अन्नदा 2025 का हुआ आगाज, लाड़ली बहनों को मिलेंगे 11 लाख के इनाम

The Sootr | Apr 22, 2025, 18:37 IST
Share
anndaa 2025 launch bhopal
Photograph: (the sootr)

भोपाल में प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में "अन्नदा 2025" कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बॉलीवुड सिंगर श्रद्धा पंडित और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजकीय शोक के चलते वीडियो संदेश भेजा।

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रशासन अकादमी स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में हुए एक विशेष कार्यक्रम में द सूत्र के विशेष आयोजन अन्नदा 2025 का आगाज किया गया। विशेष अतिथि बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रद्धा पंडित, द सूत्र के एडिटर इन चीफ आनंद पांडे और मैनेजिंग एडिटर हरीश दिवेकर ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया।

6232bdc5-c1c
6232bdc5-c1c

इस दौरान छतरपुर जिले की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लूऐंसर बिन्नू रानी ने अपनी बुंदेली बोली में चुलबुली बातों से सभागार में मौजूद बहनों और अन्य लोगों को खूब गुदगुदाया। इस दौरान द सूत्र के एडिटर रविकांत दीक्षित ने बुंदेली बोली में बातचीत की और उनसे जुड़ी कई बातें उनसे पूछी। बिन्नू रानी ने बुंदेली बोली में उन सभी सवालों का गुदगुदाने वाले अंदाज में जवाब दिया। इस दौरान सभागार में मौजूद हर चेहरे पर मुस्कुराहट तैरती हुई दिख रही थी।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी शामिल होना था, लेकिन पोप फ्रांसिस के निधन की वजह से घोषित किए गए राजकीय शोक के कारण वे मौजूद नहीं रहे। हालांकि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक वीडियो मैसेज के जरिये द सूत्र के अन्नदा 2025 कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं भेजीं। इस वीडियो को कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के लिए विशेष तौर पर चलाया गया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सबसे पहले तो सभी बहनों को मैं बधाई देना चाहूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि द सूत्र के संचालकों को भी इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए बहुत बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि अन्नदा योजना के जरिये मूलतः मां-बहनों को सम्मान करने का बढ़िया काम किया जा रहा है। हमारी माताएं-बहनें मां अन्नपूर्णा का रूप बताया। द सूत्र ने भी हमारी लाड़ली बहनों को सम्मान देने के लिए अलग तरह की प्रतियोगिता आयोजित की है। बढ़िया बात यह है कि इसमें 11 लाख रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।

abdb3adb-a38
abdb3adb-a38

सीएम डॉ. मोहन यादव का वीडियो संदेश

सीएम मोहन यादव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मां-बहनें अपनी छुपी हुई कला-हुनर को सामने लाएंगी जिसका सम्मान भी होगा। आज के समय में माताए-बहनें हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं और अपनी मौजूदगी भी दर्ज करा रही हैं। मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और कई अन्य राज्य भी इसे अपना रहे हैं।

सीएम यादव ने कहा कि द सूत्र के अन्नदा अभियान ने महिलाओं के लिए एक नया अवसर खोला है। महिलाएं लगातार अच्छा काम कर रही हैं। आज के दौर में ये माताएं-बहनें सभी पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।

कार्यक्रम में भोपाल निवासी सिंगर आकृति मेहरा ने अपनी मधुर आवाज से चार चांद लगा दिए। सभागार में मौजूद सभी लोग उनके गानों पर झूमते नजर आए। विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रद्धा पंडित ने फिल्म दिल्ली 6 के गाने सैयां छेड़ देवे, ननद चुटकी लेवे... गुनगुनाया तो हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। श्रद्धा पंडित ने भी द सूत्र के अन्नदा 2025 को एक उम्दा प्रतियोगिता बताया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में छोटे-छोटे शहरों से महिलाएं नए मुकाम हासिल कर रही हैं।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

ये भी पढ़ें...

बहनो! 11 लाख जीतने का मौका, लगाओ टैलेंट का चौका, अन्नदा 2025 दे रहा बड़ा मौका

अन्नदा 2025 का आगाज सामर्थ्य और सौंदर्य का होगा सम्मान,लाड़ली बहनों को मिलेंगे 11 लाख के इनाम!

लाड़ली बहनों को मिलेंगे 11 लाख के इनाम, सामर्थ्य और सौंदर्य का होगा सम्मान!

thesootr links

Tags:
  • हरीश दिवेकर
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • द सूत्र
  • सिंगर
  • बिन्नू रानी
  • अन्नदा 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती