बोल हरि बोल : भोले-भाले कमिश्नगर साहब...कलेक्टर का क्रिकेट प्रेम और तबादलों के बादल

Harish Divekar | Mar 30, 2025, 14:13 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

नए साल में तबादलों की चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गई हैं। अफसरों के बीच बेचैनी है और वे हर दिन किसी नई सूची के आने की आशंका में नींद गंवा रहे हैं.... नीचे पढ़िए आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं

नव संवत का रवि नवल, दे स्नेहिल संस्पर्श!
पल प्रतिफल हो हर्षमय, पथ-पथ पर उत्कर्ष!!
चैत्र शुक्ल शुभ प्रतिपदा, लाये शुभ संदेश!
संवत मंगलमय! रहे नित नव सुख उन्मेष!!

सृष्टि को आलोकित करने वाला यह नव वर्ष आपके जीवन में शुभता, आनंद और अपार समृद्धि का संचार करे, यही कामना है।

भईया! हिन्दू पंचांग के अनुसार, ये साल जरूर बदल रहा है, लेकिन राजनीति से लेकर प्रशासन तक, हर जगह वही पुरानी कहानियां, वही पुराने खेल जारी हैं, बस किरदार बदल रहे हैं। अब देखिए ना, सूबे के एक बड़े नगर निगम में ईमानदारी के नए फरमान जारी होते हैं, पर मैडम की 2 परसेंट की दबंगई जस की तस बनी हुई है। विधानसभा में सियासी गर्मी थी, लेकिन नतीजा? बहस लंबी हुई और सत्र छोटा हो गया। नए साल में तबादलों के बादल फिर से मंडरा रहे हैं, अफसरों की नींदें उड़ी हुई हैं।

उधर, देश में सबसे ज्यादा चर्चा पंत प्रधान के नागपुर दौरे की है। वे अरसे बाद संघ कार्यालय पहुंचे हैं। खैर, देश प्रदेश में खबरें तो और भी हैं, पर आप तो सीधे नीचे उतर आईए और बोल हरि बोल के रोचक किस्सों का आनंद लीजिए।

चलो... निकालो मेरे 2 परसेंट!

48fabb1b-364
48fabb1b-364


मध्यप्रदेश के एक बड़े नगर निगम में कमिश्नर साहब के भोलेपन और एक मैडम के 2 परसेंट की खासी चर्चा है। वे हर मीटिंग में हिदायत देते हैं कि मेरे नाम से किसी ने पैसे लिए तो खैर नहीं। अब निगम वालों ने इसका मतलब अपनी सुविधा के अनुसार निकाल लिया। यानी साहब के नाम से मत लो, बाकी सब चलता है। लेकिन असली सितारा तो मैडम हैं, जिन्हें ठेकेदारों ने "मैडम 2 परसेंट" नाम दे दिया है। इनका हिसाब बड़ा सीधा है। फाइल पास करानी हो तो 2 परसेंट देना ही पड़ेगा। अब मरता क्या नहीं करता... वाली थीम पर जिसे अपना काम निकलवाना होता है वो मैडम को 2 परसेंट देता ही है। इस तरह काम चल रहा है। मैडम की जड़ें इतनी गहरी हैं कि कमिश्रर चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे, वो सिर्फ अपना दामन बचाकर खुश हैं।
खबर यह भी...बोल हरि बोल : मैडम संभाल रहीं कलेक्टर साहब का मैनेजमेंट, उधर...कलेक्टर मैडम क्यों लगा रहीं मंत्रालय के पग फेरे?

लो साब! इस तरह हिसाब किया बराबर

e8148b4d-3d9
e8148b4d-3d9


इस बार विधानसभा का बजट सत्र कुश्ती के दंगल से कम नहीं था। सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी कि सत्र छोटा कर दिया जाए, लेकिन विधानसभा भी कोई कम नहीं थी। सरकार ने सत्र छोटा किया तो विधानसभा ने चर्चा का समय बढ़ा दिया। यानी बात बराकर। असल में, विधानसभा तब तक ही चमकती है, जब तक सत्र चलता है। उसके बाद? बस नाम के लिए रह जाती है। इसलिए सदन के माननीयों ने तय कर लिया कि सत्र छोटा हो या बड़ा, जलवा कायम रहना चाहिए। अब भले ही ये सत्र सिर्फ 10 दिनों का था, लेकिन इसमें तड़का जरूर लगा। कुछ छोटे-मोटे विवादों को छोड़ दिया जाए, तो पक्ष-विपक्ष ने कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा भी की। मतलब, थोड़ी नोकझोंक, कुछ तगड़े तर्क और अंत में वही पुरानी राजनीति की हंसी-ठिठोली।

कलेक्टर साहब का क्रिकेट प्रेम

c5306238-638
c5306238-638


इन दिनों देश में क्रिकेट का फीवर चल रहा है। अब ऐसे में अफसर भी कहां पीछे रहते हैं। मालवा के एक जिले के कलेक्टर साहब की पहचान चौकों-छक्कों से हो रही है। साहब का क्रिकेट प्रेम इतना जबरदस्त है कि दौरे पर निकले हों और कहीं गली-मोहल्ले में बैट-बॉल दिख जाए तो प्रशासनिक काम पीछे छूट जाता है और साहब मैदान में उतर आते हैं। भोपाल में अफसरों का मैच हो तो जिले की फिक्र छोड़कर सीधे मैदान की ओर कूच कर जाते हैं। कुल मिलाकर साहब को कलेक्टरी से ज्यादा क्रिकेट पसंद है। आपको बता दें कि साहब को पहली बार कलेक्टरी मिली है, लिहाजा वे जोश से लबरेज हैं। काम भी खूब कर रहे हैं। अब देखना ये है कि प्रशासनिक पिच पर ये लंबी इनिंग्स खेलते हैं या क्रिकेट के मैदान में ही रिकॉर्ड बनाते रहेंगे।

खबर यह भी...बोल हरि बोल : पुलिस कप्तानों के प्रेम प्रसंग, साहब की जिद और ये नौशाद, जावेद और फरहान...

फिर मंडराए तबादलों के बादल

8ff3e8f1-d47
8ff3e8f1-d47


सरकारी गलियारों में तबादलों का मौसम दस्तक दे चुका है। आईपीएस अफसरों के तबादलों के रूप में पहली बूंदाबांदी हो चुकी है, अब कलेक्टर-एसपी, प्रमुख सचिव और एडीजी स्तर के अधिकारियों के तबादलों के रूप में तेज बारिश कभी भी हो सकती है। हवा में नाम उड़ रहे हैं, चर्चाएं गरम हैं और लूप लाइन की पोस्टिंग की चिंता में कुछ अफसरों के दिलों की धड़कनें तेज हैं। वहीं, कुछ अफसर पूरे आत्मविश्वास से बैठे हैं कि हम तो सुरक्षित हैं। सरकार की कलम कब किसका पता बदल दे, कोई नहीं जानता। लिहाजा, जब तक ये तबादलों के बादल बरस नहीं जाते, अफसरों की नींद उड़ी रहेगी और उनके परिवार वाले भी पूछते रहेंगे कि अगला ठिकाना कहां होगा?

कलेक्टर्स क्या कुछ नहीं समझते!

e41f996f-ff5
e41f996f-ff5


समाधान ऑनलाइन की बैठक में बड़े साहब ने फरमान जारी किया कि इंवेस्टर्स समिट के लंबित प्रस्तावों का जल्द निपटारा करें। इस पर कलेक्टर सिर हिलाकर सहमति जता ही रहे थे कि एक जुझारू अफसर बोले— सर, टूरिज्म के प्रस्तावों का क्या? बड़े साहब मुस्कराए, फिर बोले— अरे भाई, टूरिज्म भी तो इंडस्ट्री का ही हिस्सा है। अब बेचारे कलेक्टर असमंजस में। उन्हें लगा था कि वे भी कोई जरूरी बात कह रहे हैं, लेकिन यहां तो उल्टा ही मामला निकल आया। बड़े साहब की हल्की-फुल्की चपत से कलेक्टर मन ही मन सोचने लगे कि हम क्या सच में कुछ नहीं समझते या मंत्रालय वालों को हमें नासमझ समझने में मजा आता है?
खबर यह भी...बोल हरि बोल : संत बनने की राह पर एक अफसर और कप्तान साहब बाहरवाली के चंगुल में फंसे!

अब तो चर्चा भी नहीं...

5f567763-626
5f567763-626


बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष चुनने में इतनी देर कर दी कि अब सत्ता के गलियारों में इसकी चर्चा ही ठंडी पड़ गई है। कभी अखबारों में कयास, चैनलों पर बहस और नेतानगरी में रोज नए नाम उछलते थे, लेकिन अब सन्नाटा पसर गया है। होली के बाद तो जैसे सभी पूर्वानुमान जलकर राख हो गए हैं। जो नेता अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे थे, उन्होंने भी आशाओं की होली खेल ली। अब कोई पूछ भी ले— भाई, कौन बनेगा?" तो जवाब आता है— छोड़ो यार, अब जिलों की बात करो। मीडिया भी अब प्रदेश अध्यक्ष को भूलकर जिलों पर उतर आई है। अब सारा ध्यान मंडलों के विस्तार पर है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • BOL HARI BOL
  • बोल हरि बोल
  • Harish Divekar Bol Hari Bol
  • मध्य प्रदेश
  • Harish Divekar बोल हरि बोल
  • हरीश दिवेकर का कॉलम बोल हरि बोल
  • journalist harish divekar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा