरशाह यूं ही नहीं कहलाते थे। वे वाकई शाह ही थे। कबाड़ा तबसे शुरू हुआ जब से ये प्रायवेट वाले आये।

जब से प्रायवेट वाले आये हैं तब से सरकारी नौकरी भी सच्ची की नौकरी होती जा रही है। मैंने उन अधिकारी को यही समझाया। यह संक्रमण काल है। नाकरी को नौकरी होने में टाइम लगेगा। नयी नोंक लगवाना पड़ेगी। अभी पचा नहीं पा रहे हैं लोग।



सुनो भाई साधो... इस व्यंग्य के लेखक मध्यप्रदेश के कर्मचारी नेता सुधीर नायक हैं

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • शादी
  • कर्मचारी नेता सुधीर नायक
  • सुनो भाई साधो
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल