बोल हरि बोल: मंत्रीजी की घंटी बजा गया बंटी, मैडम का मिजाज महारानी जैसा और लक्ष्मण के शब्दबाण
Harish Divekar | Jun 15, 2025, 12:05 IST
bol hari bol harish dwiker
भाजपा नेताओं का पचमढ़ी कैंप चर्चाओं से गर्म है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया की गैरहाजिरी पर अटकलें, मंत्रीजी के भरोसेमंद 'बंटी' का करोड़ों लेकर भागना MP में हर कोने से दिलचस्प घटनाएं सामने आ रही हैं।
पचमढ़ी की सुरम्य वादियां इन दिनों भाजपा का केंद्र बनी हैं। भीषण गर्मी के बीच भाजपा नेता सतपुड़ा के शीतल मौसम में सुशासन का पाठ सीख रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि तोल- मोल के बोलो भाई।
इसी कैंप में महाराज के न आने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। उधर, एक मैडम के महारानी जैसे मिजाज ने अफसरों को हैरत में डाल दिया है। ग्वालियर- चंबल में एक बंटी मंत्रीजी की घंटी बजा गया है।
खैर, देश प्रदेश में खबरें तो और भी हैं, पर आप तो सीधे नीचे उतर आईए और बोल हरि बोल के रोचक किस्सों का आनंद लीजिए।
घर का भेदी ही लंका ढाता है। जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाए, वही सबसे पहले चोट देता है। कुछ ऐसा ही घटनाक्रम ग्वालियर चंबल से आने वाले मंत्रीजी के साथ हो गया है। उनका बरसों पुराना भरोसेमंद साथी करोड़ों की चोट देकर फुर्र हो गया है।
इस बंदे का नाम बंटी है, जो घंटी बजाकर निकल लिया। अंदरखानों की मानें तो मंत्री के प्रभार वाले जिले का काम बंटी ही देख रहा था, करोड़ों रुपए के हिसाब-किताब की बात आई तो बंटी ने हाथ खड़े कर दिए। मंत्रीजी का राजदार होने के कारण वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
![1b06adc2-fc47-4417-9006-593dbb1bb5ba-601353]()
एक बड़े विभाग की प्रमुख महिला अफसर की तुनकमिजाजी खासी चर्चा में हैं। मैडम के तेवर किसी महारानी से कम नहीं हैं। उनका मूड कब खराब हो जाए, किसी को पता नहीं रहता।
उन्होंने हाल ही में एक फरमान जारी किया है कि डायरेक्टेड के अफसरों को भी मिलना है तो पीए से बात करके ही आएं। इस तरह उनके चेंबर में सीधी एंट्री बंद कर दी गई है। मैडम के इस फरमान के बाद चर्चा है कि अब विभाग के काम काज की चर्चा के लिए भी मैडम से अपॉइंटमेंट लेना होगा क्या?
![bol hari bol bol]()
![c2cfe4f1-c133-4ae1-a065-5bc811a04fa6-785160]()
अब वो भी बड़े साहब के एक्सटेंशन आदेश तक वेट एंड वॉच के मोड पर आ गए हैं। यदि बड़े साहब का एक्सटेंशन किसी कारण से अटका तो इस बंगले पर सबसे पहला हक उन्हीं का होगा।
भाजपा ने पचमढ़ी में अपने नेताओं की क्लास लगाई है। तीन दिन चलने वाली इस पाठशाला में पहले दिन अमित काका ने सुशासन का पाठ पढ़ाया। अनुशासन इतना था कि नेताओं के फोन तक जमा करा लिए गए थे, ताकि अंदर की बात बाहर न आ सके। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा महाराज की रही।
उनके खेमे के नेता एक- दूसरे से पूछते नजर आए कि क्यों भाईसाहब महाराज कहां रह गए? जी हां, भाजपा के इस मेगा शो में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गैरहाजिरी की चर्चा जोरों पर है। हालांकि ये कैंप तीन दिन का है। माना जा रहा है कि दूसरे या तीसरे दिन सिंधिया यहां पहुंच सकते हैं।
![bol hari]()
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल : कमिश्नर की पांच सितारा होटल में पार्टी और मामा का इकरारनामा
![0fd50fe3-22c4-4ad4-ba08-f7e3686d5bd8-970538]()
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल : साहब का मैडम से विशेष लगाव, नौशाद का खेल और बड़े साहब के वो बड़े-बड़े किस्से!
सूबे में इन दिनों संगठनों के लिए हड़ताल मानो ब्रह्मास्त्र बन गई है। जो काम ज्ञापनों और मेल- मुलाकातों से नहीं हो रहे, संगठन उन्हें हड़ताल की चेतावनी देकर करा ले रहे हैं। अब देखिए न दो दिन पहले तक मूंग की एमएसपी पर खरीदी न होने को लेकर किसान संगठनों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
फिर संगठन के नेता डॉक्टर साहब से मिले और आनन फानन में फाइल चल गई। इस तरह प्रदर्शन भी नहीं हुआ और काम भी हो गया। अब क्रशर संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी तो उन्हें भी आश्वासन मिल गया।
![bol hari bol harish]()
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल : चार इमली में छोटे मियां का किला निराला और वो तहसीन?
अब तक दादाभाई के साथ अपने राजनीतिक कॅरियर को आगे बढ़ा रहे दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह क्या भाजपा में जाएंगे? राजनीतिक गलियारों में रह रहकर ये सवाल उठ रहा है। क्योंकि पार्टी से निष्कासन के बाद जिस तरह से छोटे राजा साहब ने कांग्रेस के अंदरखाने की खबरें मीडिया में सुनाई हैं, तब से कयासों का दौर जारी है।
![350fd098-705f-484d-95ef-1a33962ee05c-707259]()
वे लगातार शब्द बाण छोड़ रहे हैं। एक धड़ा यह भी कह रहा है कि राजा साहब बीजेपी में गए तो उनका करियर पूरी तरह खत्म हो जाएगा, क्योंकि चुनाव के समय एक पंडित जी भी भाजपा में गए थे, अब उन्हें कोई पूछ भी नहीं रहा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
इसी कैंप में महाराज के न आने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। उधर, एक मैडम के महारानी जैसे मिजाज ने अफसरों को हैरत में डाल दिया है। ग्वालियर- चंबल में एक बंटी मंत्रीजी की घंटी बजा गया है।
खैर, देश प्रदेश में खबरें तो और भी हैं, पर आप तो सीधे नीचे उतर आईए और बोल हरि बोल के रोचक किस्सों का आनंद लीजिए।
अरे बंटी! ये क्या कर गए
इस बंदे का नाम बंटी है, जो घंटी बजाकर निकल लिया। अंदरखानों की मानें तो मंत्री के प्रभार वाले जिले का काम बंटी ही देख रहा था, करोड़ों रुपए के हिसाब-किताब की बात आई तो बंटी ने हाथ खड़े कर दिए। मंत्रीजी का राजदार होने के कारण वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
1b06adc2-fc47-4417-9006-593dbb1bb5ba-601353
मैडम की तुनकमिजाजी भी गजब है
उन्होंने हाल ही में एक फरमान जारी किया है कि डायरेक्टेड के अफसरों को भी मिलना है तो पीए से बात करके ही आएं। इस तरह उनके चेंबर में सीधी एंट्री बंद कर दी गई है। मैडम के इस फरमान के बाद चर्चा है कि अब विभाग के काम काज की चर्चा के लिए भी मैडम से अपॉइंटमेंट लेना होगा क्या?
bol hari bol bol
अरे ये क्या... साहब का बंगला होल्ड पर!
बड़े साहब की नए बंगले में शिफ्टिंग हाल फिलहाल होल्ड पर चली गई है। पहले साहब ने एक विधायक जी का बंगला पसंद किया था, लेकिन विधायक मामा के करीबी निकले। इसलिए बड़े साहब को ये बंगला नहीं मिल पाया। अब साहब को एक्स डीजीपी का बंगला पसंद आ गया है। साहब ने एक्सटेंशन होने तक बंगले में शिफ्टिंग को होल्ड कर दिया है। उधर, इस बंगले को पहले से अपने नाम पर अलॉट करा चुके एडीजी साहब परेशान हैं, उन्हें उम्मीद थी कि एक्स डीजी का बंगला खाली होते ही वे अपना गृह प्रवेश कर लेंगे, लेकिन बड़े साहब की चाहत के आगे वे चुप हैं।
c2cfe4f1-c133-4ae1-a065-5bc811a04fa6-785160
अब वो भी बड़े साहब के एक्सटेंशन आदेश तक वेट एंड वॉच के मोड पर आ गए हैं। यदि बड़े साहब का एक्सटेंशन किसी कारण से अटका तो इस बंगले पर सबसे पहला हक उन्हीं का होगा।
भाईसाहब! महाराज कहीं नहीं दिख रहे?
उनके खेमे के नेता एक- दूसरे से पूछते नजर आए कि क्यों भाईसाहब महाराज कहां रह गए? जी हां, भाजपा के इस मेगा शो में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गैरहाजिरी की चर्चा जोरों पर है। हालांकि ये कैंप तीन दिन का है। माना जा रहा है कि दूसरे या तीसरे दिन सिंधिया यहां पहुंच सकते हैं।
bol hari
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल : कमिश्नर की पांच सितारा होटल में पार्टी और मामा का इकरारनामा
सर, आपका तो हो गया, मेरा क्या होगा?
सर, कुछ समझ ही नहीं आ रहा? आप तो टेंशन फ्री हो गए, मेरा क्या होने वाला है? कुछ ऐसी चर्चा इन दिनों अफसरों के बीच हो रही है। दरअसल, डॉक्टर साहब जल्द ही तबादलों की मेगा लिस्ट जारी करने वाले हैं। माना जा रहा है कि पचमढ़ी कैंप के बाद बड़े पैमाने पर सीनियर अफसरों के तबादले होंगे। इसे लेकर कुछ अफसर खुश हैं तो कुछ लूप लाइन में जाने के डर से टेंशन में हैं। मंत्रालय में इन दिनों काम से ज्यादा ट्रांसफर पोस्टिंग की चर्चाएं हो रही हैं। इसके उलट जिन अफसरों को पता है कि उनका ट्रांसफर होना तय है, उनका तो मानो काम ही समेट लिया है।
0fd50fe3-22c4-4ad4-ba08-f7e3686d5bd8-970538
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल : साहब का मैडम से विशेष लगाव, नौशाद का खेल और बड़े साहब के वो बड़े-बड़े किस्से!
हड़ताल करो और काम निकालो
फिर संगठन के नेता डॉक्टर साहब से मिले और आनन फानन में फाइल चल गई। इस तरह प्रदर्शन भी नहीं हुआ और काम भी हो गया। अब क्रशर संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी तो उन्हें भी आश्वासन मिल गया।
bol hari bol harish
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल : चार इमली में छोटे मियां का किला निराला और वो तहसीन?
लक्ष्मण क्या बीजेपी में जाएंगे?
350fd098-705f-484d-95ef-1a33962ee05c-707259
वे लगातार शब्द बाण छोड़ रहे हैं। एक धड़ा यह भी कह रहा है कि राजा साहब बीजेपी में गए तो उनका करियर पूरी तरह खत्म हो जाएगा, क्योंकि चुनाव के समय एक पंडित जी भी भाजपा में गए थे, अब उन्हें कोई पूछ भी नहीं रहा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari